सालासर के विकास पुरुष श्री महावीर जी पुजारी

सालासर के विकास पुरुष श्री महावीर जी पुजारी
*************************************

लेखक :- शम्सुद्दीन स्नेही
------------------------------
सुजानगढ/सालासर। बात 19 नवम्बर सन 2000 की है। इस दिन राजकीय प्रवेशिका संस्कृत विद्यालय सालासर के क्रमोन्नति पर उद्घाटन समारोह था। मुख्य अतिथि श्रीमती कमला जी संस्कृत शिक्षा मंत्री किसी कारण नहीं आ सकीं, इसलिए कार्यक्रम के अध्यक्ष मास्टर भँवरलाल मेघवाल ने उद्घाटन किया। मैं संयोजन कर रहा था। वक्ताओं के क्रम में महावीर जी का नाम पुकारा गया। आपने अपनी बात कही और स्थान पर जा बैठे। मैंने अगले वक्ता को आवाज दी। महावीर जी अचानक उठे और बोले एक बात तो केणो ही भूल ग्यो। माइक पर आकर बोले जगदीश नारायण खङो हो। स्कूल क्रमोन्नत हुई है कमरा तो चाहिज सी। 

रायसिंहनगर के भामाशाह जगदीश नारायण हाथ जोङ कर खङे हो गये और बोले जियाँ आप केस्यो और महावीर जी ने तीन कमरों की घोषणा कर दी। बाबा के भक्तों ने महावीर जी के आदेश एवं प्रेरणा से इसी प्रकार निर्माण कार्य करवा कर सालासर के विकास में सहयोग दिया है। आज यह विद्यालय वरिष्ठ उपाध्याय संस्कृत विद्यालय है जो आपकी प्रेरणा से बना है। आपकी ही प्रेरणा से सालासर में संस्कृत महाविद्यालय की स्थापना हुई है जिसके लिए प्रेरक भामाशाह के रूप में राजस्थान सरकार ने आपको सम्मानित किया है। 

आपने हनुमान सेवा समिति की स्थापना की। आप तीन बार समिति के अध्यक्ष रहे तथा वर्तमान में संरक्षक है। आपके नेतृत्व में आपकी टीम ने मन्दिर व सालासर में उल्लेखनीय कार्य किये हैं। मन्दिर में समिति कार्यालय की स्थापना, रेलिंग की व्यवस्था, पानी के पाउच का प्लान्ट, मन्दिर में नीचे की तरफ नई परिक्रमा का निर्माण, चूरमा कूटने की नवीनतम तकनीक की मशीन जो पाँच मिनट में सवामणी तैयार कर देती है की व्यवस्था, यात्रियों की सुविधा के लिए मेला स्थल हेतु भूमि आवंटन करवाना,मन्दिर के बर्तन भंडार को सार्वजनिक ट्रस्ट का रूप देना आदि प्रमुख हैं। 

सालासर में बैंक की शाखा खुलवाना, रोडवेज़ बस स्टैण्ड हेतु भूमि व भवन की व्यवस्था, हाॅस्पीटल स्वीकृत व कनोई परिवार से भवन निर्माण करवाना ,30 लाख की लागत से स्टेडियम का निर्माण,सालासर का सौन्दर्य करण व स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था आदि आपके प्रयास व प्रेरणा का प्रतिफल है। आप राजनैतिक दृष्टि से भारतीय जनता पार्टी के नेता है। चार कार्यकालों में आप पार्टी की प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य रहे हैं। आप विश्व हिन्दू परिषद के प्रदेश उपाध्यक्ष भी रहे हैं।

महावीर जी का सामाजिक सरोकार वंदनीय व अनुकरणीय है। आप 1996 से 2002 तक ब्राह्मण दाधीच सभा के अन्तर्राष्ट्रीय अध्यक्ष रह चुके हैं। पुष्कर स्थित दाधीच आश्रम व कोटा के दाधीच सभा छात्रावास के संरक्षक भी हैं। आपके कार्यकाल में गोठ मा़गळोद स्थित दधिमती मन्दिर का जीर्णोद्धार एवं वहाँ 102 कमरों की विशाल धर्मशाला का निर्माण बहुत बङी बात है। महावीर जी बहुआयामी व्यक्तित्व के धनी हैं। 
(11-07-2020)


©️ Copyright :- इस सम्पूर्ण लेख/खबर को या इसके किसी पैराग्राफ़ को हुबहू या तोड़ मरोड़ कर प्रकाशित करना मना है। अलबत्ता आप चाहें तो लेखक और हमारे अखबार के नाम के साथ इस सम्पूर्ण लेख/खबर को सोशल मीडिया पर शेयर जरूर कर सकते हैं।
-------------------------------------------------
-@-एम फारूक़ ख़ान सम्पादक इकरा पत्रिका।
09602992087, 09414361522

©️ Copyright Thar News & Ikra Patrika.
All Rights Reserved.

Comments

Popular posts from this blog

झुंझुनूं में रीटा चौधरी को कांग्रेस जिलाध्यक्ष बनाने पर जबरदस्त रोष

चित्तौड़गढ़ अन्जुमन स्कूल में किया मुस्लिम शिक्षकों का सम्मान

कुरैशी समाज की नो दहेज, नो गार्डन, नो डिनर मुहिम के तहत सादगी से हुई शादी