कायम फाउंडेशन ने किया दुआ ए मग्फिरत कार्यक्रम

कायम फाउंडेशन ने किया दुआ ए मग्फिरत कार्यक्रम 
------------------------------------------------
आलम अली खान नागौर को बनाया छह महीने के लिए नया अध्यक्ष 
*******************************
जयपुर (थार न्यूज़-इकरा पत्रिका)। जयपुर के खोह नागौरियान स्थित कायम एज्यूकेशनल फाउंडेशन कैम्पस में 13 सितम्बर को एक दुआ ए मग्फिरत कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह दुआ ए मग्फिरत कार्यक्रम फाउंडेशन के अध्यक्ष आईजी लियाकत खान साहब, राजस्थान कायमखानी महासभा के पूर्व संयोजक जी खान साहब और अलाद्दीन खान सीए साहब के इन्तकाल पर आयोजित किया गया।




आईजी लियाकत साहब का इस साल जनवरी में इन्तकाल हो गया था और अलाद्दीन खान सीए साहब व जी खान साहब का इन्तकाल गत दिनों हुआ है। कायमखानी क़ौम की इन तीन प्रमुख शख्सियतों को याद किया गया और उनके लिए दुआ की गई। साथ ही फाउंडेशन की कार्यकारणी की मीटिंग भी रखी गई। कार्यकारिणी विस्तार और फाउंडेशन की जमीन को डवलप करने की चर्चा की गई। आईजी साहब की जगह फाउंडेशन के वरिष्ठ सदस्य आलम अली खान नागौर को अध्यक्ष बनाया गया। उन्हें छह महीने के लिए अध्यक्ष बनाया गया है, छह महीने बाद कार्यकारिणी की दोबारा मीटिंग होगी, जिसमें अध्यक्ष का चुनाव किया जाएगा। इस मीटिंग में उर्दू शिक्षक संघ के अध्यक्ष अमीन कायमखानी ने यहाँ एक कमरा बनाने की घोषणा की।




कोरोना महामारी की गाइडलाइन की पालना करते हुए दुआ ए मग्फिरत कार्यक्रम और कार्यकारणी की मीटिंग आयोजित की गई। कार्यक्रम में सेक्रेटरी उम्मेद खान डीडवाना ने फाउंडेशन के अधूरे कामों और नक्शे वगैरह के बारे में विस्तार से बताया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री कार्यालय के अधिकारी और आईजी लियाकत साहब के साहबजादे आरएएस शाहीन अली खान, पीटीआई आज़म अली खान, फारूक़ ख़ान गनेड़ी, मकसूद खान बेसवा, मन्नू खान भींचरी, कांग्रेसी नेता मुश्ताक खान चूरू, उर्दू शिक्षक संघ के अध्यक्ष अमीन कायमखानी, इकरा पत्रिका के सम्पादक एम फारूक़ ख़ान, सलीम खान चूरू, रफीक खान राजपुरा, हमीद खान नूआं, इरफान खान चैनपुरा, जी खान साहब के साहबजादे सलीम ख़ान, अब्दुल हकीम खान बोड़ीकोठी, कांग्रेसी युवा नेता वसीम खान, कल्लू भाई नागौरी, असगर खान भींचरी, इस्हाक खान बेसवा वगैरह शरीक हुए।
(13-09-2020)
------------------------------------------------


➡️अगर आपको हमारा यह लेख/खबर पसंद आया हो, तो प्लीज इसे शेयर/फॉरवर्ड कीजिए और साथ ही हमारे अखबार की आर्थिक मदद भी कीजिए। 
अकाउंट डिटेल्स:- इकरा पत्रिका
A/c no. 613900 55000 00252 
IKRA PATRIKA 
IFSC:- PUNB 0613900
PNB, MUSLIM SR. SEC. SCHOOL, MOTI DUNGARI ROAD, JAIPUR. 
***************************

©️ Copyright :- इस सम्पूर्ण लेख/खबर को या इसके किसी पैराग्राफ़ को हुबहू या तोड़ मरोड़ कर प्रकाशित करना मना है। अलबत्ता आप चाहें तो लेखक और हमारे अखबार के नाम के साथ इस सम्पूर्ण लेख/खबर को सोशल मीडिया पर शेयर जरूर कर सकते हैं।
-------------------------------------------------
-@-एम फारूक़ ख़ान सम्पादक इकरा पत्रिका।
09602992087, 09414361522

©️ Copyright Thar News & Ikra Patrika.
All Rights Reserved.

Comments

Popular posts from this blog

झुंझुनूं में रीटा चौधरी को कांग्रेस जिलाध्यक्ष बनाने पर जबरदस्त रोष

चित्तौड़गढ़ अन्जुमन स्कूल में किया मुस्लिम शिक्षकों का सम्मान

कुरैशी समाज की नो दहेज, नो गार्डन, नो डिनर मुहिम के तहत सादगी से हुई शादी