11 मुहर्रम : शौहदा ए करबला की शहादत का दूसरा दिन

11 मुहर्रम : शौहदा ए करबला की शहादत का दूसरा दिन
------------------------------------------------
हज़रत जैनब की नाना हज़रत मुहम्मद सल्ललाहु अलैहि वसल्लम से दरख्वास्त
******************************

नाना तेरी उम्मत से जैनब का यह शिकवा है !!
नाना तेरी जैनब को तेरी उम्मत ने रुलाया है !!

नाना तेरे गुलशन को तेरी उम्मत ने लुटा है !!
नाना तेरे हुसैन को उम्मत ने कत्ल किया है !!

नाना तेरे कुनबे को भूखा प्यासा शहीद किया है !!
नाना तेरे बच्चों की लाशों को पामाल किया है !!

नाना तेरे हुसैन की गर्दन को जिस्म से अलग किया है !!
नाना यह सब मंज़र तेरी जैनब ने आंखों से देखा है !!

नाना जिस हुसैन को आप रोज कान्धों पर बैठाते थे !!
नाना उसके सिर को तेरी उम्मत ने नेजे पर चढ़ाया है !!

नाना तेरी उम्मत ने तेरी जैनब के खेमों को जलाया है !!
नाना हमें बेपर्दा कर कूफे की गलियों में घुमाया है !!

नाना तेरी उम्मत ने तेरी जैनब की चादर खींची है !!
नाना बीमार सय्यदे सज्जाद पर भी ज़ुल्म ढहाया है !!

नाना तेरी जैनब ने भाई का सिर नेजे पर देखा है !!
नाना यह सब ज़ुल्म तेरी जैनब ने खुद देखा है !!

नाना इस ज़ुल्म की खाक ए करबला गवाह है !!
नाना तेरी लाडली जैनब को जहाँ कैदी बनाया है !!

नाना तेरी उम्मत ने करबल में तेरा चमन उजाड़ा है !!
नाना तेरी जैनब ने तपते करबल में तुम्हें पुकारा है !! 

नाना तेरी जैनब ने हक के लिए हक अदा किया है !!
नाना तेरे लुटे पिटे कुनबे को रोते हुए लेकर चली हूँ !!

(हज़रत जैनब इमाम हुसैन अलैहिस्सलाम की बहन थीं, जो करबला में मौजूद थीं और उसने अपने पूरे खानदान को खाक ए करबला में शहीद होते हुए देखा। हज़रत जैनब दुनिया की सबसे बहादुर औरत हैं, जिन्होंने दमिश्क से अपने भाई हुसैन का सिर मुबारक वापस लाकर करबला में दफन किया। हज़रत जैनब की बहादुरी और हिम्मत को सलाम करते हुए मैंने यह चन्द लाइनें मेरी जुबान में उनको समर्पित करते हुए लिखी हैं।) (31 अगस्त 2020)
-@-एम फारूक़ ख़ान सम्पादक इकरा पत्रिका।
---------------------------------------------
➡️अगर आपको हमारा यह लेख/खबर पसंद आया हो, तो प्लीज इसे शेयर/फॉरवर्ड कीजिए और साथ ही हमारे अखबार की आर्थिक मदद भी कीजिए। 
अकाउंट डिटेल्स:- इकरा पत्रिका
A/c no. 613900 55000 00252 
IKRA PATRIKA 
IFSC:- PUNB 0613900
PNB, MUSLIM SR. SEC. SCHOOL, MOTI DUNGARI ROAD, JAIPUR. 
***************************

©️ Copyright :- इस सम्पूर्ण लेख/खबर को या इसके किसी पैराग्राफ़ को हुबहू या तोड़ मरोड़ कर प्रकाशित करना मना है। अलबत्ता आप चाहें तो लेखक और हमारे अखबार के नाम के साथ इस सम्पूर्ण लेख/खबर को सोशल मीडिया पर शेयर जरूर कर सकते हैं।
-------------------------------------------------
-@-एम फारूक़ ख़ान सम्पादक इकरा पत्रिका।
09602992087, 09414361522

©️ Copyright Thar News & Ikra Patrika.
All Rights Reserved.

Comments

Popular posts from this blog

झुंझुनूं में रीटा चौधरी को कांग्रेस जिलाध्यक्ष बनाने पर जबरदस्त रोष

चित्तौड़गढ़ अन्जुमन स्कूल में किया मुस्लिम शिक्षकों का सम्मान

कुरैशी समाज की नो दहेज, नो गार्डन, नो डिनर मुहिम के तहत सादगी से हुई शादी