चूरू में किया "हरियाली है तो खुशहाली है" अभियान का आगाज़

चूरू में किया "हरियाली है तो खुशहाली है" अभियान का आगाज़
******************************
चूरू (थार न्यूज़-इकरा पत्रिका)। 6 जुलाई को चूरू में हरियाली है तो खुशहाली है अभियान का आगाज़ किया गया। इस अभियान का आगाज़ एम करामत खान (उर्दू अदीब) और अन्य गणमान्य लोगों ने पौधे लगाकर किया। इस अभियान की शुरुआत में स्थानीय नवज्ञान ज्योति उच्च माध्यमिक विद्यालय उस्मानाबाद के साथ साथ कब्रिस्तान अगुना मोहल्ला, सैनिक बस्ती और शहर के कई अन्य स्थानों पर वृक्षारोपण किया गया।


इस मौके पर चूरू की सामाजिक तन्जीमों के जिम्मेदारान के अलावा समाज के प्रबुद्ध लोगों ने शिरकत की और अपने हाथों से पौधे लगाए। इस अभियान के सूत्रधार एम करामत खान (उर्दू अदीब) और विद्यालय के डायरेक्टर अरशद खान ने बताया की हरियाली है तो खुशाली है और हरियाली ही जीवन है। जिससे इंसान, अन्य जीव जंतुओं और प्रकृति का संतुलन बना रहता है। इसलिए हरियाली हमारे जीवन का एक अहम हिस्सा है।

 
इस मौके पर नियाज खान जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी, डॉक्टर गफ्फार खान कार्यक्रम अधिकारी, डॉक्टर एम एच मंसूरी, डॉक्टर कविता, जाकिर खान के. के., जमील चौहान, इलियास खां, रमजान अली, आवेश कुरैशी, नौशाद खान, बिलाल, शकील दुर्रानी, आसिफ, तौफीक, जाफर, अख्तर, प्राप्त खान आदि मौजूद रहे। 
(06-07-2020


©️ Copyright :- इस सम्पूर्ण लेख/खबर को या इसके किसी पैराग्राफ़ को हुबहू या तोड़ मरोड़ कर प्रकाशित करना मना है। अलबत्ता आप चाहें तो लेखक और हमारे अखबार के नाम के साथ इस सम्पूर्ण लेख/खबर को सोशल मीडिया पर शेयर जरूर कर सकते हैं।
-------------------------------------------------
-@-एम फारूक़ ख़ान सम्पादक इकरा पत्रिका।
09602992087, 09414361522

©️ Copyright Thar News & Ikra Patrika.
All Rights Reserved.

Comments

Popular posts from this blog

झुंझुनूं में रीटा चौधरी को कांग्रेस जिलाध्यक्ष बनाने पर जबरदस्त रोष

चित्तौड़गढ़ अन्जुमन स्कूल में किया मुस्लिम शिक्षकों का सम्मान

कुरैशी समाज की नो दहेज, नो गार्डन, नो डिनर मुहिम के तहत सादगी से हुई शादी