स्कूल फीस को लेकर संयुक्त अभिभावक संघ का जागरूकता अभियान जारी
स्कूल फीस को लेकर संयुक्त अभिभावक संघ का
जागरूकता अभियान जारी
*******************************
जागरूकता अभियान जारी
*******************************
जयपुर (थार न्यूज़-इकरा पत्रिका)। शिक्षा में सुधार और अभी हाल ही आए राजस्थान हाईकोर्ट के फैसले को लेकर संयुक्त अभिभावक संघ 20 दिसम्बर से जागरूकता अभियान चला रहा है। इस अभियान के तहत अभिभावकों से संवाद स्थापित कर अभिभावकों के अधिकारों की जानकारी उपलब्ध करवाई जा रही है। बुधवार 23 दिसम्बर को सायं 4 बजे मानसरोवर के पशुराम पार्क, रजत पथ पर ज्ञान आश्रम, स्प्रिंगफील्ड, एसबीओआई और सेंट टेरेसा सहित अन्य स्कूलों के सक्रिय अभिभावकों के साथ संवाद किया गया।
संघ कोषाध्यक्ष सर्वेश मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि मंगलवार को जवाहर सर्किल पर सेंट एंसलम सीनियर सेकेंड्री स्कूल पिंकसिटी, मालवीय नगर और एक्टिव पेरेंट्स एसोसिएशन के अभिभावकों के साथ संवाद स्थापित किया गया। संघ लीगल सेल अध्यक्ष एडवोकेट अमित छंगाणी ने स्कूल फीस को लेकर राजस्थान हाईकोर्ट की डिवीजन बैंच द्वारा दिए गए अंतिम निर्णयों सहित फीस एक्ट 2016 की सम्पूर्ण जानकारी के तहत अभिभावकों के सवालों के जवाब देकर शंका समाधान करने का प्रयास किया।
मंत्री युवराज हसीजा और प्रवक्ता अभिषेक जैन बिट्टू ने केंद्र व राज्य सरकार द्वारा शिक्षा को लेकर जारी की गई विभिन्न गाइड लाइनों की जानकारी उपलब्ध करवाई। इस दौरान चन्द्रमोहन गुप्ता, श्रीमती दौलत शर्मा, एक्टिव पेरेंट्स एसोसिएशन अध्यक्ष मनीष शर्मा, उपाध्यक्ष योगेंद्र अवस्थी, अरविंद शर्मा, महेश किशनानी, नितिन रस्तोगीसुचिता गौड़ सहित अन्य अभिभावकगण उपस्थित रहे।
संघ महिला प्रभारी अमृता सक्सेना ने कहा कि अभिभावकों के अधिकारों का संरक्षण करने को लेकर संयुक्त अभिभावक संघ ने अभिभावक जागरूकता अभियान की शुरुआत की है। इस अभियान के तहत 10 हजार से अधिक अभिभावकों को जोड़कर जागरूकता फैलाने का कार्य किया जाएगा, जिससे यह 10 हजार अभिभावक एक कदम आगे बढ़कर इस संख्या को एक लाख के पार पहुंचाएंगे। पिछले तीन दिनों में 1 हजार से अधिक अभिभावकों से संवाद स्थापित कर शंकाओं का समाधान किया जा चुका है।
प्रवक्ता अभिषेक जैन बिट्टू ने कहा कि सरकार, स्कूल और अभिभावकों का रिश्ता बहुत पुराना है किंतु अभिभावकों को ठगने के लिए सरकार और निजी स्कूल संचालकों ने सांठगांठ कर सदैव अभिभावकों को ठगा और उनके अधिकारों का हनन किया। आज जो जागरूकता अभियान अभिभावकों द्वारा चलाया जा रहा है उसे खुद राज्य सरकार और निजी स्कूल संचालकों को चलाना चाहिए था, लेकिन निजी स्कूलों के दबाव के चलते सरकार ने भी अभिभावकों के प्रति जागरूकता अभियान चलाने में लापरवाही बरती है। अब प्रदेश का प्रत्येक अभिभावक स्वयं के अधिकारों को लेकर जागरूक रहेगा, संयुक्त अभिभावक संघ इस जागरूकता अभियान के साथ प्रदेश के 2 करोड़ से अधिक अभिभावकों तक अपनी पहुंच बनाएगा।
(23-12-2020)
----------------------------------------------
➡️अगर आपको हमारा यह लेख/खबर पसंद आया हो, तो प्लीज इसे शेयर/फॉरवर्ड कीजिए और साथ ही हमारे अखबार की आर्थिक मदद भी कीजिए।
अकाउंट डिटेल्स:- इकरा पत्रिका
A/c no. 613900 55000 00252
IKRA PATRIKA
IFSC:- PUNB 0613900
PNB, MUSLIM SR. SEC. SCHOOL, MOTI DUNGARI ROAD, JAIPUR.
***************************
©️ Copyright :- इस सम्पूर्ण लेख/खबर को या इसके किसी पैराग्राफ़ को हुबहू या तोड़ मरोड़ कर प्रकाशित करना मना है। अलबत्ता आप चाहें तो लेखक और हमारे अखबार के नाम के साथ इस सम्पूर्ण लेख/खबर को सोशल मीडिया पर शेयर जरूर कर सकते हैं।
-------------------------------------------------
-@-एम फारूक़ ख़ान सम्पादक इकरा पत्रिका।
09602992087, 09414361522
©️ Copyright Thar News & Ikra Patrika.
All Rights Reserved.
Comments
Post a Comment