होटल तिरंगा में किया आईपीएस अरशद अली खां का सम्मान
*************************
जयपुर (थार न्यूज़-इक़रा पत्रिका)। जयपुर-उदयपुर नेशनल हाईवे पर गुलाबपुरा कस्बे के पास स्थित होटल तिरंगा में 24 अगस्त 2024 को सलूंबर के पूर्व पुलिस अधीक्षक और जयपुर पुलिस कमिश्नरेट के डीसीपी क्राइम आईपीएस अरशद अली खां को सम्मानपूर्वक मेवाड़ की धरा से विदा किया गया। अरशद अली खां सलूंबर जिले में एसपी थे, जिनका कुछ दिनों पूर्व जयपुर डीसीपी क्राइम के पद पर ट्रांसफर हो गया था।
इससे पूर्व उन्हें सलूंबर में पुलिस प्रशासन ने लाजवाब विदाई दी और वहां से जयपुर के लिए ससम्मान विदा किया। रास्ते में हाईवे स्थित होटल तिरंगा में मेवाड़ इलाके के कायमखानी सरदारों ने उनका सम्मान किया। उनके साथ राजस्थान उर्दू शिक्षक संघ के अध्यक्ष अमीन कायमखानी जो कि कुछ दिनों पहले रिटायर्ड हुए हैं उनका भी सम्मान किया गया।
कार्यक्रम राजस्थान कायमखानी महासभा ज़िला चित्तौड़गढ़, जिला भीलवाड़ा और जिला अजमेर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया। होटल तिरंगा कायमखानी वेलफेयर ट्रस्ट के महासचिव मोहम्मद खां का प्रतिष्ठान है। कार्यक्रम में मेवाड़ी पगड़ी व माला पहनाकर और शोल ओढ़ाकर स्मृति चिन्ह के साथ स्वागत सम्मान किया गया। इस अवसर पर आईपीएस अरशद अली खां की पत्नी सरपंच ग्राम पंचायत बेसवा ज़रीना बानो का चुनरी ओढ़ाकर स्वागत सम्मान किया गया।


इस अवसर पर कायमखानी वेलफेयर ट्रस्ट के अध्यक्ष मोहम्मद असलम खां रिटायर्ड असिस्टेंट कमिश्नर सेल्स टैक्स, ट्रस्ट के जनरल सेक्रेटरी मोहम्मद खां चित्तौड़गढ़, राजस्थान कायमखानी महासभा भीलवाड़ा के अध्यक्ष सांवत खां बेसकलाई, महासभा के चित्तौड़गढ़ जिलाध्यक्ष अल्लानूर खां रिटायर्ड लेखाधिकारी, चित्तौड़गढ के युवा अध्यक्ष एडवोकेट जावेद खान, भीलवाड़ा के युवा अध्यक्ष ताज मोहम्मद खान, भीलवाड़ा के पूर्व सीसीबी चेयरमैन भंवर खां, जॉइंट डायरेक्टर डॉक्टर मुश्ताक ख़ान, हाजी रमज़ान ख़ान, डॉक्टर इस्हाक़ ख़ान, संजय ख़ान, शौक़त खां भीमपुरा, हाजी नवाब खां बेसकलाई, यासिन खां, लाला बापू मेघरास, उम्मेद ख़ां गुलाबपुरा, जीवन खां गौरा का खेड़ा, सिराज खां बिजयनगर, उम्मेद खां एलआईसी, हबीब खां टीपू, सलीम खान, याकूब ख़ान, गुलशेर ख़ान, हबीब खां, फारूक खां मोनू, समीर ख़ान सरदारपुरा, इमरान ख़ान लाम्बिया सहित क्षेत्र के गणमान्य लोग शरीक हुए।
(24/08/2024)
--------------------------------------
➡️अगर आपको हमारा यह लेख/खबर पसंद आया हो, तो प्लीज इसे शेयर/फॉरवर्ड कीजिए और साथ ही हमारे अखबार की आर्थिक मदद भी कीजिए।
अकाउंट डिटेल्स:- इकरा पत्रिका
IKRA PATRIKA
PNB, MUSLIM SR. SEC. SCHOOL, MOTI DUNGARI ROAD, JAIPUR.
-------------------------------------------
➡️इकरा पत्रिका को सहयोग राशि आप Paytm, Phone Pay और Google Pay से भी भेज सकते हैं। फोन नम्बर
9414361522 पर (अकाउंट Farooq Ali Khan)
--------------------------------------------
©️ Copyright :- इस सम्पूर्ण लेख/खबर को या इसके किसी पैराग्राफ़ को हुबहू या तोड़ मरोड़ कर प्रकाशित करना मना है। अलबत्ता आप चाहें तो लेखक और हमारे अखबार के नाम के साथ इस सम्पूर्ण लेख/खबर को सोशल मीडिया पर शेयर जरूर कर सकते हैं।
--------------------------------------------
-@-फारूक़ अली ख़ान सम्पादक
थार न्यूज़-इक़रा पत्रिका।
©️ Copyright Thar News & Ikra Patrika.
All Rights Reserved.
Bhut khub
ReplyDelete