नवाये फ़रहत की रस्मे इजरा

नवाये फ़रहत की रस्मे इजरा
**********************
जयपुर (थार न्यूज़-इकरा पत्रिका)। शहर के बुजुर्ग शायर मौलाना कमर वाहिदी के शागिर्द ए अज़ीज़ बशीर अहमद फ़रहत अय्यूबी नियाज़ी के मजमूआ ए ग़ज़ल नवाये फरहत की रस्मे इजरा (विमोचन) बज़्मे क़मर जयपुर के जेरे एहतमाम फरहत मंजिल गंगापोल चार दरवाज़े में गए दिनों मुनअकिद हुई। जिसकी सदारत राजस्थान उर्दू अकादेमी के सेक्रेटरी मोअज़्ज़म अली ने की।


मेहमानाने खुसुसी साबिक आई ए एस शफी मोहम्मद कुरैशी, माजिद अली काविश मुरादाबादी, मुतीउल्लाह वासिफ़ नवाब टोंकी, डाॅक्टर शाहिद जमाली, डाॅक्टर अब्दुल मन्नान थे। सबसे पहले कलाम ए पाक की तिलावत कारी नवाब टोंकी ने फ़रमाई, उसके बाद अल्लाह के पाक नाम शफी मोहम्मद कुरैशी ने पेश किए। शाहिद हुसैन ने नात ए पाक का नजराना पेश किया। इस मौके पर नव निर्वाचित पार्षद राबिया गुडएज भी शरीक हुईं।

अय्यूब बिस्मिल, शिहाब अजीजी, मेराज नवाब, शफीक वारसी, शकील आदिल, रज़ा शैदाई, शकील जयपुरी, असर शैदाई, अब्दुल रहीम अख़्तर, डाॅक्टर तालिब धौलपुरी, प्रोफेसर अबुजर जैदी नशतर बदायूंनी, काविश मुरादाबादी, आसिफ मूनिसी, सलाम जलीली, फरीदुल असर नजर अय्यूबी, अनीस जयपुरी ने मंजूम नजराना ए तहनियत पेश फरमाए। परवीन ने फरहत अय्यूबी की गजल पेश की, निजामत (संचालन) शमसुददुहा ख़ान हाकिम अय्यूबी ने की।आखिर में आकिल अय्यूबी ने शुक्रिया अदा किया।
(22-11-2020)
-------------------------------------------------
➡️अगर आपको हमारा यह लेख/खबर पसंद आया हो, तो प्लीज इसे शेयर/फॉरवर्ड कीजिए और साथ ही हमारे अखबार की आर्थिक मदद भी कीजिए। 
अकाउंट डिटेल्स:- इकरा पत्रिका
A/c no. 613900 55000 00252 
IKRA PATRIKA 
IFSC:- PUNB 0613900
PNB, MUSLIM SR. SEC. SCHOOL, MOTI DUNGARI ROAD, JAIPUR. 
***************************

©️ Copyright :- इस सम्पूर्ण लेख/खबर को या इसके किसी पैराग्राफ़ को हुबहू या तोड़ मरोड़ कर प्रकाशित करना मना है। अलबत्ता आप चाहें तो लेखक और हमारे अखबार के नाम के साथ इस सम्पूर्ण लेख/खबर को सोशल मीडिया पर शेयर जरूर कर सकते हैं।
-------------------------------------------------
-@-एम फारूक़ ख़ान सम्पादक इकरा पत्रिका।
09602992087, 09414361522

©️ Copyright Thar News & Ikra Patrika.
All Rights Reserved.

Comments

Popular posts from this blog

झुंझुनूं में रीटा चौधरी को कांग्रेस जिलाध्यक्ष बनाने पर जबरदस्त रोष

चित्तौड़गढ़ अन्जुमन स्कूल में किया मुस्लिम शिक्षकों का सम्मान

कुरैशी समाज की नो दहेज, नो गार्डन, नो डिनर मुहिम के तहत सादगी से हुई शादी