एक होनहार छात्रा सबा जहीर खान ने हासिल किया राजस्थान यूनिवर्सिटी से गोल्ड मेडल
एक होनहार छात्रा सबा जहीर खान ने हासिल किया राजस्थान यूनिवर्सिटी से गोल्ड मेडल
------------------------------------------------
आरयू के वाइस चांसलर और वक्फ बोर्ड चेयरमैन सहित कई गणमान्य लोगों ने किया सम्मानित
*******************************
------------------------------------------------
आरयू के वाइस चांसलर और वक्फ बोर्ड चेयरमैन सहित कई गणमान्य लोगों ने किया सम्मानित
*******************************
जयपुर (थार न्यूज़-इकरा पत्रिका)। राजस्थान यूनिवर्सिटी का आठ जनवरी को 75 वां फाउंडेशन डे और 30 वां काॅन्वोकेशन मनाया गया। यह कार्यक्रम पोद्दार मैनेजमेंट में आयोजित किया गया। जहाँ राज्यपाल कलराज मिश्र ने गोल्ड मेडल से विद्यार्थियों को सम्मानित किया। राज्यपाल का कार्यक्रम कोरोना महामारी की वजह से वर्चुअल आयोजित हुआ। इस समारोह में 113 स्टूडेंट्स को गोल्ड मेडल दिया गया और करीब डेढ लाख विद्यार्थियों की डिग्रियां जारी की गई। फिज़िकल तौर पर यह गोल्ड मेडल यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर ने दिए।
इस समारोह में जयपुर पहाड़गंज की एक होनहार छात्रा सबा जहीर खान को भी गोल्ड मेडल से सम्मानित किया गया। सबा जहीर खान को इस समारोह के बाद वक्फ बोर्ड ऑफिस में चेयरमैन डाॅक्टर खानू खान बुधवाली और अन्य गणमान्य लोगों ने भी सम्मानित किया। सबा जहीर खान और उनके वालिद एडवोकेट जहीरूल्लाह खान ने इकरा पत्रिका से इस मुद्दे पर विस्तार से बात की और साथ ही उन्होंने तालीम को बढावा देने एवं संयुक्त परिवार को मजबूत करने की बात भी कही।
सबा जहीर खान ने बातचीत में लड़कियों को बेहतर से बेहतर तालीम दिलवाने की वकालत की और बच्चियों की तालीम के जरिए दो खानदानों और नस्लों को तालीम याफ्ता करने की बात कही। उन्होंने संयुक्त परिवार को बढावा देने और अपने रिश्तेदारों व पहचान वालों से बराबर राब्ता रखने की भी बात कही। साथ ही बच्चियों से यह भी अपील की कि वे संस्कारवान बने और जिन्दगी में कोई भी ऐसा कदम नहीं उठाएं जिससे आपके परिवार वालों को शर्मिंदगी का सामना करना पड़े। उन्होंने लड़कियों से कहा कि आप अपने खानदान व रिशतेदारों का गुरूर हैं और पूरी जिन्दगी इस गुरूर को बाकी रखें।
यहाँ उल्लेखनीय यह भी है कि सबा जहीर खान का परिवार एक संयुक्त परिवार है और इसमें इनके दादा और छोटे दादा यानी दो भाइयों की औलाद में करीब 50 लोग एक ही छत के नीचे रहते हैं और विचित्र बात यह है कि इन सबका खाना भी एक ही किचन में बनता है और इनके खानदान का जवाहरात का कारोबार है और हिमायत जैम्स के नाम से इनकी फर्म है।
सबा के वालिद एडवोकेट जहीरूल्लाह खान ने बताया कि हमारे वालिद सनाउल्लाह खान साहब का इन्तकाल हो चुका है और चाचा शफीउल्लाह खान साहब अभी मौजूद हैं और दोनों भाइयों के हम 9 बेटे हैं तथा सारा परिवार पूरी तरह से खुश है और संयुक्त परिवार का जो मजा है वो कहीं नहीं है।
सबा को गोल्ड मेडल बीएससी होम साइन्स में मिला है और वे अभी एमएससी फूड न्यूट्रिशन से कर रही हैं। सबा ने सोफिया गर्ल्स स्कूल से 12 वीं और एएवी स्कूल से 10 वीं की है। वे इस वक्त एएवी स्कूल में ऑनलाइन क्लासेज भी ले रही हैं। अपनी बात को रखने और बेबाकी से हर सवाल का फ़ौरन जवाब देने में वे माहिर हैं। उनके वालिद ने बताया कि मुझे मेरी इस बच्ची पर बहुत फख्र है और ऐसी बच्ची अता करने के लिए मैं खुदा का शुक्रगुजार हूँ। खुदा ऐसी बच्ची सबको दे।
(21-01-2021)
--------------------------------------------------
➡️अगर आपको हमारा यह लेख/खबर पसंद आया हो, तो प्लीज इसे शेयर/फॉरवर्ड कीजिए और साथ ही हमारे अखबार की आर्थिक मदद भी कीजिए।
अकाउंट डिटेल्स:- इकरा पत्रिका
A/c no. 613900 55000 00252
IKRA PATRIKA
IFSC:- PUNB 0613900
PNB, MUSLIM SR. SEC. SCHOOL, MOTI DUNGARI ROAD, JAIPUR.
***************************
©️ Copyright :- इस सम्पूर्ण लेख/खबर को या इसके किसी पैराग्राफ़ को हुबहू या तोड़ मरोड़ कर प्रकाशित करना मना है। अलबत्ता आप चाहें तो लेखक और हमारे अखबार के नाम के साथ इस सम्पूर्ण लेख/खबर को सोशल मीडिया पर शेयर जरूर कर सकते हैं।
-------------------------------------------------
-@-एम फारूक़ ख़ान सम्पादक इकरा पत्रिका।
09602992087, 09414361522
©️ Copyright Thar News & Ikra Patrika.
All Rights Reserved.



Comments
Post a Comment