22 साल की राजकीय लूट और राज बचाने का अन्दरखाने गठबंधन ??

22 साल की राजकीय लूट और राज बचाने का अन्दरखाने गठबंधन ??
*********************************

➡️22 साल से राजस्थान में जो राजकीय लूट खसोट मची हुई है, उसमें एक चीज़ काॅमन है, गहलोत साहब के राज पर वसुंधरा जी ने पर्दा डाल दिया और वसुंधरा जी के राज पर गहलोत साहब ने ! अब सियासी गलियारों के पण्डित कह रहे हैं कि दोनों राज बचाने के लिए एकजुट हो चुके हैं ! यानी गहलोत साहब की सरकार अब नहीं गिर सकती। अन्दरखाने की खबर यह है कि भाजपा का दिल्ली या राजस्थान का कोई भी तीसमार खां और गहलोत विरोधी कोई भी कांग्रेसी बीसमार खां इतना सामान पैदा नहीं कर सकता जिससे गहलोत सरकार गिर जाए, क्योंकि उससे ज्यादा सामान वसुंधरा राजे ने गहलोत के फेवर में खड़ा कर दिया है ! यानी गहलोत साहब की सरकार को बचाने के लिए वसुंधरा जी अपने विधायकों के साथ ढाल बन कर खड़ी हो गई हैं !!
 (17-07-2020)

-@-एम फारूक़ ख़ान सम्पादक इकरा पत्रिका।

Comments

Popular posts from this blog

झुंझुनूं में रीटा चौधरी को कांग्रेस जिलाध्यक्ष बनाने पर जबरदस्त रोष

चित्तौड़गढ़ अन्जुमन स्कूल में किया मुस्लिम शिक्षकों का सम्मान

कुरैशी समाज की नो दहेज, नो गार्डन, नो डिनर मुहिम के तहत सादगी से हुई शादी