जयपुर में आयोजित होगी एएमपी की राजस्थान एज्यूकेशन कॉन्फ्रेंस
जयपुर में आयोजित होगी एएमपी की राजस्थान एज्यूकेशन कॉन्फ्रेंस
************************
जयपुर (थार न्यूज़-इक़रा पत्रिका)। एसोसिएशन ऑफ मुस्लिम प्रोफेशनल्स (एएमपी) जो कि राष्ट्रीय स्तर का मुस्लिम प्रोफेशनल्स का एक एनजीओ है, जो 23 फरवरी को जयपुर में राजस्थान एज्यूकेशन कॉन्फ्रेंस आयोजित करने जा रहा है। यह कॉन्फ्रेंस इस दिन यहां के रविन्द्र मंच ऑडिटोरियम में शाम 6 बजे आयोजित की जाएगी।
उन्होंने बताया कि एएमपी ने 25 नवम्बर 2023 को हाई स्कूल और कॉलेज स्तर के विद्यार्थियों के लिए नेशनल टेलेंट सर्च परीक्षा आयोजित की थी। इसके लिए देशभर में 400 से अधिक परीक्षा केंद्र बनाए गए थे और इस परीक्षा में 35 हजार से अधिक विद्यार्थी शामिल हुए थे। इनमें से 500 टॉपर्स को देश की 20 प्रतिष्ठित कोचिंग में हम फ्री कोचिंग दिलाएंगे। जिसका परिणाम गत दिनों जारी किया गया है।
उन्होंने बताया कि जयपुर में आयोजित एज्यूकेशन कॉन्फ्रेंस में इन विद्यार्थियों का सम्मान भी किया जाएगा। इस कॉन्फ्रेंस में देशभर के मुस्लिम प्रोफेशनल्स और एएमपी से जुड़े लोग भी शरीक होंगे। साथ ही सामाजिक कार्यकर्ता, राजनेता, तालीमी मैदान में काम करने वाले, व्यवसायी, शिक्षक आदि भी शरीक होंगे। एएमपी का 24 और 25 फरवरी को जयपुर में दो दिवसीय चौथा राष्ट्रीय सम्मेलन भी आयोजित किया जाएगा।
(21/02/2024)
--------------------------------------
➡️अगर आपको हमारा यह लेख/खबर पसंद आया हो, तो प्लीज इसे शेयर/फॉरवर्ड कीजिए और साथ ही हमारे अखबार की आर्थिक मदद भी कीजिए।
अकाउंट डिटेल्स:- इकरा पत्रिका
IKRA PATRIKA
IFSC:- PUNB 0613900
PNB, MUSLIM SR. SEC. SCHOOL, MOTI DUNGARI ROAD, JAIPUR.
-------------------------------------------
➡️इकरा पत्रिका को सहयोग राशि आप Paytm, Phone Pay और Google Pay से भी भेज सकते हैं। फोन नम्बर 9414361522 पर (अकाउंट Farooq Ali Khan)
--------------------------------------------
©️ Copyright :- इस सम्पूर्ण लेख/खबर को या इसके किसी पैराग्राफ़ को हुबहू या तोड़ मरोड़ कर प्रकाशित करना मना है। अलबत्ता आप चाहें तो लेखक और हमारे अखबार के नाम के साथ इस सम्पूर्ण लेख/खबर को सोशल मीडिया पर शेयर जरूर कर सकते हैं।
---------------------------------------------
-@-एम फारूक़ ख़ान सम्पादक इकरा पत्रिका।
©️ Copyright Thar News & Ikra Patrika.
All Rights Reserved.

Comments
Post a Comment