मुस्लिम प्रोग्रेसिव फेडरेशन की एडहाॅक कमेटी गठित
मुस्लिम प्रोग्रेसिव फेडरेशन की एडहाॅक कमेटी गठित
---------------------------------------------------
अब्दुल सलाम जौहर को कन्वीनर और सय्यद अनवर शाह को बनाया काॅ-कन्वीनर
*********************************
जयपुर (थार न्यूज़-इकरा पत्रिका)। सात जनवरी को राजस्थान के तमाम मुस्लिम इदारों और तन्जीमों को एक प्लेटफॉर्म पर एकजुट कर उन्हें अम्बरेला संगठन की शक्ल देने के लिए "मुस्लिम प्रोग्रेसिव फेडरेशन" का गठन किया गया था। जिसकी दूसरी मीटिंग 07 फरवरी को चार दरवाजा स्थित अल जामिया तुल आलिया तालीमी इदारे में सय्यद अनवर शाह की सदारत में आयोजित की गई। जिसमें दो दर्जन से ज्यादा मोअज्जिज लोग शरीक हुए, जो विभिन्न इदारों व तन्जीमों से जुड़े हुए हैं। इस मीटिंग में संगठन की 13 सदस्यीय एडहाॅक कमेटी गठित की गई, जिसमें कन्वीनर अब्दुल सलाम जौहर को और काॅ-कन्वीनर सय्यद अनवर शाह को बनाया गया है।
एडहाॅक कमेटी के 11 अन्य सदस्यों में एम फारूक़ ख़ान जनरल सेक्रेटरी राजस्थान स्टेट औकाफ काॅन्सिल, मैमूना नर्गिस आमेर, अमीन कायमखानी प्रदेशाध्यक्ष राजस्थान उर्दू शिक्षक संघ, मुफ्ती खालिद अय्यूब मिस्बाही, सय्यद अशफाक नकवी डायरेक्टर आज़ाद सीनियर सेकेंडरी स्कूल, मुफ्ती शफीक कायमखानी जमीअत उलमा ए हिन्द, सय्यद मकबूल अली नकवी, हाजी यासीन खान जालूपुरा, हाजी अब्दुल अहद, हाजी निजामुद्दीन हज वेलफेयर सोसायटी और आदिल खान को शामिल किया गया है।
सात जनवरी की पिछली मीटिंग में उपस्थित लोगों ने इस बात की सख्त जरूरत महसूस की कि राजस्थान में एक ऐसी मुस्लिम अम्बरेला तन्जीम (संयुक्त महासंघ) का वजूद कायम होना चाहिए, जो तमाम मुद्दों पर बात करे और सभी को एकजुट करने की जद्दोजहद करे। लम्बी चर्चा के बाद "मुस्लिम प्रोग्रेसिव फेडरेशन" नामक अम्बरेला संगठन का गठन किया गया। पिछली मीटिंग में सिर्फ नाम फाइनल किया गया और इसकी रूपरेखा पर चर्चा की गई थी, पदाधिकारियों के ताल्लुक से एक और मीटिंग की जरूरत महसूस की गई थी, जिसमें पूरे संगठन का ढांचा तैयार किया जाए। उसके लिए 07 फरवरी को यह दूसरी मीटिंग रखी गई।
इस संयुक्त अम्बरेला संगठन में इदारों (संस्थाओं) और तन्जीमों (संगठनों) के अलावा बुद्धिजीवियों व समाजसेवियों को भी शामिल करना तय किया गया है। यानी कोई ऐसा बुद्धिजीवी और समाजसेवी जो किसी भी इदारे व तन्जीम से नहीं जुड़ा हुआ है, लेकिन अपनी खुद की हैसियत से समाज के लिए काम कर रहा है, तो उसको भी इसमें शामिल किया जाएगा। यह भी स्पष्टता के साथ तय किया गया कि जो इदारा और तन्जीम जिस भी मुद्दे पर और जिस इलाके में काम कर रही है, वो अपना काम वैसे ही करती रहेगी, उसे सिर्फ एकजुट होकर क़ौमी मुद्दे पर एक दूसरे का सहयोग करना है।
यह अम्बरेला संगठन मुस्लिम प्रोग्रेसिव फेडरेशन समाजी, तालीमी, मआशी (आर्थिक), सियासी और दीगर मसाइल (समस्याओं) पर काम करेगा, जिनसे आज कौम हर गांव, कस्बे व शहर में बदहाल है और वो एक उम्मीद की किरण का इन्तजार भी कर रही है और जद्दोजहद भी कर रही है। यह अम्बरेला संगठन बिना किसी जात, बिरादरी, मस्लक व इलाके के फर्क (भेदभाव) के सभी मुसलमानों के लिए काम करेगा।
मीटिंग में एडहाॅक कमेटी के अलावा हाफिज माजिद खान, पार्षद रईस कुरैशी, सरफराज अहमद, अली रजा खान, डाॅक्टर मुहम्मद इस्माईल, तुफैल अहमद, मुहम्मद आसिफ, इनामुल हक, हारिस खान, शराफत अली, मुश्ताक खान, अनवारूल हक, सय्यद अन्सार अली, महबूब अली वगैरह शरीक हुए। मीटिंग के बाद सभी ने अस्र की नमाज़ पढी और मुल्क व मिल्लत की फलाहो बहबूदी के लिए अल्लाह से दुआ की। (07-02-2021)
------------------------------------------------
➡️अगर आपको हमारा यह लेख/खबर पसंद आया हो, तो प्लीज इसे शेयर/फॉरवर्ड कीजिए और साथ ही हमारे अखबार की आर्थिक मदद भी कीजिए।
अकाउंट डिटेल्स:- इकरा पत्रिका
A/c no. 613900 55000 00252
IKRA PATRIKA
IFSC:- PUNB 0613900
PNB, MUSLIM SR. SEC. SCHOOL, MOTI DUNGARI ROAD, JAIPUR.
***************************
©️ Copyright :- इस सम्पूर्ण लेख/खबर को या इसके किसी पैराग्राफ़ को हुबहू या तोड़ मरोड़ कर प्रकाशित करना मना है। अलबत्ता आप चाहें तो लेखक और हमारे अखबार के नाम के साथ इस सम्पूर्ण लेख/खबर को सोशल मीडिया पर शेयर जरूर कर सकते हैं।
-------------------------------------------------
-@-एम फारूक़ ख़ान सम्पादक इकरा पत्रिका।
09602992087, 09414361522
©️ Copyright Thar News & Ikra Patrika.
All Rights Reserved.


Comments
Post a Comment