कायम खान डे पर आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए आपका शुक्रिया
कायम खान डे पर आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए आपका शुक्रिया
----------------------------------------------
नवाब कायम ख़ान साहब के 601 वें शहादत दिवस पर (14 जून 2020) इस बार गत वर्ष से भी अधिक प्रोग्राम आयोजित हुए। जो इस बात का सबूत है कि हमारी क़ौम में तेजी से जागरूकता आ रही है। यह बहुत ही खुशी की बात है कि दर्जनों गांवों और कस्बों में दादा नवाब कायम ख़ान साहब के शहादत दिवस कायम खान डे पर फातिहाख्वानी, कुरआनख्वानी, वृक्षारोपण, मास्क वितरण, ब्लड डोनेशन कैम्प जैसे कई प्रोग्राम आयोजित हुए।
राजस्थान कायमखानी महासभा ने कौम से गुजारिश की थी कि कोरोना महामारी की गाइडलाइन के मुताबिक इस बार कायम खान डे मनाना है और गांव गांव और घर घर यह दिन मनाना है। खुदा का शुक्र है कि उसने सभी कार्यक्रम कामयाबी से करवा दिए। हम क़ौम के उन तमाम नौजवानों को बधाई देना चाहते हैं, जिन्होंने अपने अथक प्रयास से इन प्रोग्रामों को कामयाब बनाया। हम क़ौम के उन तमाम बुजुर्गों का शुक्र अदा करना चाहते हैं कि आपके मार्गदर्शन में क़ौम के नौजवानों ने इतना रक्तदान किया कि ब्लड जमा करने वाली मेडिकल टीमों ने भी जवाब दे दिया, फिर भी हमारे नौजवान कतार में लगे रहे। हम कौम की उन मांओं, बहनों और बेटियों का भी शुक्रगुज़ार हैं कि आपने घर में बैठकर दादा नवाब कायम ख़ान साहब को याद किया और अपने घर के नौजवानों एवं बुजुर्गों को कोरोना महामारी के बावजूद विभिन्न कार्यक्रमों में भेजा।
हम उक्त कार्यक्रमों को सफलता से आयोजित करवाने में सहायता करने वाले स्थानीय अधिकारियों, कर्मचारियों, मेडिकल टीमों और पुलिसकर्मियों को धन्यवाद देना चाहते हैं कि आपके सहयोग से हमारी कौम के यह कार्यक्रम सफलता से आयोजित हुए। अगर हमारी वजह से आपको कोई परेशानी हुई है, तो हम आपसे माफी चाहते हैं।
अन्त में पुनः सभी को धन्यवाद।
आपका
कर्नल (रि) शौकत अली खान
संयोजक
राजस्थान कायमखानी महासभा।
15 जून 2020

Comments
Post a Comment