हरियाणा और महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के बाद क्या होगा ?

हरियाणा और महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के बाद क्या होगा ?

**************************
जयपुर (थार न्यूज़-इक़रा पत्रिका)। हरियाणा और जम्मू कश्मीर के विधानसभा चुनावों की घोषणा हो चुकी है। महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनाव की घोषणा होनी है, साथ ही विभिन्न राज्यों में विधानसभा उप चुनाव भी होने हैं। इन चुनावों के बाद देश में बहुत कुछ बदलने की सम्भावना है, जिसकी चर्चा सियासी गलियारों में हो रही है। इन चुनावों में एनडीए और इंडिया दोनों गठबंधनों का सब कुछ दांव पर है।


प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और कांग्रेस नेता राहुल गांधी, झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन, महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे, सपा प्रमुख अखिलेश यादव, एनसीपी सुप्रीमो शरद पवार, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा आदि नेताओं के लिए यह चुनाव बहुत बड़ी प्रतिष्ठा का मुद्दा है।

लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री के 400 पार के नारे की जनता ने हवा निकाल दी, बहुमत भी नहीं मिल पाया। खबर है कि मोदी और अमित शाह की रणनीति की भाजपा की उच्च लीडरशिप और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की लीडरशिप के बीच आलोचना हो रही है। भाजपा को बहुमत नहीं मिलने के पीछे इन दोनों की एकला चालो रे कि नीति को दोषी ठहराया जा रहा है। अब अगर हरियाणा और महाराष्ट्र में भाजपा रिपीट हो जाती है और झारखंड में जीत जाती है तो मोदी और अमित शाह पर पार्टी व संघ की आंतरिक चर्चा में सवाल उठने बंद हो जाएंगे।

धरातल से जुड़े हुए राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि हरियाणा और महाराष्ट्र में भाजपा बहुत कमजोर साबित हो रही है, अगर वोटों का ध्रुवीकरण नहीं हुआ तो यह दोनों राज्य भाजपा के हाथ से निकल सकते हैं। झारखंड में जरूर ऐसे हालात बन रहे हैं कि भाजपा वहां अपनी सरकार बना ले। अगर वो तीनों ही राज्यों में चुनाव हार गई तो मोदी और अमित शाह विरोधी भाजपा लीडरशिप और संघ परिवार में नेतृत्व परिवर्तन की चर्चा जोर पकड़ेगी।

यही हाल राहुल गांधी को लेकर भी होगा। अगर हरियाणा में कांग्रेस सरकार बनाने में सफल हो जाती है और महाराष्ट्र व झारखंड में इंडिया गठबंधन की सरकार बन जाती है, तो राहुल गांधी की लीडरशिप और निखरेगी तथा देश बड़ी उम्मीद से उनकी तरफ देखेगा। इंडिया गठबंधन मजबूत होगा और मोदी सरकार को गिराकर सरकार बनाने या मध्यावधि चुनाव कराने की जद्दोजहद शुरू होगी, जिसका लाभ राहुल गांधी को मिलना तय है। अगर उल्टा हुआ यानी इन राज्यों में कांग्रेस पार्टी और सहयोगी दलों का प्रदर्शन खराब रहा तो सहयोगी दल राहुल गांधी को निशाना बनाएंगे, इंडिया गठबंधन में तोड़ फोड़ शुरू हो जाएगी।

यही हाल विधानसभा उप चुनावों को लेकर भी होगा। जिन राज्यों में विधानसभा उप चुनाव होने जा रहे हैं उनमें सबसे महत्वपूर्ण यूपी और राजस्थान हैं। यूपी में 10 और राजस्थान में 6 सीटों पर विधानसभा उप चुनाव होने हैं। इन चुनावों को लेकर यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की प्रतिष्ठा पूरी तरह दांव पर है, हालांकि उप चुनाव हारने के बाद भाजपा की राज्य सरकारों पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा, क्योंकि पहले से ही स्पष्ट पूर्ण बहुमत हासिल है।

यूपी की 10 सीटों में से 5 सपा की जीती हुई हैं, अगर इन चुनावों में भाजपा और सहयोगी दल सात आठ सीट जीत जाते हैं तो फिर योगी आदित्यनाथ की कुर्सी और मजबूत हो जाएगी, उन्हें हटाने कोशिश पानी पी जाएगी। अगर इन चुनावों में भाजपा को बड़ी सफलता नहीं मिली तो हार का ठीकरा योगी आदित्यनाथ के सिर पार्टी नेता फोड़ेंगे, क्योंकि इन चुनावों की पूरी कमान योगी आदित्यनाथ के हाथ में है। यही अखिलेश यादव के साथ होगा, अगर सपा अपनी सभी 5 सीटें जीत जाती है और एकाध सीट पर फतह का झंडा और फहरा लेती है तो यूपी में अखिलेश यादव की मजबूती तेजी से बढ़ेगी, अगर ऐसा नहीं होता है तो सपा कार्यकर्ताओं में मायूसी छा जाएगी।

राजस्थान की 5 सीटें विपक्षी दलों के पास हैं और एक सीट सलूंबर भाजपा के पास। इन सीटों पर आज की तारीख में विपक्षी दलों को हराना आसान नहीं है। अगर ऐसा ही होता है तो मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के खिलाफ पार्टी नेता सवाल उठाने लग जाएंगे। अगर भाजपा ने सलूंबर के अलावा एकाध सीट और जीत ली तो फिर विरोधी आवाज कमजोर पड़ जाएगी।
(23/08/2024)
-------------------------------------------
➡️अगर आपको हमारा यह लेख/खबर पसंद आया हो, तो प्लीज इसे शेयर/फॉरवर्ड कीजिए और साथ ही हमारे अखबार की आर्थिक मदद भी कीजिए।
अकाउंट डिटेल्स:- इकरा पत्रिका
IKRA PATRIKA
IFSC:- PUNB 0613900
PNB, MUSLIM SR. SEC. SCHOOL, MOTI DUNGARI ROAD, JAIPUR.
-------------------------------------------
➡️इकरा पत्रिका को सहयोग राशि आप Paytm, Phone Pay और Google Pay से भी भेज सकते हैं। फोन नम्बर 9414361522 पर (अकाउंट Farooq Ali Khan)
--------------------------------------------
©️ Copyright :- इस सम्पूर्ण लेख/खबर को या इसके किसी पैराग्राफ़ को हुबहू या तोड़ मरोड़ कर प्रकाशित करना मना है। अलबत्ता आप चाहें तो लेखक और हमारे अखबार के नाम के साथ इस सम्पूर्ण लेख/खबर को सोशल मीडिया पर शेयर जरूर कर सकते हैं।
--------------------------------------------
-@-फारूक़ अली ख़ान सम्पादक
थार न्यूज़-इक़रा पत्रिका।

©️ Copyright Thar News & Ikra Patrika.
All Rights Reserved.

Comments

Popular posts from this blog

झुंझुनूं में रीटा चौधरी को कांग्रेस जिलाध्यक्ष बनाने पर जबरदस्त रोष

चित्तौड़गढ़ अन्जुमन स्कूल में किया मुस्लिम शिक्षकों का सम्मान

कुरैशी समाज की नो दहेज, नो गार्डन, नो डिनर मुहिम के तहत सादगी से हुई शादी