जमीयतुल कुरैश के चुनाव हर्षोल्लास से सम्पन्न

जमीयतुल कुरैश के चुनाव हर्षोल्लास से सम्पन्न
--------------------------------------
नईमुद्दीन कुरैशी चुने गए राजस्थान के सूबाई सदर और अब्दुल्लाह खालिद को बनाया गया जनरल सेक्रेटरी
*************************

जयपुर (थार न्यूज़-इक़रा पत्रिका)। ऑल इंडिया जमीयतुल कुरैश के राजस्थान सूबे के चुनाव जयपुर स्थित होटल इंडियाना ग्रांड में 4 सितम्बर को सम्पन्न हुए। तंजीम के चुनाव केन्द्रीय पर्यवेक्षक मोहम्मद इक़बाल कुरैशी मेहसाणा और असलम कुरैशी अहमदाबाद की निगरानी में केन्द्रीय चुनाव अधिकारी मौलाना अब्दुल वाहिद खतरी ने सम्पन्न करवाए। इस चुनाव में पोलिंग अधिकारी अब्दुलाह खालिद कुरैशी जोधपुर रहे।


चुनाव अधिकारी मौलाना अब्दुल वाहिद खतरी ने बताया कि जमीयतुल कुरैश के कायदे कानून से कुल 86 वोट विभिन्न जिलों से डेलिगेट्स के तौर पर मतदाता सूची में शामिल किए गए, जिनमें से 67 वोट पोल हुए। चुनाव सिर्फ सदर पद का हुआ, जिसके लिए तीन उम्मीदवार मैदान में थे। नईमुद्दीन कुरैशी इंडियाना निवर्तमान सदर, मुस्तफा कुरैशी चेयरमैन नगर पालिका लक्ष्मणगढ़ और रशीद अहमद कुरैशी जयपुर। मतगणना के बाद नईमुद्दीन कुरैशी इंडियाना को विजयी घोषित किया गया, उन्हें कुल 42 वोट मिले। मुस्तफा कुरैशी को 8 और रशीद कुरैशी को 17 वोट मिले। नईमुद्दीन कुरैशी को चार साल के लिए राजस्थान का दोबारा सदर चुनाव गया। पूरी चुनाव प्रक्रिया अमनो अमान और हंसी ख़ुशी के साथ मुकम्मल हुई।

सदर के चुनाव के एलान के बाद सर्व सम्मति से अब्दुल्लाह खालिद जोधपुर को जनरल सेक्रेटरी मनोनीत किया गया। इस चुनाव मीटिंग में पूरे प्रदेश से जमीयतुल कुरैश के विभिन्न जिम्मेदार शरीक हुए। सभी ने एक दूसरे को बधाई देकर क़ौम को आगे बढ़ाने के मंसूबे के साथ हर्षोल्लास से विदाई ली। सदर न‌ईमुद्दीन कुरैशी ने सभी का शुक्रिया अदा करते हुए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से एक बार फिर मांग की कि कुरैशी बिरादरी बहुत ही पिछड़ी हुई है, इसलिए इसके विकास के लिए शीघ्र ही कुरैश विकास बोर्ड बनाने की मेहरबानी करें।


(09/09/2023)
-----------------------------------
➡️अगर आपको हमारा यह लेख/खबर पसंद आया हो, तो प्लीज इसे शेयर/फॉरवर्ड कीजिए और साथ ही हमारे अखबार की आर्थिक मदद भी कीजिए।
अकाउंट डिटेल्स:- इकरा पत्रिका
IKRA PATRIKA
IFSC:- PUNB 0613900
PNB, MUSLIM SR. SEC. SCHOOL, MOTI DUNGARI ROAD, JAIPUR.
-------------------------------------------
➡️इकरा पत्रिका को सहयोग राशि आप Paytm, Phone Pay और Google Pay से भी भेज सकते हैं। फोन नम्बर 9414361522 पर (अकाउंट Farooq Ali Khan)
--------------------------------------------
©️ Copyright :- इस सम्पूर्ण लेख/खबर को या इसके किसी पैराग्राफ़ को हुबहू या तोड़ मरोड़ कर प्रकाशित करना मना है। अलबत्ता आप चाहें तो लेखक और हमारे अखबार के नाम के साथ इस सम्पूर्ण लेख/खबर को सोशल मीडिया पर शेयर जरूर कर सकते हैं।
---------------------------------------------
-@-एम फारूक़ ख़ान सम्पादक इकरा पत्रिका।

©️ Copyright Thar News & Ikra Patrika.
All Rights Reserved.

Comments

Popular posts from this blog

झुंझुनूं में रीटा चौधरी को कांग्रेस जिलाध्यक्ष बनाने पर जबरदस्त रोष

चित्तौड़गढ़ अन्जुमन स्कूल में किया मुस्लिम शिक्षकों का सम्मान

कुरैशी समाज की नो दहेज, नो गार्डन, नो डिनर मुहिम के तहत सादगी से हुई शादी