दीपावली की पूर्व संध्या पर इस बार भी शहीद स्मारक पर जलाया "एक दीया सद्भाव का"

दीपावली की पूर्व संध्या पर इस बार भी शहीद स्मारक पर जलाया "एक दीया सद्भाव का"
******************************
जयपुर (थार न्यूज़-इकरा पत्रिका)। यहाँ गवर्नमेंट हाॅस्टल पुलिस कमिश्नर ऑफिस के सामने स्थित शहीद स्मारक पर दीपावली की पूर्व संध्या पर 13 नवम्बर को "एक दीया सद्भाव का" जलाया गया। यह कार्यक्रम इकरा पत्रिका के सम्पादक एम फारूक़ ख़ान की पहल पर गत वर्ष शुरू किया गया था। जिसमें गंगा जमुनी तहजीब में विश्वास रखने वाले सभी साथी और सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी शामिल हुए।


एक दीया सद्भाव का कार्यक्रम में सूर्यास्त होते ही सभी ने मिलकर दीये जलाए और एक दूसरे को दीपावली की बधाई दी तथा साम्प्रदायिक सद्भाव (गंगा जमुनी तहजीब) को मजबूत करने की देशवासियो से अपील की। राजस्थान नागरिक मंच के महासचिव बसन्त हरियाणा ने कार्यक्रम की तारीफ की और इसकी शुरुआत की पहल पर इकरा पत्रिका के सम्पादक एम फारूक़ ख़ान को बधाई दी तथा कहा कि हमने गत वर्ष तय किया था कि हर वर्ष यह प्रोग्राम करना है। इसकी शुरुआत करके जयपुर के लोगों ने साम्प्रदायिक ताकतों को यह साफ सन्देश दिया है कि इस देश में नफरत के पाठ को कोई जगह नहीं है। 


गांधीवादी विचारक सवाई सिंह ने कहा कि दीपावली का त्यौहार अंधेरे से विकास की ओर ले जाने वाला है। हमारी गंगा जमुनी तहजीब रही है और इसे कोई मिटा भी नहीं सकता। लेकिन पिछले कुछ साल से इसे मिटाने का प्रयास किया जा रहा है। उन ताकतों को मजबूत नहीं होने देना है। जयपुर का साम्प्रदायिक सौहार्द हमेशा बना रहा है। पिछले कई साल से कुछ लोग अपनी राजनीतिक रोटियां सेकने में लगे हुए हैं और माहौल बिगाड़ने की कोशिश करते आ रहे हैं, हमें शान्ति और भाईचारे का संदेश देकर उनके प्रयास विफल करने हैं। 


कार्यक्रम संयोजक इकरा पत्रिका के सम्पादक एम फारूक़ ख़ान ने साथियों के साथ मिलकर सभी का स्वागत किया और दीपावली की बधाई देते हुए कहा कि अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के संस्थापक सर सय्यद अहमद खान साहब कहा करते थे कि हिंदू और मुस्लिम इस देश की दो आंखे हैं, अगर एक आंख तकलीफ में होती है, तो दूसरी आंख को सुकून नहीं मिल सकता। इसलिए हमें सभी को आपस में मिलजुल कर और एक दूसरे के सुख दुःख में शरीक रहते हुए देश को आगे बढ़ाना है। हमें दीपावली, ईद, क्रिसमस, गुरू नानक जयन्ती जैसे सभी पंथों के त्यौहार मिलजुल कर मनाने चाहिए, ताकि गंगा जमुनी तहजीब मजबूत हो और नफरत फैलाने वालों को यह सन्देश मिले कि उनकी नफरती दुकान इस देश में नहीं चलेगी। 

कार्यक्रम में प्रमुख तौर पर जमाअत ए इस्लामी हिन्द के प्रदेश सचिव डॉक्टर इक़बाल सिद्दीकी, एडवोकेट एजाज नबी खान, अनिल गोस्वामी, समाजवादी नेता खुर्शीद अहमद मेवाती, साबिर क़ुरैशी, मुराद खान चांद भाई, पवन देव, समाजसेवी कृष्ण कुमार महर्षि, व्यापारी नेता विक्की टिक्किवाल, रामवतार अग्रवाल, मुमताज खान सुल्तान, राजेश शर्मा, संदीप धीर, रज़ा जयपुरी, छात्र एम माहिर खान, एम ताहिर ख़ान सहित सदभावना कार्यक्रम से जुड़े हुए कई लोग शरीक हुए।
(15-11-2020)
------------------------------------------------
➡️अगर आपको हमारा यह लेख/खबर पसंद आया हो, तो प्लीज इसे शेयर/फॉरवर्ड कीजिए और साथ ही हमारे अखबार की आर्थिक मदद भी कीजिए। 
अकाउंट डिटेल्स:- इकरा पत्रिका
A/c no. 613900 55000 00252 
IKRA PATRIKA 
IFSC:- PUNB 0613900
PNB, MUSLIM SR. SEC. SCHOOL, MOTI DUNGARI ROAD, JAIPUR. 
***************************

©️ Copyright :- इस सम्पूर्ण लेख/खबर को या इसके किसी पैराग्राफ़ को हुबहू या तोड़ मरोड़ कर प्रकाशित करना मना है। अलबत्ता आप चाहें तो लेखक और हमारे अखबार के नाम के साथ इस सम्पूर्ण लेख/खबर को सोशल मीडिया पर शेयर जरूर कर सकते हैं।
-------------------------------------------------
-@-एम फारूक़ ख़ान सम्पादक इकरा पत्रिका।
09602992087, 09414361522

©️ Copyright Thar News & Ikra Patrika.
All Rights Reserved.

Comments

Popular posts from this blog

झुंझुनूं में रीटा चौधरी को कांग्रेस जिलाध्यक्ष बनाने पर जबरदस्त रोष

चित्तौड़गढ़ अन्जुमन स्कूल में किया मुस्लिम शिक्षकों का सम्मान

कुरैशी समाज की नो दहेज, नो गार्डन, नो डिनर मुहिम के तहत सादगी से हुई शादी