कोरोना योद्धाओं के सम्मान में कायम ख़ान डे पर भीलवाड़ा में आयोजित हुआ रक्तदान शिविर

कोरोना योद्धाओं के सम्मान में कायम ख़ान डे पर भीलवाड़ा में आयोजित हुआ रक्तदान शिविर
‐------------------------------------------------
62 यूनिट ब्लड डोनेट करने के बाद कलेक्टर और एसपी का किया सम्मान
********************************


भीलवाड़ा (थार न्यूज़-इकरा पत्रिका)। कायमखानी क़ौम के प्रथम पुरुष नवाब कायम ख़ान साहब के 601 वें शहादत दिवस पर 14 जून को भीलवाड़ा में कोरोना योद्धाओं के सम्मान में मेवाड़ इलाके की कायमखानी क़ौम ने रक्तदान शिविर का आयोजन किया। जिसका उद्घाटन मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डाॅक्टर राजन नन्दा, महात्मा गांधी चिकित्सालय के प्रमुख चिकित्साधिकारी डाॅक्टर अरुण गौड़ और सीएमएचओ डाॅक्टर मुश्ताक खान ने किया। इन तीनों का कायमखानी कौम के विभिन्न पदाधिकारियों ने पगड़ी व शोल पहनाकर एवं स्मृति चिन्ह सम्मान स्वरूप भेंट कर अभिनन्दन किया।



उल्लेखनीय यह है कि तत्कालीन हिसार-हांसी रियासत के नवाब और कायमखानी क़ौम के प्रथम पुरुष नवाब कायम ख़ान साहब के शहादत दिवस 14 जून को हर साल कायमखानी क़ौम अपने गांव-मोहल्लों में विभिन्न तरीके से "कायम खान डे" के तौर पर मनाती है। कायमखानी क़ौम के 200 से अधिक वीर सैनिक विभिन्न युद्धों और सैन्य ऑपरेशनों में शहीद हो चुके हैं। छह कायमखानी सैनिकों को भारत सरकार ने "वीर चक्र" और दो को "शौर्य चक्र" जैसे सैन्य सम्मान से सम्मानित भी किया है।

 

कायमखानी क़ौम गंगा जमुनी तहजीब की पैरोकार मानी जाती है। हर साल भीलवाड़ा इलाके में भी कई गांवों और कस्बों में कायम खान डे मनाया जाता है। इस साल के कायम खान डे को मनाने के लिए स्थानीय कायमखानी सरदारों (मोअज्जिज लोगों) ने तय किया कि कोरोना महामारी में भीलवाड़ा माॅडल का जिक्र पूरे विश्व में हुआ है। यहाँ कोरोना से जंग लड़ने की रणनीति जिस अन्दाज़ में जिला कलेक्टर, एसपी और सीएमएचओ ने बनाई उसकी देशभर में प्रशंसा हो रही है। इसलिए हम भीलवाड़ा के कोरोना योद्धाओं के सम्मान में एक रक्तदान शिविर आयोजित करेंगे। जो आज 14 जून को कायम खान डे पर आयोजित किया गया। संयोग यह भी है कि सीएमएचओ डाॅक्टर मुश्ताक खान कायमखानी क़ौम से हैं।



राजस्थान युवा कायमखानी महासभा के जिलाध्यक्ष इमरान कायमखानी ने बताया कि स्थानीय प्रशासन ने 50 यूनिट (लोगों को) ब्लड डोनेट करने की अनुमति दी थी, क्योंकि आज विश्व रक्तदान दिवस भी था, इसलिए मेडिकल सटाफ अन्य रक्तदान शिविरों में भी व्यस्त था। लेकिन ब्लड डोनेट करने वालों की सूची 105 हो गई और काफी रिक्वेस्ट के बाद मेडिकल टीम ने 62 यूनिट ब्लड डोनेट करवाया। इस रक्तदान शिविर का आयोजन स्थानीय महात्मा गांधी अस्पताल में किया गया। 



रक्तदान शिविर का आयोजन पूरी तरह से कोरोना महामारी की गाइडलाइन के अनुसार किया गया। फिजिकल डिस्टेंसिंग और मास्क वगैरह की पूरी तरह से पालना की गई। रक्तदान करने वाले "स्वेच्छिक कोरोना वारियर्स रक्तदाताओं" को स्मृति चिन्ह और स्वास्थ विभाग का प्रमाण पत्र सम्मान स्वरूप प्रदान किया गया। रक्तदान शिविर स्थल पर सेनेटाइजर, मास्क एवं अल्पाहार की व्यवस्था भी की गई।


विशेष बात यह भी रही कि इस रक्तदान शिविर में चित्तौड़गढ़ के मोहम्मद खान कायमखानी ने अधेड़ उम्र में खुद भी रक्तदान किया और उनके तीनों पुत्रों ने भी रक्तदान किया। इनके भीलवाड़ा के अब्बास अली खान एवं उनकी पत्नी परवीन बानों ने भी कोरोना योद्धाओं के सम्मान में रक्तदान किया। साथ ही अजमेर जिला कायमखानी महासभा के अध्यक्ष सिकन्दर खान अलफखानी ने अजमेर से यहाँ आकर रक्तदान किया। 


इनके अलावा जिला कायमखानी महासभा के अध्यक्ष सांवत खान बेसकलाई, युवा कायमखानी महासभा के जिलाध्यक्ष इमरान कायमखानी, गुलशेर खान कायमखानी, फय्याज कायमखानी मेघरास, इस्लाम खान, मोहम्मद हुसैन, शाहरुख खान, यासीन खान, फौजदार खान, अख्तर खान, याकूब खान, आरिफ खान आदि ने भी रक्तदान किया। रक्तदान शिविर संचालन में दाई हलिमा ग्रुप के मुकीम खान और फारूक कायमखानी, असलम कायमखानी, इमरान काजी वगैरह का विशेष योगदान रहा।

रक्तदान के बाद में भीलवाड़ा जिला कायमखानी महासभा के संरक्षक हाजी उस्मान गनी खान, जिलाध्यक्ष सांवत खान बेसकलाई, कायमखानी वेलफेयर ट्रस्ट जयपुर के महासचिव मोहम्मद खान चित्तौड़गढ़, राजस्थान युवा कायमखानी महासभा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष इस्लाम खान मेघरास, युवा जिलाध्यक्ष इमरान कायमखानी आदि ने सीएमएचओ डाॅक्टर मुश्ताक खान के साथ जाकर भीलवाड़ा मॉडल के रचयिता एवं प्रणेता कोरोना योद्धा जिला कलेक्टर राजेन्द्र भट्ट और एसपी हेमेन्द्र महावर का उनके निवास पर जाकर सम्मान किया। सम्मान स्वरूप पगड़ी और शोल पहनाकर उन्हें स्मृति चिन्ह और प्रशस्ति पत्र भी कायमखानी क़ौम की तरफ से भेंट किया। 

नोट:- सभी रक्तदाताओं की सूची अलग से प्रकाशित की जाएगी। (14-06-2020)

(#सम्पादन:- एम फारूक़ ख़ान)

Comments

  1. कायमखानी कॉम के नौजवानों को वह समाज के जागरूक लोगों के जज्बे को सलाम सीएमएचओ मुस्ताक खान साहब के प्रयासों को कभी भुलाया नहीं जा सकता उन्होंने अपनी टीम के साथ काम करके भीलवाड़ा का देश में नाम ऊंचा किया है उसके लिए उनको व उनकी टीम को एक बार पुनः बहुत-बहुत मुबारकबाद

    ReplyDelete

Post a Comment

Popular posts from this blog

झुंझुनूं में रीटा चौधरी को कांग्रेस जिलाध्यक्ष बनाने पर जबरदस्त रोष

चित्तौड़गढ़ अन्जुमन स्कूल में किया मुस्लिम शिक्षकों का सम्मान

कुरैशी समाज की नो दहेज, नो गार्डन, नो डिनर मुहिम के तहत सादगी से हुई शादी