युवा तुर्क नेता चन्द्र शेखर को इन्दिरा गांधी ने जेल में क्यों डाला ??

युवा तुर्क नेता चन्द्र शेखर को इन्दिरा गांधी ने जेल में क्यों डाला ??
********************************


तत्कालीन प्रधानमंत्री श्रीमती इन्दिरा गांधी ने कांग्रेस के युवा तुर्क नेता और भारतीय राजनीति के आदर्श पुरुष चन्द्र शेखर जी को बुलाकर कहा था, "मन्त्री की शपथ लेना चाहते हो या जेल जाना चाहते हो ?" यह इसलिए क्योंकि चन्द्र शेखर पार्टी के भीतर और शासन व्यवस्था में हो रही गड़बड़ के खिलाफ़ आवाज़ बुलन्द करते थे। देश का युवा उनको भविष्य का नेता देख रहा था, जिनका पूरा जीवन बेदाग था। जो हर गलत बात और जन विरोधी नीति के खिलाफ़ पार्टी के अन्दर और बाहर खुलकर बोलते थे। बस यही इन्दिरा जी और उनके चापलूसों को पसंद नहीं था। कैसे चन्द्र शेखर देश का नेता बन सकता है ? (देश का नेता तो संजय गांधी को बनना है) ! चन्द्र शेखर की यह औकात कैसे हुई कि वो देश के युवाओं के बीच स्वच्छ और आदर्श राजनीति की बात कर उन्हें इस बात के लिए प्रेरित करे कि वो सियासत में आकर यहाँ की गन्दगी को हटाएं ??
 
चन्द्र शेखर जी गुस्से से लाल पीले हो गए और बड़बड़ाते हुए इन्दिरा गांधी के दफ्तर से निकले और साथ में यह भी कह दिया कि "मुझे जेल चाहिए !" उनकी तमन्ना पूरी हुई और कांग्रेस के इस युवा तुर्क नेता को इन्दिरा गांधी ने जेल में डलवा दिया। यही युवा तुर्क जो कभी किसी सरकार में मन्त्री नहीं रहा और फिर 1990 में देश का प्रधानमंत्री बना !! (14-07-2020)
---------------------------------------------------
-@- एम फारूक़ ख़ान सम्पादक इकरा पत्रिका।

Comments

Popular posts from this blog

झुंझुनूं में रीटा चौधरी को कांग्रेस जिलाध्यक्ष बनाने पर जबरदस्त रोष

चित्तौड़गढ़ अन्जुमन स्कूल में किया मुस्लिम शिक्षकों का सम्मान

कुरैशी समाज की नो दहेज, नो गार्डन, नो डिनर मुहिम के तहत सादगी से हुई शादी