चीनी मुठभेड़ में शहीद हुए सैनिकों को अलीपुरा के पूर्व सैनिकों ने दी श्रद्धांजलि

चीनी मुठभेड़ में शहीद हुए सैनिकों को अलीपुरा के पूर्व सैनिकों ने दी श्रद्धांजलि
******************************
अलीपुरा (हवलदार असलम खान)। अजमेर जिले के अलीपुरा गांव में गत दिनों चीनी मुठभेड़ में शहीद हुए हमारे वीर सैनिकों को यहाँ के पूर्व सैनिकों ने श्रद्धांजलि दी। गांव के सभी पूर्व सैनिक एकत्रित हुए और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए मास्क लगाकर सैन्य अनुशासन के अनुसार सामूहिक मौन रखकर शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि दी तथा उनके परिवार के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए उनके बुजुर्ग माता पिता व घर वालों को इस दुःख को सहने की हिम्मत देने एवं बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। 

चीनी सैनिकों द्वारा धोके से किए गए हमले को पूर्व सैनिकों ने एक कायराना हरकत बताते हुए सख्त लफ्जों में चीनी सैनिकों की दरिन्दगी की मजम्मत की। इस मौके पर कप्तान रमजान खान ने कहा कि एक सैनिक ही सैनिक के असल जीवन व दर्द को भलीभांति समझता है। सूबेदार मुराद खान ने चीन को मुंहतोड़ जवाब देने व सबक सिखाने का भारतीय सेना से आह्वान किया।


कायमखानी समाज जिलाध्यक्ष हवलदार असलम खान ने शहीद सैनिकों एवं उनके परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए सम्बंधित राज्य सरकार व केंद्र सरकार से हर सम्भव मदद और सम्मान देने की मांग की। श्रद्धांजलि समारोह में उपस्थित सरपंच प्रतिनिधि रमजान खान, पूर्व सैनिक सांवत खान, मामदी अली, कमाल अली, इस्लाम अली, नजीर अली, सरवर खान, सलीम खान, सुब्हान खान, अय्यूब खान, शेरू खान, जमाल अली और अनेक युवा शामिल हुए तथा सभी ने शहीदों व उनके परिवार के हक में सामूहिक दुआ की। (25-06-2020)


©️ Copyright :- इस सम्पूर्ण लेख/खबर को या इसके किसी पैराग्राफ़ को हुबहू या तोड़ मरोड़ कर प्रकाशित करना मना है। अलबत्ता आप चाहें तो लेखक और हमारे अखबार के नाम के साथ इस सम्पूर्ण लेख/खबर को सोशल मीडिया पर शेयर जरूर कर सकते हैं।
-------------------------------------------------
-@-एम फारूक़ ख़ान सम्पादक इकरा पत्रिका।
09602992087, 09414361522

©️ Copyright Thar News & Ikra Patrika.
All Rights Reserved.

Comments

Popular posts from this blog

झुंझुनूं में रीटा चौधरी को कांग्रेस जिलाध्यक्ष बनाने पर जबरदस्त रोष

चित्तौड़गढ़ अन्जुमन स्कूल में किया मुस्लिम शिक्षकों का सम्मान

कुरैशी समाज की नो दहेज, नो गार्डन, नो डिनर मुहिम के तहत सादगी से हुई शादी