भीलवाड़ा : नवाब कायम खां साहब के शहादत दिवस (कायम खां डे) पर कोरोना वाॅरियर के सम्मान में आयोजित होगा रक्तदान शिविर
भीलवाड़ा : नवाब कायम खां साहब के शहादत दिवस (कायम खां डे) पर कोरोना वाॅरियर के सम्मान में आयोजित होगा रक्तदान शिविर
******************************
******************************
दादा नवाब कायम खां साहब 601वें यौमे शहादत के मौके पर दिनांक 14 जून 2020 रविवार को मेवाड़ कायमखानी कौम द्वारा कोरोना वाॅरियर्स के सम्मान में रक्तदान किया जा रहा है । फिजिकल डिस्टेंसिंग की पालना करते हुए स्वेच्छिक कोरोना वारियर्स रक्तदाताओं को स्मृति चिन्ह / स्वास्थ विभाग का प्रमाणपत्र सम्मान स्वरूप प्रदान किया जाएगा साथ ही रक्तदान शिविर स्थल पर सेनेटाइजर, मास्क एवं अल्पाहार की व्यवस्था भी की गई है।
रक्तदान पश्चात कोविड 19 महामारी के नियंत्रण हेतु प्रभावी भीलवाड़ा मॉडल के रचेता एवं प्रणेता, कोरोना वारियर्स कलेक्टर श्रीमान राजेन्द्र भट्ट, पुलिस अधीक्षक श्रीमान हेमेन्द्र महावर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी श्रीमान डॉक्टर मुश्ताक़ खान, मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल श्रीमान डॉ राजन नन्दा एवं महात्मा गांधी चिकित्सालय के प्रमुख चिकित्साधिकारी श्रीमान डॉ अरुण गौड का कायमखानी कौम की ओर से अभिनन्दन किया जाएगा। चूंकि इस कार्यक्रम में सौभाग्य से मेजबान एवं मेहमान हमारी कौम के सिरमौर श्रीमान डॉक्टर मुश्ताक़ खान साहब भी है तो हम सबका यह दायित्व बनता है कि इन कोरोना योद्धाओं के उत्साह वर्धन हेतु इस कार्यक्रम को सफल बनाए।
आइए इस मानवीय सेवा कार्य मे आप भी दिनांक 12जून 2020 तक अपनी स्वीकृति प्रदान कराते हुए रक्तदाता बन कर किसी की जिंदगी बचाने में योगदान दीजिए। आपके रक्त की एक बून्द किसी को जीवन दे सकती है।
विनम्र अनुरोध :- मेवाड़ कायमखानी कौम के सभी सरदारों को यह सन्देश अवश्य प्रेषित कीजिए। रक्तदान हेतु इच्छुक महानुभाव कृपया अपना नाम एवं पता वाट्सअप मोबाइल नंबर 99298 41786 पर भिजवााने की महरबानी करें।
#आयोजक :- समस्त मेवाड़ कायमखानी क़ौम
**********************************
(#सम्पादन:- एम फारूक़ ख़ान)
बहुत ही नेक काम कर रहे है । पूरी टीम को बधाई ।
ReplyDelete