आईपीएस अरशद अली के सम्मान में दरगाह दीवाना शाह बाबा कपासन शरीफ़ में पेश की चादर

आईपीएस अरशद अली के सम्मान में दरगाह दीवाना शाह बाबा कपासन शरीफ़ में पेश की चादर

-----------------------------------
सिक्कों से तौला गया और साथ ही दाल बाटी का लंगर भी किया गया
***********************



कपासन शरीफ़ (थार न्यूज़-इक़रा पत्रिका)। मेवाड़ इलाके की मशहूरो मारूफ दरगाह दीवाना शाह बाबा रहमतुल्लाह अलैह (कपासन शरीफ़) की मजार शरीफ पर 28 अप्रैल को एक चादर पेश की गई। यह चादर चित्तौड़गढ़ निवासी मोहम्मद खां हाथीखानी के परिवार ने आईपीएस अरशद अली खां के सम्मान में बाबा के दरबार में पेश की। इस कार्यक्रम में चित्तौड़गढ़ और भीलवाड़ा जिले के क‌ई मोअज्जिज लोग शरीक हुए। आईपीएस अरशद अली वर्तमान में सलूंबर जिले के एसपी हैं।




आईपीएस अरशद अली के लिए मोहम्मद खां चित्तौड़गढ़ के परिवार ने दीवाना शाह बाबा के नाम की मन्नत मांग रखी थी। जिसे पूरा करने के लिए यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। सबसे पहले सुबह साढ़े दस बजे ढोल नगाड़े के साथ दरगाह परिसर के बुलंद दरवाजे के बाहर अरशद अली का इस्तकबाल किया गया, फिर चादर के साथ सभी ने दीवाना शाह बाबा के हाजरी लगाई और मजार शरीफ पर चादर पेश कर फातिहा पढ़ी और दुआ की। इसके बाद दरगाह शरीफ की ओर से अरशद अली की दस्तार बंदी की गई। साथ ही उपस्थित लोगों ने अरशद अली की पत्नी जरीना खान (सरपंच ग्राम पंचायत बेसवा जिला सीकर) को चुंदड़ी ओढ़ाकर सम्मानित किया।




इसके बाद आईपीएस अरशद अली को पहले गुड़ खोपरों से तौला गया और फिर सिक्कों से तौला गया तथा यह रकम दरगाह कमेटी को पेश की गई। इसके बाद दाल बाटी और चूरमे का लंगर किया गया। सभी ने लंगर में खाना खाया और इसके बाद राजस्थान कायमखानी महासभा जिला चित्तौड़गढ़ के अध्यक्ष रिटायर्ड लेखाधिकारी अल्लाहनूर खां और राजस्थान कायमखानी महासभा जिला भीलवाड़ा के अध्यक्ष सांवत खां पूर्व सरपंच बेसकलाई ने अरशद अली को विजय स्तंभ भेंटकर, साफा पहनाकर और शोल ओढ़ाकर सम्मानित किया। सभी लोगों और बच्चों ने माला पहनाकर उनके साथ फोटो खिंचवाए। इसके बाद दरगाह कमेटी कार्यालय में सेक्रेटरी मोहम्मद यासीन और उनके साथियों ने अरशद अली को सम्मानित किया तथा दरगाह शरीफ के डेवलपमेंट और दीवाना शाह बाबा के बारे में बताया।




कार्यक्रम में चित्तौड़गढ के शहर काजी अब्दुल मुस्तफा करीमी चिश्ती, सज्जादानशीन मोहम्मद सलीम अशरफी, मोहम्मद यूसुफ अशरफी, अंजुमन मिल्लते इस्लामिया संस्थान चित्तौड़गढ़ के पूर्व अध्यक्ष अब्दुल गनी शेख, सचिव फैज मोहम्मद खान, चित्तौड़गढ़ जिला वक्फ बोर्ड अध्यक्ष मोहम्मद मुर्तजा खान, उपाध्यक्ष रमजान खान, मोहम्मद इरशाद उर्फ भोला भाई सैलानी बस सर्विस, सय्यद शराफत अली एल ए, पूर्व जिला अल्पसंख्यक अधिकारी लियाकत अली शोरगर, मोहम्मद सिद्दीक पठान, प्रोफेसर डॉक्टर इस्हाक़ खान, कायमखानी कोर्डिनेशन सेवा संस्थान भीलवाड़ा के नाहर खान, मास्टर यासीन खान, मास्टर फौजदार खान, हाजी सलीम खान, शौकत खान भीमपुरा, ठाकुर सलीम खान शाहपुरा, मास्टर सिराजुद्दीन खान बिजयनगर, जीएसटी सुपरिंटेंडेंट शाहबाज खान, मुस्लिम वेलफेयर सोसाइटी भीलवाड़ा के अध्यक्ष हाजी रमजान खान, शेर अली खान कायमपुरा, राजस्थान कायमखानी महासभा के भीलवाड़ा युवाध्यक्ष ताज मोहम्मद खान, जिला चित्तौड़गढ़ के युवाध्यक्ष एडवोकेट जावेद अख्तर खान, यूनुस खान "बिट्टू", अजहर खान पार्षद नगर परिषद भीलवाड़ा, इमरान कायमखानी जिलाध्यक्ष भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा भीलवाड़ा, भंवर खान पूर्व थानेदार, एडवोकेट तनवीर खान, यूनुस खान पूर्व थानेदार, मुंशी मोहम्मद खान थानाधिकारी जलोदा जागीर, भीलवाड़ा से हरकलाल बिश्नोई, इमरान खान, मोहसिन खान, जावेद खान, फारूक मोनू, जयपुर से असलम खां रिटायर्ड सेल टैक्स अधिकारी, सलीम खान, थार न्यूज़-इक़रा पत्रिका के सम्पादक फ़ारूक़ अली ख़ान, आर‌एनटी ग्रुप ऑफ कॉलेज कपासन के चेयरमैन डॉक्टर वसीम खान, मोहम्मद अब्बास, मार्बल व्यवसायी सय्यद सलामत अली, अमीन भाटी, आजाद खान पठान, अंजुमन कमेटी कपासन सदर अशफाक खान, उपाध्यक्ष नगर पालिका कपासन एजाज अहमद, वक्फ बोर्ड उपाध्यक्ष कपासन मजहर हुसैन, नगर पालिका कपासन के पार्षद एवं कई अन्य गणमान्य स्थानीय लोग भी शरीक हुए। कार्यक्रम में परिवार की महिलाएं और बच्चे भी शरीक हुए।

कार्यक्रम से पूर्व आईपीएस अरशद अली ने रास्ते में आर‌एनटी ग्रुप ऑफ कॉलेज परिसर कपासन का दौरा भी किया, जहां चेयरमैन डॉक्टर वसीम खान ने उन्हें सम्मानित किया और अपनी शिक्षण संस्थाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
(30/04/2024)
--------------------------------------
➡️अगर आपको हमारा यह लेख/खबर पसंद आया हो, तो प्लीज इसे शेयर/फॉरवर्ड कीजिए और साथ ही हमारे अखबार की आर्थिक मदद भी कीजिए।
अकाउंट डिटेल्स:- इकरा पत्रिका
IKRA PATRIKA
IFSC:- PUNB 0613900
PNB, MUSLIM SR. SEC. SCHOOL, MOTI DUNGARI ROAD, JAIPUR.
-------------------------------------------
➡️इकरा पत्रिका को सहयोग राशि आप Paytm, Phone Pay और Google Pay से भी भेज सकते हैं। फोन नम्बर 9414361522 पर (अकाउंट Farooq Ali Khan)
--------------------------------------------
©️ Copyright :- इस सम्पूर्ण लेख/खबर को या इसके किसी पैराग्राफ़ को हुबहू या तोड़ मरोड़ कर प्रकाशित करना मना है। अलबत्ता आप चाहें तो लेखक और हमारे अखबार के नाम के साथ इस सम्पूर्ण लेख/खबर को सोशल मीडिया पर शेयर जरूर कर सकते हैं।
--------------------------------------------
-@-एम फारूक़ ख़ान सम्पादक इकरा पत्रिका।

©️ Copyright Thar News & Ikra Patrika.
All Rights Reserved.

Comments

Popular posts from this blog

झुंझुनूं में रीटा चौधरी को कांग्रेस जिलाध्यक्ष बनाने पर जबरदस्त रोष

चित्तौड़गढ़ अन्जुमन स्कूल में किया मुस्लिम शिक्षकों का सम्मान

कुरैशी समाज की नो दहेज, नो गार्डन, नो डिनर मुहिम के तहत सादगी से हुई शादी