वक्फ जायदाद के मुद्दे पर चेयरमैन वक्फ बोर्ड से मांग
वक्फ जायदाद के मुद्दे पर चेयरमैन वक्फ बोर्ड से मांग
------------------------------------------------
नसीराबाद वक्फ कमेटी के सेक्रेटरी ने लिखा पत्र
*******************************
------------------------------------------------
नसीराबाद वक्फ कमेटी के सेक्रेटरी ने लिखा पत्र
*******************************
नसीराबाद (थार न्यूज़-इकरा पत्रिका)। नसीराबाद वक्फ कमेटी के सेक्रेटरी हसन अनवर शरीफ़ ने वक्फ बोर्ड चेयरमैन डाॅक्टर खानू खान बुधवाली को पत्र लिख कर मांग की है कि नई वक्फ कमेटी बनाने से पहले पूरी तरह से जांच करवा लें, क्योंकि यहाँ की वक्फ जायदादें अतिक्रमण की शिकार हैं और यह अतिक्रमण उन लोगों की मिलीभगत से हुए हैं, जो आजकल कमेटी बनवाने के लिए वक्फ बोर्ड ऑफिस के चक्कर लगा रहे हैं।
सोशल मीडिया पर जारी उनके पत्र का लब्बोलुआब यह है कि बोर्ड चेयरमैन को नई कमेटी बनाने से पहले यहाँ की कमेटी और वक्फ जायदाद की पूरी तरह से जांच करवानी चाहिए। ऐसा नहीं हो कि नई कमेटी के नाम पर वक्फ जायदाद को खुर्द बुर्द करने वाले ही यहाँ काबिज हो जाएं। उन्होंने चेयरमैन से मांग की है कि असलम सदर और काजी फुरकान नाम के जो लोग नई वक्फ कमेटी बनवाने के लिए आ रहे हैं। इन्होंने पिछले 20 साल से वक्फ जायदादों पर कब्जा कर रखा है और आज तक हिसाब भी नहीं दिया है। बोर्ड द्वारा बनाई गई पिछली वक्फ कमेटी को भी इन्होंने चार्ज नहीं दिया था। इस सन्दर्भ में वक्फ ट्रिब्यूनल और एसडीएम नसीराबाद के यहाँ मुकदमा भी चल रहा है। यह बात वक्फ बोर्ड के मुंसिफ बाबू जी को भी मालूम है, जिनसे आप पूछ सकते हैं।
पत्र में आगे लिखा है कि नसीराबाद की वक्फ जायदाद सराय के 13 किरायेदारों के खिलाफ भी पिछली कमेटी ने किराया नहीं बढाने पर खाली करवाने का केस आपके ऑफिस (वक्फ बोर्ड) में चल रहा है। इन डिफाल्टर किरायेदारों को भी इन्हीं लोगों ने शह दे रखी है। आपके ऑफिस कर्मचारी इस्हाक जी से आप मालूम कर सकते हैं। उन्होंने पत्र में लिखा है कि चेयरमैन साहब आपने फरवरी 2020 में नसीराबाद का भी वक्फ जायदाद के सिलसिले में दौरा किया था और आपने वक्फ जायदादों को अतिक्रमण मुक्त करने की बात कही थी, जिसकी पूरे कस्बे में सराहना की गई थी। लेकिन यहाँ तो अभी तक 1995 से अवैध कब्जाधारियों पर कोई खास कार्रवाई नहीं हुई और ना ही उनसे हिसाब लेने की कोई कार्रवाई आज तक हुई है। इसलिए नसीराबाद वक्फ जायदाद के अतिक्रमण के मुद्दे पर खास ध्यान दें और जायदादों को अतिक्रमण मुक्त करने की मेहरबानी करें। (20-09-2020)
---------------------------------------------
➡️अगर आपको हमारा यह लेख/खबर पसंद आया हो, तो प्लीज इसे शेयर/फॉरवर्ड कीजिए और साथ ही हमारे अखबार की आर्थिक मदद भी कीजिए।
अकाउंट डिटेल्स:- इकरा पत्रिका
A/c no. 613900 55000 00252
IKRA PATRIKA
IFSC:- PUNB 0613900
PNB, MUSLIM SR. SEC. SCHOOL, MOTI DUNGARI ROAD, JAIPUR.
***************************
©️ Copyright :- इस सम्पूर्ण लेख/खबर को या इसके किसी पैराग्राफ़ को हुबहू या तोड़ मरोड़ कर प्रकाशित करना मना है। अलबत्ता आप चाहें तो लेखक और हमारे अखबार के नाम के साथ इस सम्पूर्ण लेख/खबर को सोशल मीडिया पर शेयर जरूर कर सकते हैं।
-------------------------------------------------
-@-एम फारूक़ ख़ान सम्पादक इकरा पत्रिका।
09602992087, 09414361522
©️ Copyright Thar News & Ikra Patrika.
All Rights Reserved.


Comments
Post a Comment