फीस मुद्दे पर अभिभावकों ने शुरू किया क्रमिक अनशन

फीस मुद्दे पर अभिभावकों ने शुरू किया क्रमिक अनशन
---------------------------------------------------
"भूखे पेट होगी पुकार, अब तो जागो सोई सरकार"
*********************************
जयपुर (थार न्यूज़-इकरा पत्रिका)। स्कूल फीस मुद्दे को लेकर संयुक्त अभिभावक संघ अभिभावकों की ललकार के साथ, संघर्ष को आर पार की लड़ाई बनाने के मूड में है। पिछले 10 दिनों से अनिश्चित कालीन धरने पर बैठे संयुक्त अभिभावक संघ के पदाधिकारियों ने 9 दिसम्बर से क्रमिक अनशन की भी शुरुआत कर दी है। पहले दिन संघ अध्यक्ष अरविंद अग्रवाल, महामंत्री संजय गोयल, कोषाध्यक्ष सर्वेश मिश्रा, महिला प्रभारी श्रीमती दौलत शर्मा और अमृता सक्सेना ने ब्रह्म मूहर्त में बैठकर क्रमिक अनशन की शुरुआत की। इस दौरान विभिन्न अभिभावकों ने माला पहनाकर सभी का अभिनंदन किया।


प्रवक्ता अभिषेक जैन बिट्टू और युवराज हसीजा ने जानकारी देते हुए बताया कि पिछले आठ महीनों से स्कूल और सरकार के प्रतिनिधियों से राहत की गुहार लगा लगाकर अभिभावक लगातार ठोकरे खा रहे हैं, बकायदा कोर्ट की अवमानना की जानकारी दे रहे हैं। शिक्षा अधिकारी, जिला कलेक्टर, शिक्षा मंत्री को शिकायतें दर्ज करवा रहे हैं, परन्तु ना स्कूल प्रशासन अभिभावकों की पीड़ा समझने को तैयार है और ना ही राज्य सरकार अभिभावकों को राहत देने के मूड में है। दोनों तरफ से लगातार हठधर्मिता बरती जा रही है, जिसके चलते अब अभिभावकों को अपनी मांगों को लेकर जयपुर के शहीद स्मारक पर पिछले दस दिनों से धरना और क्रमिक अनशन करने जैसे निर्णय लेने पड़ रहे हैं। एक तरफ कोरोना की महामारी बताई जा रही है और अभिभावकों की आवाज को दबाया जा रहा है, वहीं दूसरी तरफ बन्द कमरों में बैठकर अभिभावकों को लूटने की साजिशों को अंजाम दिया जा रहा है। 

संयुक्त अभिभावक संघ राज्य सरकार को चेता देना चाहता है कि वह अभिभावकों को कमजोर आंकने की भूल बिल्कुल भी ना करे, इस बार संघर्ष आर पार होगा। भले ही हमें भूखे पेट रहकर पुकार करनी पड़े, लेकिन सोई हुई सरकार को जगाकर छोड़ेंगे और अपना हक लेकर रहेंगे।

क्रमिक अनशन के प्रथम दिन शहीद स्मारक पर चल रहे अभिभावकों के क्रमिक अनशन और धरने के दसवें दिन एडवोकेट रितेश शर्मा, एडोवोकेट अमित छंगाणी, एडवोकेट खुशबू शर्मा, रघुवीर सिंह राजावत, मनीष शर्मा, मनीष पारीक अजमेर, मनमोहन सिंह, मनीष विजयवर्गीय, सुशील शर्मा, मनोज शर्मा, हरिदत्त शर्मा, संदीप छाबड़ा, चन्द्रमोहन गुप्ता सहित बड़ी संख्या में सोशल डिस्टेंसिग और कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए शामिल हुए।

सीडलिंग स्कूल ने बच्चों को परीक्षा देने से रोका तो संयुक्त अभिभावक संघ ने स्कूल पहुंचकर दिलवाई परीक्षा
----------------------------------------------------
9 दिसम्बर को एक तरफ अभिभावकों ने क्रमिक अनशन शुरू किया तो वहीं दूसरी तरफ सीडलिंग स्कूल, जवाहर नगर ने कुछ बच्चों को फीस जमा ना होने के चलते एक्जाम देने से रोकने का प्रयास किया। अभिभावकों ने इसकी सूचना संयुक्त अभिभावक संघ के मंत्री मनोज जसवानी और युवराज हसीजा को दी, जिसके बाद स्कूल पहुंचकर तत्काल कार्रवाई की गई, एक बार शिकायत पुलिस थाने तक पहुंच गई थी किन्तु परिवाद दर्ज होने से पहले ही स्कूल प्रशासन ने पीड़ित अभिभावक अशोक भगवानी, विकी सतानी, संजय अग्रवाल के बच्चों को ऑनलाइन एक्जाम में शामिल कर लिया। 

14 दिसम्बर को होगा राज्य स्तरीय सामूहिक उपवास
-------------------------------------------------------
कोषाध्यक्ष सर्वेश मिश्रा और मंत्री मनोज जसवानी ने जानकारी दी कि 9 दिसम्बर से क्रमिक अनशन की शुरुआत करने के साथ आंदोलन को गति प्रदान करने की योजना बनाई गई है। इस योजना के तहत सोमवार 14 दिसम्बर को जयपुर, अजमेर, जोधपुर, उदयपुर, भीलवाड़ा, कोटा, भरतपुर, अलवर सहित राज्य के सभी जिलों में एक दिवसीय सार्वजनिक सामूहिक अनशन का आयोजन किया जाएगा। इसके बावजूद भी अगर अभिभावकों को न्याय नहीं मिलता है तो मजबूरन अभिभावकों को आमरण अनशन का सहारा लेना पड़ेगा। 
(09-12-2020)
--------------------------------------------------
➡️अगर आपको हमारा यह लेख/खबर पसंद आया हो, तो प्लीज इसे शेयर/फॉरवर्ड कीजिए और साथ ही हमारे अखबार की आर्थिक मदद भी कीजिए। 
अकाउंट डिटेल्स:- इकरा पत्रिका
A/c no. 613900 55000 00252 
IKRA PATRIKA 
IFSC:- PUNB 0613900
PNB, MUSLIM SR. SEC. SCHOOL, MOTI DUNGARI ROAD, JAIPUR. 
***************************

©️ Copyright :- इस सम्पूर्ण लेख/खबर को या इसके किसी पैराग्राफ़ को हुबहू या तोड़ मरोड़ कर प्रकाशित करना मना है। अलबत्ता आप चाहें तो लेखक और हमारे अखबार के नाम के साथ इस सम्पूर्ण लेख/खबर को सोशल मीडिया पर शेयर जरूर कर सकते हैं।
-------------------------------------------------
-@-एम फारूक़ ख़ान सम्पादक इकरा पत्रिका।
09602992087, 09414361522

©️ Copyright Thar News & Ikra Patrika.
All Rights Reserved.

Comments

Popular posts from this blog

झुंझुनूं में रीटा चौधरी को कांग्रेस जिलाध्यक्ष बनाने पर जबरदस्त रोष

चित्तौड़गढ़ अन्जुमन स्कूल में किया मुस्लिम शिक्षकों का सम्मान

कुरैशी समाज की नो दहेज, नो गार्डन, नो डिनर मुहिम के तहत सादगी से हुई शादी