नवाब कायम खां डे पर कायमखानी महासभा के संयोजक कर्नल शौकत अली खान की क़ौम से गुजारिश
नवाब कायम खां डे पर कायमखानी महासभा के संयोजक कर्नल शौकत अली खान की क़ौम से गुजारिश
*******************************
*******************************
बहादुर, जांबाज, वतनपरस्त, वफादार और ईमानदार कायमखानी कौम के बानी हजरत दादा नवाब कायम खां साहब रहमतुल्लाह अलैह के 601वें यौम ए शहादत के मौके पर दिनांक 14 जून 2020 रविवार को उनको खिराजे अक़ीदत पेश करते हुए उनकी मगफिरत की दुआ के साथ साथ देश में, प्रदेश में, कौम में, रिश्ते नातों में, घर परिवार में मोहब्बत, अमन चैन भाईचारा कायम रहे की दुआएँ भी जरूर कीजिए। फ़ख़्र कीजिए कि हम भारतीय मुसलमान होने के साथ कायमखानी भी हैं।
उस महान योद्धा और वली सिफ़्त इंसान का खून हमारी रगों में दौड़ रहा है जिसकी बहादुरी और वफादारी के किस्से भारतीय इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में अंकित हैं। हम उस कौम के वंशज हैं जो अपनी पुरातन परम्पराओं एवं संस्कृति के बल पर साम्प्रदायिक सौहार्द का प्रतीक मानी जाती है, हम उस कौम के वंशज हैं, जिसने वतनपरस्ती में अपने प्राणों की आहुति दी है, आइए अपनी कौम के वकार और इक़बाल को बुलन्द करने के लिए हमारे दादा हजरत नवाब कायम खां साहब रहमतुल्लाह अलैह के आदर्शों को आत्मसात करते हुए उनके दिखाए मार्ग पर चलने का प्रण लें।
इस मुक़द्दस दिन सब गिले शिकवे भूल कर अपने गांव में, कस्बे में, शहर में कोविड-19 महामारी को ध्यान में रखते हुए लाॅकडाउन के मद्देनजर फिजीकल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए दादा नवाब कायम खां साहब की जीवनी, कायमखानी क़ौम की उत्पत्ति, देश की रक्षा में कायमखानी सरदारों का योगदान और बलिदान, कायमखानी संस्कृति और परम्पराओं के बारे में बच्चों एवं युवाओं को अवगत करवाइए। दादा नवाब कायम खां साहब के हक़ में घर घर फातिहा ख्वानी कीजिए, उनकी मग्फिरत की दुआएँ कीजिए कि पाक परवरदिगार उनको जन्नतुल फिरदौस में आला मकाम अता फरमाए, आमीन।
याद रहे ये जो हम नाम के पीछे सरनेम (जाति) लिख कर गौरवान्वित होते हैं, हमें वो गौरव देने वाले सिर्फ हमारे दादा हजरत नवाब कायम खां साहब रहमतुल्ला अलैह ही हैं। फ़ख्र कीजिए कि हम जिंदा कौम कायमखानी से ताल्लुक रखते हैं। जिसका अतीत गौरवशाली है तो वर्तमान भी इतिहास रचने का माद्दा रखता है, तो अपने जीवित होने का प्रमाण दीजिए दादा नवाब कायम खां साहब के यौम ए शहादत पर उन्हें खिराजे अक़ीदत कुछ इस तरह पेश कीजिए कि साम्प्रदायिक सौहार्द की मिसाल का सेहरा फिर एक बार हमारी कौम के सिर पर बंधे और हम गर्व से कह सकें कि हां हम कायमखानी हैं।
#निवेदक :- कर्नल शौकत अली खान,
संयोजक, राजस्थान कायमखानी महासभा।
9983510845
*******************************
(08-06-2020)
(#सम्पादन:- एम फारूक़ ख़ान)



Comments
Post a Comment