"शाह अस्त हुसैन, बादशाह अस्त हुसैन" -ख्वाजा गरीब नवाज़
"शाह अस्त हुसैन, बादशाह अस्त हुसैन"
-ख्वाजा गरीब नवाज़
----------------------------------------------
जरा याद करें शौहदा ए करबला की कुरबानियों को ?
******************************
-ख्वाजा गरीब नवाज़
----------------------------------------------
जरा याद करें शौहदा ए करबला की कुरबानियों को ?
******************************
माहे मुहर्रम में शौहदा ए करबला की कुरबानियों को खासतौर पर याद करें और सबक सीखें अहले बैअत अलैहिस्सलाम व आले रसूलुल्लाह सल्ललाहु अलैहि वसल्लम के सब्र, जज़्बा ए इसार व कुरबानियों से कि उन्होंने कैसे करबला की तपती खाक में भूखे प्यासे रहकर अपनी जान देकर जंग को फतह में तब्दील कर दिया ?
याद करें इमाम हुसैन अलैहिस्सलाम की उस कुरबानी को कि उन्होंने अपनी आंखों के सामने अपने तमाम खानदान और साथियों को खाक ए करबला में शहीद होते देखा और खुद भी शहीद हो गए ?
याद करें मौला अली अलैहिस्सलाम और फातमा की लाडली हजरत जैनब को, जो दुनिया की सबसे बहादुर व मजबूत कलेजे वाली औरत हैं, जिन्होंने पूरे खानदान का खून खाक ए करबला में गिरता हुआ देखा, लेकिन सब्र और हिम्मत नहीं छोड़ी ? जरा सोचें कि जालिम यजीद की फौज किस जुल्म के साये में हज़रत जैनब और दूसरी औरतों को मैदान ए करबला से लेकर गईं ? कैसे शौहदा ए करबला को दफन किया गया ? जरा सोचें वो बहादुर बहन हज़रत जैनब कैसे अपने लाडले भाई इमाम हुसैन अलैहिस्सलाम का सिर मुबारक दमिश्क से वापस करबला लाईं और उसे वहाँ दफन किया ?
लाखों सलाम हजरत जैनब व उनकी मददगार तमाम औरतों पर और इमाम हुसैन अलैहिस्सलाम व तमाम शौहदा ए करबला पर। अल्लाह से दुआ है कि वो हजरत जैनब व शौहदा ए करबला के सदके व तुफैल में पूरी दुनिया में अमन और भाईचारा कायम करे और हर इन्सान को जालिम के खिलाफ़ आवाज़ बुलन्द करने की ताकत व हौसला दे, आमीन। (30-08-2020) (10 मुहर्रम)
------------------------------------------
-@-एम फारूक़ ख़ान सम्पादक इकरा पत्रिका।
------------------------------------------
➡️अगर आपको हमारा यह लेख/खबर पसंद आया हो, तो प्लीज इसे शेयर/फॉरवर्ड कीजिए और साथ ही हमारे अखबार की आर्थिक मदद भी कीजिए।
अकाउंट डिटेल्स:- इकरा पत्रिका
A/c no. 613900 55000 00252
IKRA PATRIKA
IFSC:- PUNB 0613900
PNB, MUSLIM SR. SEC. SCHOOL, MOTI DUNGARI ROAD, JAIPUR.
***************************
©️ Copyright :- इस सम्पूर्ण लेख/खबर को या इसके किसी पैराग्राफ़ को हुबहू या तोड़ मरोड़ कर प्रकाशित करना मना है। अलबत्ता आप चाहें तो लेखक और हमारे अखबार के नाम के साथ इस सम्पूर्ण लेख/खबर को सोशल मीडिया पर शेयर जरूर कर सकते हैं।
-------------------------------------------------
-@-एम फारूक़ ख़ान सम्पादक इकरा पत्रिका।
09602992087, 09414361522
©️ Copyright Thar News & Ikra Patrika.
All Rights Reserved.

Comments
Post a Comment