सुजानगढ सभापति बनाने में पांच लोगों का रहा मुख्य रोल

सुजानगढ सभापति बनाने में पांच लोगों का रहा मुख्य रोल 
**********************************
सुजानगढ (थार न्यूज़-इकरा पत्रिका)। चूरू जिले की सुजानगढ नगर परिषद चुनाव में सभापति पद पर वरिष्ठ कांग्रेसी नेता इदरीस गौरी की पुत्रवधु नीलोफर गौरी भारी बहुमत से चुनी गई हैं। इनको सभापति बनाने में कांग्रेस के स्थानीय नेताओं और पार्टी नेतृत्व का योगदान तो है ही, लेकिन दबाव की रणनीति और उप चुनाव में हार के डर का भी खास योगदान रहा है। एक समय ऐसा भी आया जब यहाँ से मुस्लिम सभापति नहीं बनाने की साजिश शुरू हुई और इसके लिए कांग्रेस के कुछ रणनीतिकारों ने औछी मानसिकता का सबूत भी दिया। लेकिन नीलोफर गौरी समर्थक स्थानीय लोगों ने ऐसी मजबूती दिखाई कि कांग्रेस को नीलोफर गौरी के समर्थकों के आगे सरेंडर होना पड़ा।


इन समर्थकों में प्रमुख नाम जो सुजानगढ की राजनीति में चर्चा का विषय बने हुए हैं, उनमें होली धोरा से नूर मोहम्मद खान पहाड़ियान, रफीक खान फतनाण, इकबाल खान एदलखानी, मनवर खान ताजनाण और लाल मोहम्मद चौपदार प्रमुख हैं। इस टीम ने कांग्रेस की खाटूश्याम जी में स्थित बाड़ाबंदी स्थल पर जाकर हंगामा मचाया, तो कांग्रेस के कई नेता बाहर आए और उन्होंने इस टीम से वार्ता की। इससे पहले 2 फरवरी की रात को कांग्रेसी खेमे से खबर आई थी कि पार्षदों को सभापति पद के लिए माली समाज से सम्बंधित एक महिला के नाम पर सहमति देने के लिए दबाव बनाकर अल्पसंख्यक मुस्लिम समुदाय की उपेक्षा कर दी गई है। 

इस खबर के बाद 3 फरवरी को खाटूश्याम जी में चल रही पार्षदों की बाड़ाबंदी में उक्त पांच लोगों एवं नीलोफर गौरी के अन्य समर्थकों ने कांग्रेस के कर्ताधर्ताओं को खरी खौटी सुनाई। यहाँ नूर मोहम्मद खान पहाड़ियान ने कांग्रेस के नेताओं को खुलेआम आईना दिखाया और मुस्लिम समुदाय के पार्षदों का समर्थन वापस लेने की चेतावनी दी। जिस पर पूर्व मंत्री मास्टर भंवरलाल मेघवाल के पुत्र मनोज मेघवाल भावुक हो गए और दबाव में आकर पार्षदों की बैठक ली। जिसके बाद नीलोफर गौरी का नाम सभापति के लिए फाईनल किया गया। 

सुजानगढ नगर परिषद के कुल 60 पार्षदों में से मुस्लिम समुदाय से 20 पार्षद जीतकर आए, जिनमें 14 कांग्रेस से और 06 निर्दलीय। कांग्रेस के कुल 28 पार्षद जीते। इसके बावजूद शुरूआत में कांग्रेस ने मुस्लिम समुदाय से किसी भी व्यक्ति को सभापति का उम्मीदवार घोषित नहीं किया और अन्य को बनाने की रणनीति रची, इससे लोगों में जबरदस्त रोष व्याप्त हुआ। फिर जब हंगामा हुआ और बगावत की धमकी दी गई, तब जाकर कांग्रेस ने नीलोफर गौरी के नाम की घोषणा की और उन्हें सभापति बनाया गया।
(08-02-2021)
--------------------------------------------------
➡️अगर आपको हमारा यह लेख/खबर पसंद आया हो, तो प्लीज इसे शेयर/फॉरवर्ड कीजिए और साथ ही हमारे अखबार की आर्थिक मदद भी कीजिए। 
अकाउंट डिटेल्स:- इकरा पत्रिका
A/c no. 613900 55000 00252 
IKRA PATRIKA 
IFSC:- PUNB 0613900
PNB, MUSLIM SR. SEC. SCHOOL, MOTI DUNGARI ROAD, JAIPUR. 
***************************

©️ Copyright :- इस सम्पूर्ण लेख/खबर को या इसके किसी पैराग्राफ़ को हुबहू या तोड़ मरोड़ कर प्रकाशित करना मना है। अलबत्ता आप चाहें तो लेखक और हमारे अखबार के नाम के साथ इस सम्पूर्ण लेख/खबर को सोशल मीडिया पर शेयर जरूर कर सकते हैं।
-------------------------------------------------
-@-एम फारूक़ ख़ान सम्पादक इकरा पत्रिका।
09602992087, 09414361522

©️ Copyright Thar News & Ikra Patrika.
All Rights Reserved.

Comments

Popular posts from this blog

झुंझुनूं में रीटा चौधरी को कांग्रेस जिलाध्यक्ष बनाने पर जबरदस्त रोष

चित्तौड़गढ़ अन्जुमन स्कूल में किया मुस्लिम शिक्षकों का सम्मान

कुरैशी समाज की नो दहेज, नो गार्डन, नो डिनर मुहिम के तहत सादगी से हुई शादी