भ्रष्टाचारियों और अपराधियों को संरक्षण देने वाले पुलिस अधिकारी डीआईजी लक्ष्मण गौड़ को तुरंत गिरफ्तार किया जाए : कामरेड अमराराम

भ्रष्टाचारियों और अपराधियों को संरक्षण देने वाले पुलिस अधिकारी डीआईजी लक्ष्मण गौड़ को तुरंत गिरफ्तार किया जाए : कामरेड अमराराम


*********************************
जयपुर (थार न्यूज़-इकरा पत्रिका)। सीपीएम यानी भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) ने डीआईजी लक्ष्मण गौड़ मामले में सख्त कार्रवाई करने की सरकार से मांग की है। पार्टी के राज्य सचिव मण्डल ने मांग की है कि भ्रष्टाचारियों और अपराधियों को अपने बंगले में रखकर संरक्षण दे रहे और पुलिस के अफसरों व जवानों को धमका कर भ्रष्टाचार करने वाले अपराधियों को संरक्षण दे रहे भ्रष्ट डीआईजी लक्ष्मण गौड़ को तुरन्त प्रभाव से गिरफ्तार किया जाए।


पार्टी के राज्य सचिव एवं पूर्व विधायक कामरेड अमराराम ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि पुलिस महकमे में डीआईजी जैसे बड़े पद पर बैठे हुए पुलिस अधिकारी के द्वारा इस तरह आपराधिक कृत्य में शामिल होना राज्य के पूरे गृह मंत्रालय की कार्यप्रणाली पर एक गंभीर प्रश्न चिन्ह खड़ा करता है। उन्होंने अपने बयान में बताया कि भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) का मानना है कि ऐसे अधिकारी को सिर्फ एपीओ करना जनता की आंखों में धूल झोंककर अपराधियों को बचाने के समान है और राज्य की जनता किसी भी सूरत में इसे बरदाश्त नहीं करेगी। 

उन्होंने कहा कि राजस्थान की जनता मुख्यमंत्री और गृहमंत्री अशोक गहलोत से मांग करती है कि जनता के बीच व्याप्त आशंकाओं को दूर करने के लिए डीआईजी लक्ष्मण गौड़ को गिरफ्तार कर मामले की निष्पक्ष जांच करवाएं। यह कोई सामान्य घटना नहीं है कि राज्य के एक बड़े पुलिस अधिकारी के ही बंगले में रहकर अपराधी पुलिस के अफसरों और जवानों को बाकायदा धमकाते हुए हफ्ता वसूली करते हों। इस घटना ने राजस्थान की सरकार और गृह मंत्रालय के भ्रष्टाचार को जगजाहिर कर दिया है।
(28-06-2020)


©️ Copyright :- इस सम्पूर्ण लेख/खबर को या इसके किसी पैराग्राफ़ को हुबहू या तोड़ मरोड़ कर प्रकाशित करना मना है। अलबत्ता आप चाहें तो लेखक और हमारे अखबार के नाम के साथ इस सम्पूर्ण लेख/खबर को सोशल मीडिया पर शेयर जरूर कर सकते हैं।
-------------------------------------------------
-@-एम फारूक़ ख़ान सम्पादक इकरा पत्रिका।
09602992087, 09414361522

©️ Copyright Thar News & Ikra Patrika.
All Rights Reserved.

Comments

Popular posts from this blog

झुंझुनूं में रीटा चौधरी को कांग्रेस जिलाध्यक्ष बनाने पर जबरदस्त रोष

चित्तौड़गढ़ अन्जुमन स्कूल में किया मुस्लिम शिक्षकों का सम्मान

कुरैशी समाज की नो दहेज, नो गार्डन, नो डिनर मुहिम के तहत सादगी से हुई शादी