रियाद-जयपुर फ्लाइट का क्रेडिट लेने के नाम पर इतनी छिछालेदारी तो मत करो ?
रियाद-जयपुर फ्लाइट का क्रेडिट लेने के नाम पर इतनी छिछालेदारी तो मत करो ?
******************************
******************************
जयपुर (थार न्यूज़-इकरा पत्रिका)। वन्दे भारत मिशन के तहत रियाद से जयपुर फ्लाइट आई, ऐसी फ्लाइट देश के अन्य शहरों में भी आई हैं। इनमें कोरोना महामारी में फंसे हुए वे भारतीय अपने देश लौटे हैं या लौट रहे हैं, जो विदेशों में सर्विस या बिजनेस कर रहे हैं। इसमें केन्द्र सरकार और सम्बंधित राज्य सरकार के साथ सम्बंधित देश में जो भारतीय एम्बेसी/हाई कमिशन है उसका पूरा योगदान है। यानी इन्हीं के प्रयास, लगन और इच्छा शक्ति से यह फ्लाइट भारतीयों को लेकर आ रही हैं।
हाँ, यह भी उल्लेखनीय है कि सम्बंधित क्षेत्र के राजनेता, समाजसेवी या रसूखदार लोग जो इस कार्य के लिए सरकार को पत्र लिख रहे हैं या सम्बंधित अधिकारियों को फोन कर रहे हैं, उनका भी इसमें योगदान है, चाहे वे कोई भी हों। लेकिन पिछले तीन चार दिन से रियाद-जयपुर फ्लाइट को लेकर सोशल मीडिया पर क्रेडिट लेने की जो प्रतिस्पर्धा एवं छिछालेदारी हो रही है, वो बहुत ही निम्न स्तरीय और अफसोसनाक बात है कि लोग हर नेक काम में अपना झण्डा बांधना चाहते हैं और दूसरों को नीचा दिखाना चाहते हैं।
"नेकी कर दरिया में डाल" कहावत भी किसी नेक बुजुर्ग बुद्धिजीवी ने कही थी, जो हम सबको याद है, लेकिन इस पर अमल नहीं किया जाता। आपको एक बात और बता दूं कि वन्दे भारत मिशन के तहत सबसे ज्यादा केरल के लोग भारत आए हैं, क्योंकि यह केरल सरकार और वहाँ के मुख्यमंत्री कामरेड पिनारायी विजयन की इच्छा शक्ति थी, जिसकी सराहना पूरे देश में हो रही है। बाकी राजस्थान के कितने लोग अभी तक आ गए ? यह एक बड़ा सवाल है, जिसका जवाब रियाद-जयपुर फ्लाइट का क्रेडिट लेने वालों के पास शायद नहीं मिलेगा ? मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के समर्थक तो शायद इस पर मुंह भी नहीं खोल पाएं ?
(21-06-2020)
©️ Copyright :- इस सम्पूर्ण लेख/खबर को या इसके किसी पैराग्राफ़ को हुबहू या तोड़ मरोड़ कर प्रकाशित करना मना है। अलबत्ता आप चाहें तो लेखक और हमारे अखबार के नाम के साथ इस सम्पूर्ण लेख/खबर को सोशल मीडिया पर शेयर जरूर कर सकते हैं।
-------------------------------------------------
-@-एम फारूक़ ख़ान सम्पादक इकरा पत्रिका।
09602992087, 09414361522
©️ Copyright Thar News & Ikra Patrika.
All Rights Reserved.




Comments
Post a Comment