यूसुफ बहलीम को बनाया बसपा का जोधपुर जिलाध्यक्ष

यूसुफ बहलीम को बनाया बसपा का जोधपुर जिलाध्यक्ष
-----------------------------------------------
बसपा नगर निगम की सभी 160 सीटों पर लड़ेगी चुनाव
******************************
जोधपुर (थार न्यूज़-इकरा पत्रिका)। गत दिनों जोधपुर में बहुजन समाज पार्टी (बसपा) का कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया। जिसमें मोहम्मद यूसुफ बहलीम को जोधपुर शहर का जिलाध्यक्ष बनाया गया। इस कार्यक्रम में प्रदेश प्रभारी सुरेश आर्य, प्रदेशाध्यक्ष भगवान सिंह बाबा, प्रदेश महासचिव राजीव विश्नोई सहित कई वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता शरीक हुए।


थार न्यूज़-इकरा पत्रिका से बातचीत में यूसुफ बहलीम ने कहा कि भाजपा और कांग्रेस की नीतियां एक जैसी हैं और इन दोनों पार्टियों ने प्रदेश का बेड़ागरक कर दिया है। दोनों पार्टियों को दलितों, आदिवासियों, पिछड़ों और अल्पसंख्यकों के मुद्दों से कोई लेना देना नहीं है। दोनों पार्टियों के राज में इन वर्गों के साथ घौर अन्याय होता है, कांग्रेस का गहलोत राज इस बात का सबूत है कि बहुजन समाज की पीड़ा को यहाँ कोई तवज्जोह नहीं दी जाती है। इसलिए बसपा जनता के सामने एक विकल्प है, जिसे मजबूत करना चाहिए और इन दोनों पार्टियों से मुक्ति पानी चाहिए।

उन्होंने कहा कि बसपा अभी से विधानसभा चुनावों की तैयारी में लग गई है और नगर निगम चुनाव में हम पूरी ताकत से मैदान में उतरेंगे। बसपा जोधपुर के दोनों नगर निगमों की सभी 160 सीटों (वार्डों) पर अपने उम्मीदवार खड़े करेगी और जोधपुर शहर को कांग्रेस व भाजपा की लूट खसोट से मुक्ति देगी, इन दोनों पार्टियों ने अपने अपने कार्यकाल में नगर निगम के जरिए जमकर भ्रष्टाचार किया है। पीड़ित जनता नगर निगम चुनाव में दोनों पार्टियों को करारा जवाब देगी।
(09-10-2020)
------------------------------------------------
➡️अगर आपको हमारा यह लेख/खबर पसंद आया हो, तो प्लीज इसे शेयर/फॉरवर्ड कीजिए और साथ ही हमारे अखबार की आर्थिक मदद भी कीजिए। 
अकाउंट डिटेल्स:- इकरा पत्रिका
A/c no. 613900 55000 00252 
IKRA PATRIKA 
IFSC:- PUNB 0613900
PNB, MUSLIM SR. SEC. SCHOOL, MOTI DUNGARI ROAD, JAIPUR. 
***************************

©️ Copyright :- इस सम्पूर्ण लेख/खबर को या इसके किसी पैराग्राफ़ को हुबहू या तोड़ मरोड़ कर प्रकाशित करना मना है। अलबत्ता आप चाहें तो लेखक और हमारे अखबार के नाम के साथ इस सम्पूर्ण लेख/खबर को सोशल मीडिया पर शेयर जरूर कर सकते हैं।
-------------------------------------------------
-@-एम फारूक़ ख़ान सम्पादक इकरा पत्रिका।
09602992087, 09414361522

©️ Copyright Thar News & Ikra Patrika.
All Rights Reserved.

Comments

Popular posts from this blog

झुंझुनूं में रीटा चौधरी को कांग्रेस जिलाध्यक्ष बनाने पर जबरदस्त रोष

चित्तौड़गढ़ अन्जुमन स्कूल में किया मुस्लिम शिक्षकों का सम्मान

कुरैशी समाज की नो दहेज, नो गार्डन, नो डिनर मुहिम के तहत सादगी से हुई शादी