महेश जी आपको बधाई हो, लेकिन ??
महेश जी आपको बधाई हो, लेकिन ??
******************************
******************************
मुख्य सचेतक महोदय आपको बधाई हो कि आपने विधायकों की खरीद फरोख्त को लेकर एसीबी को पत्र लिखा। लेकिन एक पत्र जयपुर में राशन वितरण को लेकर जो लूट मची है उसकी जांच के लिए भी एसीबी को लिख दीजिए ? वैसे आप शहर के सबसे बड़े नेता हैं और मुख्यमंत्री महोदय के सबसे विश्वसनीय भी हैं। इसलिए आपको यह भी जरूर पता होगा कि जयपुर में गरीब जनता के पेट पर लात कौन मार रहा है ? इस लात मार खेल में राशन डीलरों को किस किस विधायक और अधिकारी का संरक्षण मिला हुआ है, यह भी आपको जरूर पता होगा ? वैसे मेरा ख्याल है आपका नाम शायद इस खेल में शामिल नहीं है, क्योंकि आप जैसे ऊंची सोच और साफ छवि वाले नेता गरीबों का राशन थोड़े ही खाएंगे ??
बुरा लगा हो तो माफी चाहता हूँ, लेकिन यह जयपुर की जनता की पीड़ा है, जो (गरीब जनता) राशन वितरण की सरकारी दुकानों के आगे चन्द किलो अनाज के लिए धक्के खा रही है !! (16-06-2020)
-@-एम फारूक़ ख़ान सम्पादक इकरा पत्रिका।

Comments
Post a Comment