17 अक्टूबर सर सय्यद डे
17 अक्टूबर सर सय्यद डे
********************
"हिन्दू और मुसलमान मुल्क की दो आंखें हैं, अगर एक आंख में तकलीफ होती है, तो दूसरी सुकून से नहीं रह सकती।"
-सर सैय्यद अहमद खान
संस्थापक अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी।
********************
"हिन्दू और मुसलमान मुल्क की दो आंखें हैं, अगर एक आंख में तकलीफ होती है, तो दूसरी सुकून से नहीं रह सकती।"
-सर सैय्यद अहमद खान
संस्थापक अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी।
-------------------------------------------------
"मुझे अंग्रेजों की हजार साल की गुलामी मंजूर है, लेकिन मुल्क के बंटवारे के बदले आजादी मंजूर नहीं है।"
-मौलाना अबुल कलाम आजाद
कांग्रेस के तत्कालीन राष्ट्रीय अध्यक्ष।
"मुझे अंग्रेजों की हजार साल की गुलामी मंजूर है, लेकिन मुल्क के बंटवारे के बदले आजादी मंजूर नहीं है।"
-मौलाना अबुल कलाम आजाद
कांग्रेस के तत्कालीन राष्ट्रीय अध्यक्ष।
जयपुर (थार न्यूज़-इकरा पत्रिका)। यह दो महापुरुष वतन ए अजीज हिन्दुस्तान की अज़ीम शख्सियत रही हैं। जो किसी तआरूफ (परिचय) की मोहताज नहीं हैं। इन दोनों के कहे यह जुमले मैंने ऊपर लिखे हैं, हो सकता है कि शब्दों का कुछ हेरफेर हो। लेकिन ऐसी बातें मौलाना आजाद साहब और सर सैय्यद अहमद खान साहब कमोबेश हर मीटिंग में किया करते थे। भारत का मुसलमान इन दोनों महापुरुषों से बेहद लगाव रखता है।
लेकिन सच्चाई का एक पहलू यह भी है कि हमारी नस्लों में भी अजीब अजीब किस्म के जज़्बाती नौजवान आज कौम की रहनुमाई करने और उसे हक हकूक दिलवाने की जद्दोजहद कर रहे हैं। जद्दोजहद अच्छी बात है। लेकिन अपनी तारीख़ (इतिहास) का मुतालआ (अध्ययन) और अपने अज़ीम बुजुर्गों की शख्सियत व हुक्म को हर वक्त सामने रख कर जद्दोजहद की जाए, तो मेरे ख्याल में बेहतर होगा। खुदा ना करे कहीं ऐसा नहीं हो जाए कि यह बेबस और लाचार कौम एक बार फिर 1940 के किनारे जाकर खड़ी होने को मजबूर हो जाए।
इसलिए जरूरी है सही और गलत रास्ते को समझने की। हमारे बुजुर्गों की जद्दोजहद और शख्सियत को हर वक्त सामने रखने की, ताकि हम भटकाव की बजाए सीधे रास्ते पर चल सकें, एक ऐसे रास्ते पर जो सभी कौमों के चलने लायक हो। जिस रास्ते पर गंगा जमुनी तहजीब की खुशबू आ रही हो। (17-10-2020)
---------------------------------‐------------
➡️अगर आपको हमारा यह लेख/खबर पसंद आया हो, तो प्लीज इसे शेयर/फॉरवर्ड कीजिए और साथ ही हमारे अखबार की आर्थिक मदद भी कीजिए।
अकाउंट डिटेल्स:- इकरा पत्रिका
A/c no. 613900 55000 00252
IKRA PATRIKA
IFSC:- PUNB 0613900
PNB, MUSLIM SR. SEC. SCHOOL, MOTI DUNGARI ROAD, JAIPUR.
***************************
©️ Copyright :- इस सम्पूर्ण लेख/खबर को या इसके किसी पैराग्राफ़ को हुबहू या तोड़ मरोड़ कर प्रकाशित करना मना है। अलबत्ता आप चाहें तो लेखक और हमारे अखबार के नाम के साथ इस सम्पूर्ण लेख/खबर को सोशल मीडिया पर शेयर जरूर कर सकते हैं।
-------------------------------------------------
-@-एम फारूक़ ख़ान सम्पादक इकरा पत्रिका।
09602992087, 09414361522
©️ Copyright Thar News & Ikra Patrika.
All Rights Reserved.




Comments
Post a Comment