तमाम इदारों और तन्जीमों को एकजुट करने के लिए मुस्लिम प्रोग्रेसिव फेडरेशन का हुआ गठन
तमाम इदारों और तन्जीमों को एकजुट करने के लिए मुस्लिम प्रोग्रेसिव फेडरेशन का हुआ गठन
*********************************
*********************************
जयपुर (थार न्यूज़-इकरा पत्रिका)। राजस्थान के तमाम इदारों और तन्जीमों को एक प्लेटफॉर्म पर एकजुट कर उन्हें अम्बरेला संगठन की शक्ल देने के लिए "मुस्लिम प्रोग्रेसिव फेडरेशन" का गठन किया गया है। सात जनवरी को जयपुर के चार दरवाजा स्थित अल जामिया तुल आलिया तालीमी इदारे में सय्यद अनवर शाह की सदारत में एक मीटिंग आयोजित की गई। जिसमें दो दर्जन से ज्यादा मोअज्जिज लोग शरीक हुए, जो विभिन्न इदारों व तन्जीमों से जुड़े हुए हैं।
इन लोगों ने इस बात की सख्त जरूरत महसूस की कि राजस्थान में एक ऐसी अम्बरेला तन्जीम (संयुक्त महासंघ) का वजूद कायम होना चाहिए, जो तमाम मुद्दों पर बात करे और सभी को एकजुट करने की जद्दोजहद करे। इस मौके पर सभी लोगों ने अपने ख्यालों का इजहार किया और फिर "मुस्लिम प्रोग्रेसिव फेडरेशन" नामक अम्बरेला संगठन का गठन किया गया। मीटिंग में सिर्फ नाम फाइनल किया गया और इसकी रूपरेखा पर चर्चा की गई। पदाधिकारियों के ताल्लुक से एक और मीटिंग की जरूरत महसूस की गई, जिसमें पूरे संगठन का ढांचा तैयार किया जाएगा।
इस संयुक्त अम्बरेला संगठन में इदारों (संस्थाओं) और तन्जीमों (संगठनों) के अलावा बुद्धिजीवियों व समाजसेवियों को भी शामिल करना तय किया गया है। यानी कोई ऐसा बुद्धिजीवी और समाजसेवी जो किसी भी इदारे व तन्जीम से नहीं जुड़ा हुआ है, लेकिन अपनी खुद की हैसियत से समाज के लिए काम कर रहा है, तो उसको भी इसमें शामिल किया जाएगा। यह भी स्पष्टता के साथ तय किया गया कि जो इदारा और तन्जीम जिस भी मुद्दे पर और जिस इलाके में काम कर रही है, वो अपना काम वैसे ही करती रहेगी, उसे सिर्फ एकजुट होकर क़ौमी मुद्दे पर एक दूसरे का सहयोग करना है।
यह अम्बरेला संगठन मुस्लिम प्रोग्रेसिव फेडरेशन समाजी, तालीमी, मआशी (आर्थिक), सियासी और दीगर मसाइल (समस्याओं) पर काम करेगा, जिनसे आज कौम हर गांव, कस्बे व शहर में बदहाल है और वो एक उम्मीद की किरण का इन्तजार भी कर रही है और जद्दोजहद भी कर रही है। यह अम्बरेला संगठन बिना किसी जात, बिरादरी, मस्लक व इलाके के फर्क (भेदभाव) के सभी मुसलमानों के लिए काम करेगा।
मीटिंग में सय्यद अनवर शाह, मुफ्ती खालिद अय्यूब मिस्बाही, मुफ्ती मोहम्मद शफीक खान, अब्दुल सलाम जौहर, हाजी इमामुद्दीन ठेकेदार, अमीन कायमखानी, मैमूना नर्गिस, हाजी निजामुद्दीन, अशफाक नकवी, पत्रकार एम फारूक़ ख़ान, एडवोकेट असलम खान, यासीन खान, शरफुद्दीन अन्सारी, इरफान कुरैशी, शमीम अहमद, मन्जहर बैग, डाॅक्टर मोहम्मद इस्माईल, मोहम्मद अजहर, मोहम्मद शकील, मोहम्मद अन्सार, मकबूल अली नकवी, अब्दुल गनी, महबूब अली वगैरह शरीक हुए। मीटिंग के बाद मुफ्ती खालिद अय्यूब मिस्बाही ने अस्र की नमाज़ पढाई और मुल्क व मिल्लत की फलाहो बहबूदी के लिए अल्लाह से दुआ की।
(08-01-2021)
---------------------------------------------------
➡️अगर आपको हमारा यह लेख/खबर पसंद आया हो, तो प्लीज इसे शेयर/फॉरवर्ड कीजिए और साथ ही हमारे अखबार की आर्थिक मदद भी कीजिए।
अकाउंट डिटेल्स:- इकरा पत्रिका
A/c no. 613900 55000 00252
IKRA PATRIKA
IFSC:- PUNB 0613900
PNB, MUSLIM SR. SEC. SCHOOL, MOTI DUNGARI ROAD, JAIPUR.
***************************
©️ Copyright :- इस सम्पूर्ण लेख/खबर को या इसके किसी पैराग्राफ़ को हुबहू या तोड़ मरोड़ कर प्रकाशित करना मना है। अलबत्ता आप चाहें तो लेखक और हमारे अखबार के नाम के साथ इस सम्पूर्ण लेख/खबर को सोशल मीडिया पर शेयर जरूर कर सकते हैं।
-------------------------------------------------
-@-एम फारूक़ ख़ान सम्पादक इकरा पत्रिका।
09602992087, 09414361522
©️ Copyright Thar News & Ikra Patrika.
All Rights Reserved.


Comments
Post a Comment