मार भचिड़ो जोरां स्यूं !! पिछौ छूटै चोरां स्यूं !!
मार भचिड़ो जोरां स्यूं !!
पिछौ छूटै चोरां स्यूं !!
----------------------------
भारत बन्द के समर्थन में राजस्थान लोकतांत्रिक मोर्चे एवं जन संगठनों ने निकाली जयपुर में रैली
***********************************
पिछौ छूटै चोरां स्यूं !!
----------------------------
भारत बन्द के समर्थन में राजस्थान लोकतांत्रिक मोर्चे एवं जन संगठनों ने निकाली जयपुर में रैली
***********************************
जयपुर (थार न्यूज़-इकरा पत्रिका)। आठ दिसम्बर को किसानों द्वारा किए गए भारत को देशभर में विभिन्न राजनीतिक दलों, व्यापारिक संगठनों और जन संगठनों ने समर्थन देकर बाजारों को बन्द करवाया। जयपुर में पांच राजनीतिक दलों सीपीएम, सीपीआई, सीपीआई एमएल, जनता दल सेक्यूलर और समाजवादी पार्टी के गठबंधन राजस्थान लोकतांत्रिक मोर्चे तथा किसानों व मजदूरों से सम्बंधित विभिन्न जन संगठनों ने भारत बन्द के समर्थन में संयुक्त रैली निकाली और सभा का आयोजन किया।
यह रैली सुबह साढे दस बजे शहीद स्मारक से रवाना होकर सिन्धी कैम्प, चान्दपोल बाजार, छोटी चौपड़, बड़ी चौपड़, जौहरी बाजार, सांगानेरी गेट, अजमेरी गेट, मिर्जा इस्माईल रोड होते हुए वापस साढे बारह बजे शहीद स्मारक पर पहुंची। जहाँ इसकी समापन सभा आयोजित की गई और आन्दोलनकारी साथियों की शहादत पर एक मिनट का मौन रखा गया।
रैली में किसानों व मजदूरों के समर्थन में जोशीले नारे लगाकर करीब दस किलोमीटर लम्बी रैली निकाली गई। सभी व्यापारियों ने अपनी इच्छा से अपने प्रतिष्ठान बन्द कर भारत बन्द का समर्थन किया। रैली में कामरेड गुरूजी वासुदेव, कामरेड तारा सिंह सिद्धू, कामरेड राहुल चौधरी, कामरेड सुमित्रा चौपड़ा, कामरेड एडवोकेट अमीन अली, एम फारूक़ ख़ान, हेमेन्द्र गर्ग, चौधरी खुर्शीद अहमद मेवाती, अनिल गोस्वामी, आरसी शर्मा, सवाई सिंह, निशा सिद्धू, बसन्त हरियाणा, शैलेन्द्र अवस्थी, कामरेड अरविंद शुक्ला सहित विभिन्न संगठनों के बड़ी संख्या में लोग शरीक हुए।
(09-12-2020)
------------------------------------------------
➡️अगर आपको हमारा यह लेख/खबर पसंद आया हो, तो प्लीज इसे शेयर/फॉरवर्ड कीजिए और साथ ही हमारे अखबार की आर्थिक मदद भी कीजिए।
अकाउंट डिटेल्स:- इकरा पत्रिका
A/c no. 613900 55000 00252
IKRA PATRIKA
IFSC:- PUNB 0613900
PNB, MUSLIM SR. SEC. SCHOOL, MOTI DUNGARI ROAD, JAIPUR.
***************************
©️ Copyright :- इस सम्पूर्ण लेख/खबर को या इसके किसी पैराग्राफ़ को हुबहू या तोड़ मरोड़ कर प्रकाशित करना मना है। अलबत्ता आप चाहें तो लेखक और हमारे अखबार के नाम के साथ इस सम्पूर्ण लेख/खबर को सोशल मीडिया पर शेयर जरूर कर सकते हैं।
-------------------------------------------------
-@-एम फारूक़ ख़ान सम्पादक इकरा पत्रिका।
09602992087, 09414361522
©️ Copyright Thar News & Ikra Patrika.
All Rights Reserved.



Comments
Post a Comment