कायम खान डे पर चूरू में आयोजित हुआ रक्तदान शिविर
कायम खान डे पर चूरू में आयोजित हुआ रक्तदान शिविर
--------------------------------------------------
कायमखानी यूथ ब्रिगेड के इस आयोजन की जिला कलेक्टर और एसपी ने की प्रशंसा
*********************************
--------------------------------------------------
कायमखानी यूथ ब्रिगेड के इस आयोजन की जिला कलेक्टर और एसपी ने की प्रशंसा
*********************************
चूरू (थार न्यूज़-इकरा पत्रिका)। शौर्य, साहस, ईमानदारी, वफादारी और वतन प्रेम की मिसाल कायमखानी क़ौम के प्रथम पुरुष नवाब कायम ख़ान साहब के 601 वें शहादत दिवस को हर वर्ष की भांति इस बार भी 14 जून को मनाया गया। कायमखानी बाहुल्य इलाकों में कायम खान डे के दर्जनों विभिन्न कार्यक्रम आयोजित हुए। जिनमें चूरू के कार्यक्रम की चर्चा सबकी जुबान पर है। यहाँ रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया और यह आयोजन कायमखानी यूथ ब्रिगेड की तरफ से आयोजित किया गया। चूरू के अलावा भी आधा दर्जन रक्तदान शिविर इस दिन आयोजित किए गए।
कार्यक्रम आयोजन के सचिव आसिफ़ टीपू खान और सह सचिव करामत खान ने बताया की रक्तदान कार्यक्रम की शुरुआत सुबह आठ बजे से की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता पीर अनवार नदीमुल कादरी साहब शहर इमाम चूरू ने की। यहाँ जो दुआ की गई उसमें गत दिनों इन्तकाल हुए सब इंस्पेक्टर गुलाम नबी खान ताखलसर के लिए भी दुआ ए मग्फिरत की गई। साथ ही मुल्को मिल्लत की खुशहाली, अमन और आपसी भाईचारे के लिए भी दुआ की गई। यह दुआ कारी करामत अली ने करवाई।
चूरू के युवाओं का जज़्बा वाकई काबिले तारीफ़ है। जिन्होंने कोरोना महामारी के दौरान एक विशाल रक्तदान का आयोजन किया। इससे पहले इन युवाओं ने लगातार तीन महीने तक लाॅकडाउन के दौरान ज़रूरतमंदों को राशन वगैरह का वितरण किया और कोरोना योद्धाओं अधिकारियों, कर्मचारियों, पुलिस और मेडिकल टीमों का पूरी तरह से सहयोग किया और लोगों को जागरूक भी किया। यहाँ हनुमानगढी रोड पर स्थित कायमखानी छात्रावास में यह ब्लड डोनेशन कैम्प आयोजित किया गया। जिसमें तय सीमा से अधिक 625 यूनिट ब्लड डोनेट हुआ।
चूरू के युवाओं ने कोरोना महामारी में जिस जज्बे का सबूत दिया है, वो वाकई तारीख़ (इतिहास) लिखने के काबिल है। चूरू कस्बे के अलावा ग्रामीण क्षेत्रों से भी युवा ब्लड डोनेट करने आए थे, लेकिन मेडिकल टीम ने जवाब दे दिया, तो जो बचे उन्होंने ब्लड देने की काफी रिक्वेस्ट की, लेकिन बात नहीं बनी। स्थानीय युवाओं का कहना है कि अगर मेडिकल टीम सबका ब्लड ले लेती, तो 800 से अधिक यूनिट हो जाता। यहाँ ब्लड डोनेशन के लिए युवाओं के साथ महिलाओं में भी जोशो खरोश देखा गया और महिलाओं ने भी अपनी सराहनीय उपस्थिति दर्ज करवाते हुए ब्लड डोनेट किया।
यहाँ नवाब कायम ख़ान साहब के 601 वें शहादत दिवस पर 601 यूनिट ब्लड डोनेट करने का लक्ष्य रखा गया था, लेकिन उसको पार करके 625 यूनिट ब्लड डोनेट किया गया। इस रक्तदान शिविर की खास खूबी यह भी रही कि यहाँ न सिर्फ कायमखानी युवाओं ने बल्कि सर्वसमाज के युवाओं ने भी रक्तदान किया। ब्लड संग्रहण करने के लिए जयपुर से तीन, सीकर और चूरू से एक एक, यानी कुल पांच टीमें आईं थीं। जिन्होंने दोपहर तीन बजे तक ब्लड संग्रहित किया। लक्ष्य से अधिक ब्लड संग्रहित होने की वजह से बहुत से युवा ब्लड डोनेट भी नहीं कर पाए।
इस कार्यक्रम में जिला कलेक्टर संदेश नायक, एसपी तेजस्वनी गौतम, डाॅक्टर सुनील कुमार जांदू, पीआरओ कुमार अजय और कोतवाली थानाधिकारी सहित कई अन्य भी अतिथि के तौर पर शरीक हुए। इन अतिथियों का शौकत अली खान एडीशनल कमिश्नर सेल टैक्स (रि), नूर मोहम्मद खान डिप्टी कमिश्नर आबकारी विभाग (रि), अय्यूब खान एडिशनल एएसपी, अय्याज खान उप निदेशक लोक अभियोजक (रि) आदि कौम के महानुभावों ने गुलाब के फूल भेंट कर इस्तकबाल किया।
कार्यक्रम में कोरोना योद्धा डाॅक्टर आरिफ़ खान, डाॅक्टर एफ एच गौरी, डाॅक्टर अमज़द खान, डाॅक्टर अहसान गौरी, डाॅक्टर साज़िद चौहान, डाॅक्टर आमीन चौहान, डाॅक्टर अनीस कुरैशी आदि को सम्मानित किया गया। उन्हें यह सम्मान जिला कलेक्टर, एसपी और क़ौम के मोअज्जिज लोगों से दिलवाया गया। तौफ़ीक़ खान पार्षद, शाहरुख खान पार्षद, शाहिद खान सोनू पार्षद, अज़ीज़ खान दिलावरखानी पार्षद, आबिद खान जाबासरिया पार्षद, इमरान खान दिलावर, छात्रावास कमेटी अध्यक्ष, फ़रियाद खान दिलवारखानी को भी जिला कलेक्टर और एसपी ने सम्मानित किया। जिला कलेक्टर और एसपी ने रक्तदान शिविर की प्रशंसा की और रक्तदाताओं की हौसला अफजाई भी की।
रक्तदान शिविर को सफलता से आयोजित करवाने में युवा कायमखानी वेलफ़ेयर सोसाइटी चूरू और मदरसा पैराटीचर संघ चूरू के पदाधिकारियों व सदस्यों का विशेष योगदान रहा। इनके अलावा कासम अली खान, प्रिंसिपल सिकन्दर खान, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी नियाज़ खान, कार्यक्रम अधिकारी डाॅक्टर गफ्फार खान, रिज़वान खान, इलियास खान, आसिफ़ खान छात्रनेता, आसिफ़ खानजादा, शकील दुर्रानी, बिलाल लक्की आदि ने भी रक्तदान शिविर को कामयाब बनाने में सहयोग किया।
(17-06-20)
©️ Copyright :- इस सम्पूर्ण लेख/खबर को या इसके किसी पैराग्राफ़ को हुबहू या तोड़ मरोड़ कर प्रकाशित करना मना है। अलबत्ता आप चाहें तो लेखक और हमारे अखबार के नाम के साथ इस सम्पूर्ण लेख/खबर को सोशल मीडिया पर शेयर जरूर कर सकते हैं।
-------------------------------------------------
-@-एम फारूक़ ख़ान सम्पादक इकरा पत्रिका।
09602992087, 09414361522
©️ Copyright Thar News & Ikra Patrika.
All Rights Reserved.









Comments
Post a Comment