अशफाक हुसैन बने दरगाह ख्वाज़ा साहब के नाजिम
अशफाक हुसैन बने दरगाह ख्वाज़ा साहब के नाजिम
-------------------------------------------------
अन्जुमन सय्यदजादगान के सेक्रेटरी वाहिद हुसैन चिश्ती सहित अन्य खादिमों ने किया इस्तकबाल
********************************
-------------------------------------------------
अन्जुमन सय्यदजादगान के सेक्रेटरी वाहिद हुसैन चिश्ती सहित अन्य खादिमों ने किया इस्तकबाल
********************************
जयपुर/अजमेर (थार न्यूज़-इकरा पत्रिका)। रिटायर्ड आईएएस अधिकारी अशफाक हुसैन को केन्द्र सरकार के अल्पसंख्यक मामलात मन्त्रालय ने विश्व प्रसिद्ध दरगाह ख्वाज़ा साहब का नाजिम नियुक्त किया है। इससे पहले भी वे दो बार इस पद पर अपनी सेवा दे चुके हैं। मूलरूप से झुन्झुनूं जिले के नूआं गांव के रहने वाले अशफाक हुसैन दौसा कलेक्टर, निदेशक, अल्पसंख्यक मामलात विभाग, सेक्रेटरी शिक्षा विभाग जैसे प्रमुख पदों पर कार्य कर चुके हैं।
12 नवम्बर को उन्होंने दरगाह ख्वाज़ा मुईनुद्दीन चिश्ती रहमतुल्लाह अलैह अजमेर शरीफ़ में हाजरी लगाने के बाद अपना पद ज्वाइन किया। उन्होंने ज्वाइन करने के बाद मीडिया से कहा कि मेरा मकसद दरगाह में आने वाले जायरीन को ज्यादा से ज्यादा सहूलियतें मुहैया करवाना है। उन्होंने कहा कि उनकी कोशिश होगी कि दरगाह कमेटी और खादिमों के बीच भी बेहतर तालमेल हो। दरगाह की मजहबी रिवायतों और रस्मों को निभाने में खादिमों का ही खास रोल रहता है। दरगाह कमेटी खादिमों का सहयोग लेकर ही यहाँ विकास के काम करवाएगी। दरगाह में हाजरी के बाद दस्तारबन्दी की गई और अन्जुमन सय्यदजादगान के सेक्रेटरी वाहिद हुसैन चिश्ती सहित अन्य खादिमों और पुराने परिचितों ने अशफाक हुसैन का इस्तकबाल किया।
अशफाक हुसैन अजमेर में भी काफी वर्षों तक प्रशासनिक अधिकारी रहे हैं, यहाँ स्थित राजस्थान रेवेन्यू बोर्ड के भी वे मेम्बर रहे हैं। वे आईजी लियाकत खान साहब के छोटे भाई हैं, जिनका इस वर्ष जनवरी में इन्तकाल हो चुका है। इनके छोटे भाई जाकिर हुसैन भी आईएएस अधिकारी हैं और वर्तमान में हनुमानगढ कलेक्टर लगे हुए हैं। इनकी बेटी आईआरएस हैं और दामाद आईएएस हैं। भतीजे शाहिन अली खान आरएएस और सीएमओ में अधिकारी हैं। एक भतीजे शाकिब खान आर्मी में ब्रिगेडियर हैं।
(13-11-2020)
----------------------------------------------------
➡️अगर आपको हमारा यह लेख/खबर पसंद आया हो, तो प्लीज इसे शेयर/फॉरवर्ड कीजिए और साथ ही हमारे अखबार की आर्थिक मदद भी कीजिए।
अकाउंट डिटेल्स:- इकरा पत्रिका
A/c no. 613900 55000 00252
IKRA PATRIKA
IFSC:- PUNB 0613900
PNB, MUSLIM SR. SEC. SCHOOL, MOTI DUNGARI ROAD, JAIPUR.
***************************
©️ Copyright :- इस सम्पूर्ण लेख/खबर को या इसके किसी पैराग्राफ़ को हुबहू या तोड़ मरोड़ कर प्रकाशित करना मना है। अलबत्ता आप चाहें तो लेखक और हमारे अखबार के नाम के साथ इस सम्पूर्ण लेख/खबर को सोशल मीडिया पर शेयर जरूर कर सकते हैं।
-------------------------------------------------
-@-एम फारूक़ ख़ान सम्पादक इकरा पत्रिका।
09602992087, 09414361522
©️ Copyright Thar News & Ikra Patrika.
All Rights Reserved.

Comments
Post a Comment