भीलवाड़ा के कायमखानी हाॅस्टल की जमीन का हुआ सीमांकन
भीलवाड़ा के कायमखानी हाॅस्टल की जमीन का हुआ सीमांकन
---------------------------------------------------
हाजी उस्मान गनी खान ने की थी एक बीघा जमीन डोनेट
*********************************
---------------------------------------------------
हाजी उस्मान गनी खान ने की थी एक बीघा जमीन डोनेट
*********************************
भीलवाड़ा (थार न्यूज़-इकरा पत्रिका)। मेवाड़ इलाके का प्रमुख शहर भीलवाड़ा जो पूरी दुनिया में वस्त्र नगरी के नाम से जाना जाता है। जो तेजी से एज्यूकेशन हब भी बनने की कोशिश कर रहा है। इस जिले में कायमखानी क़ौम की तादाद बहुत कम है। यही वजह है कि यहाँ अभी तक कायमखानी हाॅस्टल नहीं बन सका है, जबकि कायमखानी बाहुल्य अन्य सभी जिलों में दशकों पहले हाॅस्टल बन गए थे। लेकिन यहाँ के जिन्दादिल कायमखानी सरदारों (मोअज्जिज लोगों) ने हाॅस्टल बनाने की अपनी मजबूत इच्छा शक्ति के बल पर प्रयास जारी रखा। जिसका नतीजा आज सबके सामने है।
स्थानीय कायमखानी सरदारों की इसी इच्छा को पूरी करने के लिए भीलवाड़ा जिला कायमखानी महासभा के संरक्षक और भामाशाह हाजी उस्मान गनी खान अजमेर ने कुछ बरसों पहले एक बीघा जमीन क़ौम को डोनेट की थी। यह जमीन भीलवाड़ा शहर के पास में स्थित है, जहाँ अब कायमखानी हाॅस्टल बनने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। स्थानीय कायमखानी सरदारों की मौजूदगी में गिरदावर और पटवारी ने 19 जून को इस जमीन का नाप कर सीमांकन कर दिया। सीमांकन होने की यह खबर इलाके के कायमखानियों में पहुंची तो वो बेहद खुश हुए, क्योंकि उनकी बरसों पुरानी तमन्ना अब पूरी होनी जो शुरू हो गई।
भीलवाड़ा की अजमेर रोड पर स्थित आरजिया चौराहा के निकट इस जमीन के सीमांकन के लिए तहसीलदार (भूमि अवाप्ति) भीलवाड़ा ने 5 मार्च 2020 को आदेश जारी किया था। जिसकी पालना में गिरदावर मदन लाल बलाई और पटवारी श्रीमती अलका हिंगड़ 19 जून को मौके पर पहुंचे और सारी नाप जोख कर इसका सीमांकन कर दिया। इस मौके पर राजस्थान कायमखानी महासभा भीलवाड़ा के जिलाध्यक्ष सांवत खान बेसकलाई, युवा कायमखानी महासभा के जिलाध्यक्ष इमरान कायमखानी और कायमखानी वेलफ़ेयर ट्रस्ट जयपुर के महासचिव मोहम्मद खान चित्तौड़गढ़ मौजूद रहे।
उल्लेखनीय है कि उक्त जमीन को डोनेट करने वाले हाजी उस्मान गनी खान की सहमति से कुछ महीनों पहले जमीन का कब्जा विधिवत राजस्थान कायमखानी महासभा जिला भीलवाड़ा सौंपा गया था तथा तब शीघ्रता से इस जमीन पर हाॅस्टल निर्माण का लक्ष्य क़ौम के सरदारों ने तय किया था, लेकिन कोरोना लाॅकडाउन की वजह से यह कार्य अब देरी से शुरू किया गया है।
युवा जिलाध्यक्ष इमरान कायमखानी के अनुसार शीघ्र ही इस हाॅस्टल के निर्माण की पूरी रूपरेखा क़ौम के सामने पेश की जाएगी। इसके लिए हॉस्टल निर्माण कमेटी का गठन किया जाएगा। जिसमें सभी कायमखानी गांवों का प्रतिनिधित्व सुनिश्चित किया जाएगा। इसके गठन के लिए जिला कायमखानी महासभा के पदाधिकारियों, शिक्षा जगत से जुड़े प्रबुद्ध कायमखानी सरदारों और वरिष्ठ समाजसेवियों का गांवों में दौरा होगा। फिर हाॅस्टल निर्माण कमेटी गठित की जाएगी। यही कमेटी हाॅस्टल का निर्माण, संचालन, डोनेशन जमा करना और नई पीढ़ी के भविष्य को उज्जवल बनाने जैसे सम्पूर्ण काम करेगी।
(19-06-2020)
©️ Copyright :- इस सम्पूर्ण लेख/खबर को या इसके किसी पैराग्राफ़ को हुबहू या तोड़ मरोड़ कर प्रकाशित करना मना है। अलबत्ता आप चाहें तो लेखक और हमारे अखबार के नाम के साथ इस सम्पूर्ण लेख/खबर को सोशल मीडिया पर शेयर जरूर कर सकते हैं।
-------------------------------------------------
-@-एम फारूक़ ख़ान सम्पादक इकरा पत्रिका।
09602992087, 09414361522
©️ Copyright Thar News & Ikra Patrika.
All Rights Reserved.






कायमखानी कॉम के दिल की धड़कन हाजी उस्मान गनी साहब का नाम आज किसी तारीफ का मोहताज नहीं यूं तो हर क्षेत्र में सामाजिक कार्य में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते हैं अच्छे लोगों के द्वारा किया गया एक और ऐतिहासिक अच्छा काम इसकी जितनी तारीफ की जाए वह कम है हमारी दुआ है अल्लाह उनके कारोबार में दिन दूनी रात चौगुनी बरकत दे
ReplyDeleteSubhanallha...
ReplyDeleteBilkul..... Usman sahab ne Bahut hi badiya kam kiya h
ReplyDeleteShukriya