मेवाड़ महाराणा महेन्द्र सिंह जी को राजस्थान कायमखानी महासभा ने दी श्रद्धांजलि
मेवाड़ महाराणा महेन्द्र सिंह जी को राजस्थान कायमखानी महासभा ने दी श्रद्धांजलि
**********************
जयपुर/उदयपुर (थार न्यूज़-इक़रा पत्रिका)। राजस्थान कायमखानी महासभा ने मेवाड़ महाराणा महेन्द्र सिंह जी के निधन पर श्रद्धांजलि देते हुए शोक संदेश भी जारी किया है। गत दिनों मेवाड़ महाराणा साहब का निधन हो गया था।
राजस्थान कायमखानी महासभा के संयोजक कर्नल शौकत अली खां द्वारा जारी शोक संदेश में बताया है कि श्रीजी हुजूर श्रीमान महेन्द्र सिंह जी बिना किसी भेदभाव के सभी 36 कौमों को आजीवन साथ लेकर चले और जीवन के अंतिम क्षणों में भी सभी को अपना मानते हुए इस संसार से विदा हो गए।
उन्होंने बताया कि कायमखानी क़ौम का मेवाड़ रियासत में बहुत आदर सम्मान रहा है, जो आज भी है। मेवाड़ रियासत के शासकों ने कायमखानी क़ौम की बहादुरी, वफादारी और ईमानदारी को देखते हुए कायमखानी सरदारों को ठिकाना बनेड़ा और शाहपुरा में करीब 300 वर्ष पहले सरदारपुरा, भीमपुरा, निम्बाहेड़ा खुर्द आदि गांव जागीर में देकर यहां आबाद किया, जिसके लिए कायमखानी क़ौम हमेशा मेवाड़ रियासत के राज परिवार की आभारी रहेगी।
उल्लेखनीय यह है कि महेन्द्र सिंह जी मेवाड़ 83 वर्ष की आयु में इस संसार से विदा हुए हैं, जो सांसद भी रहे हैं। उनके पुत्र श्री विश्वराज सिंह जी नाथद्वारा से वर्तमान विधायक हैं एवं पुत्रवधु श्रीमती महिमा कुमारी जी राजसमंद लोकसभा क्षेत्र से सांसद हैं। श्रीमान महेन्द्र सिंह जी के राज परिवार का मेवाड़ कायमखानी कौम के प्रति हमेशा सौहार्द स्नेह रहा है। यह शोक संदेश लेकर राजस्थान कायमखानी महासभा के चित्तौड़गढ़ जिलाध्यक्ष रिटायर्ड लेखाधिकारी अल्लानूर खां अपने साथियों के साथ गत दिनों उदयपुर बैठने गए थे, उनके साथ कायमखानी वेलफेयर ट्रस्ट के महासचिव मोहम्मद खां हाथीखानी भी गए थे।
इससे पूर्व महेन्द्र सिंह जी के निधन के दिन प्रमुख कायमखानी सरदारों ने शोक व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की थी, जिनमें महासभा के चित्तौड़गढ़ जिलाध्यक्ष अल्लानूर खां रिटायर्ड लेखाधिकारी, जिलायुवाध्यक्ष एडवोकेट जावेद अख्तर खान, भीलवाड़ा जिलाध्यक्ष सांवत खान पूर्व सरपंच, जिलायुवाध्यक्ष ताज मोहम्मद खान, अजमेर जिलाध्यक्ष सिकन्दर खान सुरियास, जिलायुवाध्यक्ष रिजवान गनी खान, पाली जिलाध्यक्ष महबूब खान पूर्व पार्षद, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा भीलवाड़ा जिलाध्यक्ष इमरान कायमखानी, कायमखानी वेलफेयर ट्रस्ट के अध्यक्ष हाजी मोहम्मद असलम खान जयपुर, महासचिव मोहम्मद खान चित्तौड़गढ़, हाजी उस्मान गनी खान अजमेर आदि प्रमुख हैं।
(19/11/2024)
-------------------------------------------
➡️अगर आपको हमारा यह लेख/खबर पसंद आया हो, तो प्लीज इसे शेयर/फॉरवर्ड कीजिए और साथ ही हमारे अखबार की आर्थिक मदद भी कीजिए।
अकाउंट डिटेल्स:- इकरा पत्रिका
A/c no. 613900 55000 00252
IKRA PATRIKA
IFSC:- PUNB 0613900
PNB, MUSLIM SR. SEC. SCHOOL, MOTI DUNGARI ROAD, JAIPUR.
-------------------------------------------
➡️इकरा पत्रिका को सहयोग राशि आप Paytm, Phone Pay और Google Pay से भी भेज सकते हैं। फोन नम्बर 9414361522 पर (अकाउंट Farooq Ali Khan)
--------------------------------------------
©️ Copyright :- इस सम्पूर्ण लेख/खबर को या इसके किसी पैराग्राफ़ को हुबहू या तोड़ मरोड़ कर प्रकाशित करना मना है। अलबत्ता आप चाहें तो लेखक और हमारे अखबार के नाम के साथ इस सम्पूर्ण लेख/खबर को सोशल मीडिया पर शेयर जरूर कर सकते हैं।
--------------------------------------------
-@-फारूक़ अली ख़ान सम्पादक
थार न्यूज़-इक़रा पत्रिका।
©️ Copyright Thar News & Ikra Patrika.
All Rights Reserved.




Comments
Post a Comment