कुरैशी समाज की नो दहेज, नो गार्डन, नो डिनर मुहिम के तहत सादगी से हुई शादी
कुरैशी समाज की नो दहेज, नो गार्डन, नो डिनर मुहिम के तहत सादगी से हुई शादी
+++++++++++++++
जयपुर की मस्जिद कुरैशियान और झोटवाड़ा की नूरानी मस्जिद में हुई यह शादियां
+++++++++++++++
जयपुर (थार न्यूज़-इक़रा पत्रिका)। इस दौर की महंगी शादियां, जो बड़े बड़े विवाह स्थलों में बहुत ही आलीशान खाने पीने और दहेज़ के मोटे लेन-देन के बीच हर समाज में हो रही हैं। इस गैर जरूरी खर्चे पर ब्रेक लगाने की मुहिम राजस्थान में कुरैशी समाज ने शुरू की है। जिसकी तारीफ हर समाज में की जा रही है।
राजस्थान कुरैशी समाज की ओर से शुरू की गई नो दहेज, नो डिनर, नो गार्डन मुहिम का असर प्रदेश के विभिन्न शहरों में नजर आ रहा है। वहीं इस मुहिम में अब इस्लाहे मुआशरा कमेटी ने बागडोर संभाली है और कदम आगे बढ़ाते हुए अपना अहम रोल अदा कर रही है।
इस मुहिम का आगाज राजधानी जयपुर से समाजसेवी एवं बिजनेसमैन छुट्टन कुरैशी ने अपनी पुत्री एवं ऑल इंडिया जमीअतुल कुरैश के राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष नईम कुरैशी के लड़के की सादगी के साथ संपन्न हुई निकाह की रस्म अदायगी से 24 दिसम्बर 2024 झोटवाड़ा जयपुर से हुआ था।
जिसमें छुट्टन कुरैशी ने अपनी पुत्री आलिमा का निकाह नईम कुरैशी के लड़के के साथ झोटवाड़ा की नूरानी मस्जिद में सादगी के साथ कराया था। इस कार्यक्रम में ऑल इंडिया जमीअतुल कुरैश के राष्ट्रीय अध्यक्ष सिराज अहमद कुरैशी सहित समाज के कई वरिष्ठजन शामिल हुए थे। सादगी के साथ संपन्न हुए इस निकाह अदायगी रस्म की सभी ने प्रशंसा की थी।
इसके बाद जयपुर सहित राजस्थान के विभिन्न शहरों में इस प्रकार के आयोजनों की शुरूआत हुई। इसी कड़ी में 6 जनवरी को झोटवाड़ा निवासी मेराज कुरैशी के पुत्र सोहेल का निकाह एमडी रोड निवासी नासिर कुरैशी की लड़की अंजुम के साथ मस्जिद कुरैशियान में सादगी के साथ संपन्न हुआ। इस मौके पर सभी मेहमानों को खजूर पेश की गई।
इसी सिलसिले की कड़ी को आगे बढ़ाते हुए 8 जनवरी 2026 को झोटवाड़ा निवासी मेराज कुरैशी की पुत्री शहनाज का निकाह रामनगर, शास्त्री नगर निवासी जहीरूद्दीन के पुत्र जुनैद के साथ झोटवाड़ा स्थित नूरानी मस्जिद में बाद नमाजे जोहर दोपहर करीब ढाई बजे हुआ। इस दौरान निकाह की रस्म सादगी के साथ अदा की गई। इस मौके पर कुरैशी समाज और अन्य समाजों के मोअज्जिज लोग शरीक हुए और सभी ने इस मुहिम की तारीफ करते हुए नव विवाहित जोड़ों और उनके खानदान को मुबारकबाद दी।
(08/01/2026)
--------------------------------------
➡️अगर आपको हमारा यह लेख/खबर पसंद आया हो, तो प्लीज इसे शेयर/फॉरवर्ड कीजिए और साथ ही हमारे अखबार की आर्थिक मदद भी कीजिए।अकाउंट डिटेल्स:- इकरा पत्रिकाA/c no. 613900 55000 00252IKRA PATRIKAIFSC:- PUNB 0613900PNB, MUSLIM SR. SEC. SCHOOL, MOTI DUNGARI ROAD, JAIPUR.
--------------------------------------
➡️इकरा पत्रिका को सहयोग राशि आप Paytm, Phone Pay और Google Pay से भी भेज सकते हैं। फोन नम्बर 9414361522 पर (अकाउंट Farooq Ali Khan)
--------------------------------------
-©️ Copyright :- इस सम्पूर्ण लेख/खबर को या इसके किसी पैराग्राफ़ को हुबहू या तोड़ मरोड़ कर प्रकाशित करना मना है। अलबत्ता आप चाहें तो लेखक और हमारे अखबार के नाम के साथ इस सम्पूर्ण लेख/खबर को सोशल मीडिया पर शेयर जरूर कर सकते हैं।
------------------------------------
-@-फारूक़ अली ख़ान सम्पादक
थार न्यूज़-इक़रा पत्रिका।
09602992087, 09414361522
©️ Copyright Thar News & Ikra Patrika. All Rights Reserved.



Comments
Post a Comment