सरकार मदरसा पैराटीचर्स को नियमित करने का वादा पूरा करे : जुल्फिकार अली खान
सरकार मदरसा पैराटीचर्स को नियमित करने का वादा पूरा करे : जुल्फिकार अली खान
---------------------------------------------------
18 जनवरी को जयपुर में होगा विरोध प्रदर्शन
*********************************
---------------------------------------------------
18 जनवरी को जयपुर में होगा विरोध प्रदर्शन
*********************************
जयपुर/जोधपुर (थार न्यूज़-इकरा पत्रिका)। राजस्थान मदरसा शिक्षा सहयोगी संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष जुल्फिकार अली खान ने इकरा पत्रिका को बताया कि गहलोत सरकार को मदरसा पैराटीचर्स को नियमित करने का वादा शीघ्रता से पूरा करना चाहिए। उन्होंने बताया कि कांग्रेस पार्टी ने विधानसभा चुनाव घोषणा पत्र में मदरसा पैराटीचर्स सहित सभी संविदाकर्मियों को नियमित करने का वादा किया था, लेकिन सरकार बने दो साल से ज्यादा का वक्त हो गया, फिर भी यह वादा पूरा नहीं किया, जिससे संविदाकर्मियों में रोष है।
उन्होंने कहा कि राजस्थान में अशोक गहलोत के नेतृत्व में सरकार बनी, तो मदरसा पैराटीचर्स सहित पूरे मुस्लिम समुदाय को एक उम्मीद हुई कि इस राज में अच्छा काम होगा, लेकिन दो साल से मदरसा पैराटीचर्स, उर्दू शिक्षक और पूरा मुस्लिम समुदाय अपने आपको ठगा हुआ महसूस कर रहा है। सरकार ने मदरसा तालीम और उर्दू तालीम के लिए कुछ नहीं किया। दो साल से मदरसा बोर्ड में चेयरमैन का पद भी खाली पड़ा है, जबकि मदरसा बोर्ड के अन्तर्गत करीब साढे तीन हजार मदरसे संचालित हैं और यहाँ कार्यरत करीब छह हजार पैराटीचर्स हजारों विद्यार्थियों को पढा रहे हैं। इसलिए जाहिर सी बात है कि जब पूरा बोर्ड और चेयरमैन ही नहीं होगा, तो उसका संचालन भी सुचारू रूप से नहीं होगा।
उन्होंने बताया कि मदरसों में कार्यरत पैराटीचर्स मामूली मानदेय में दूरदराज कार्य कर रहे हैं, लेकिन सरकार को उनकी पीड़ा से कोई लेना देना नहीं है। मदरसा पैराटीचर्स और उर्दू टीचर्स की पीड़ा को गम्भीरता से सुनने की भी मुख्यमंत्री जी के पास फुरसत नहीं है। इसलिए सरकार का दरवाजा खटखटा कर उसे जगाने के लिए मदरसा पैराटीचर्स और उर्दू टीचर्स 18 जनवरी को जयपुर कलेक्टरेट पर विरोध प्रदर्शन करेंगे। इस विरोध प्रदर्शन में मदरसा तालीम और उर्दू तालीम से मुहब्बत करने वाले लोग भी प्रदेशभर से आएंगे।
(09-01-2021)
--------------------------------------------------
➡️अगर आपको हमारा यह लेख/खबर पसंद आया हो, तो प्लीज इसे शेयर/फॉरवर्ड कीजिए और साथ ही हमारे अखबार की आर्थिक मदद भी कीजिए।
अकाउंट डिटेल्स:- इकरा पत्रिका
A/c no. 613900 55000 00252
IKRA PATRIKA
IFSC:- PUNB 0613900
PNB, MUSLIM SR. SEC. SCHOOL, MOTI DUNGARI ROAD, JAIPUR.
***************************
©️ Copyright :- इस सम्पूर्ण लेख/खबर को या इसके किसी पैराग्राफ़ को हुबहू या तोड़ मरोड़ कर प्रकाशित करना मना है। अलबत्ता आप चाहें तो लेखक और हमारे अखबार के नाम के साथ इस सम्पूर्ण लेख/खबर को सोशल मीडिया पर शेयर जरूर कर सकते हैं।
-------------------------------------------------
-@-एम फारूक़ ख़ान सम्पादक इकरा पत्रिका।
09602992087, 09414361522
©️ Copyright Thar News & Ikra Patrika.
All Rights Reserved.

Comments
Post a Comment