एससी, एसटी और माइनोरिटी विधायकों में से किसी एक को उप मुख्यमंत्री बनाया जाए : हनुमान सिंह निर्भय

एससी, एसटी और माइनोरिटी विधायकों में से किसी एक को उप मुख्यमंत्री बनाया जाए : हनुमान सिंह निर्भय 
********************************

जयपुर (थार न्यूज़-इकरा पत्रिका)। राजस्थान में चल रहे सियासी उठा पटक और मन्त्रिमण्डल विस्तार की चर्चा के बीच नया उप मुख्यमंत्री बनाने की चर्चा भी तेजी से चल रही है। वो इसलिए, क्योंकि पीसीसी अध्यक्ष और उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट को पार्टी विरोधी गतिविधियों एवं बगावत की वजह से गत दिनों बरखास्त कर दिया गया है। नए उप मुख्यमंत्री के मुद्दे पर यह चर्चा भी चल रही है कि इस बार दो उप मुख्यमंत्री बनाए जाएंगे। इस मुद्दे पर अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अल्पसंख्यक वर्ग के विधायकों में से एक को उप मुख्यमंत्री बनाने की मांग की गई है।

एससी, एसटी और माइनोरिटी विधायकों में से किसी एक को उप मुख्यमंत्री बनाने की मांग मेघवाल समाज संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष हनुमान सिंह निर्भय ने की है। उन्होंने एक बयान जारी कर कहा है कि राजस्थान एक सामन्तीय प्रदेश है। आजादी के बाद किसी भी शासन में इन वर्गों को कभी भी हक-अधिकार और न्याय नहीं मिला है। केवल श्रीमती इंदिरा गांधी के शासन काल में एक दलित व एक अल्पसंख्यक वर्ग के विधायक को मुख्यमंत्री पद पर आसीन किया गया था। 

उन्होंने कहा कि 9 सितंबर 2018 को जयनारायण व्यास टाउन हॉल जोधपुर में जोधपुर संभाग के सैकड़ों गांवों के हजारों अधिकारियों-कर्मचारियों को संबोधित करते हुए मैंने कहा था कि संविधान बचाने एवं आरक्षण बचाने के लिए भाजपा को हराओ एवं राजस्थान की सात करोड़ जनसंख्या में एससी, एसटी और अल्पसंख्यक वर्ग के तीन करोड़ चालीस लाख व्यक्ति हैं। दो करोड़ से अधिक मतदाता हैं, राज्य के कुशासन से दुखी- डांगावास (नागौर) में घटित जघन्य हत्याकांड एवं बलात्कार कांड गनेडी कांड (पाली शेखावाटी अंचल सीकर झुंझुनूं चूरु) में दलित बालिकाओं एवं महिलाओं के साथ गठित अपहरण और बलात्कार कांड। 

बहरोड में पहलू खान की हत्या एवं रकबर खान की हत्या एवं भू-माफिया, शराब माफिया, खनन माफिया व शिक्षा माफिया के आंतक से दुखी इन लोगों ने भाजपा को हराने के लिए 90 प्रतिशत वोट कांग्रेस के पक्ष में दिया। जिसकी बदौलत कांग्रेस को बहुमत प्राप्त हुआ एवं भाजपा 72 सीटों पर ही सिमट गई। इस चुनाव में कांग्रेस के अनुसूचित जाति के 20, जनजाति के 15 एवं अल्पसंख्यक वर्ग (मुस्लिम) के 9 विधायक विजय हुए हैं। अतः इन वर्गों के विधायकों में से किसी एक को उप मुख्यमंत्री पद कि जिम्मेदारी दी जाए। इन वर्गों के विधायकों को इनकी संख्या बल के आधार पर मंत्रीमंडल में भागीदारी भी दी जाए, ताकि इन वर्गों में एक अच्छा सन्देश जाए और सोनिया गांधी जी के नेतृत्व में कांग्रेस और मजबूती हासिल कर सके। 
(20-07-2020) 


©️ Copyright :- इस सम्पूर्ण लेख/खबर को या इसके किसी पैराग्राफ़ को हुबहू या तोड़ मरोड़ कर प्रकाशित करना मना है। अलबत्ता आप चाहें तो लेखक और हमारे अखबार के नाम के साथ इस सम्पूर्ण लेख/खबर को सोशल मीडिया पर शेयर जरूर कर सकते हैं।
-------------------------------------------------
-@-एम फारूक़ ख़ान सम्पादक इकरा पत्रिका।
09602992087, 09414361522

©️ Copyright Thar News & Ikra Patrika.
All Rights Reserved.





Comments

Popular posts from this blog

झुंझुनूं में रीटा चौधरी को कांग्रेस जिलाध्यक्ष बनाने पर जबरदस्त रोष

चित्तौड़गढ़ अन्जुमन स्कूल में किया मुस्लिम शिक्षकों का सम्मान

कुरैशी समाज की नो दहेज, नो गार्डन, नो डिनर मुहिम के तहत सादगी से हुई शादी