समर्पण संस्था के 11 वें रक्तदान शिविर में 157 यूनिट रक्त एकत्रित

समर्पण संस्था के 11 वें रक्तदान शिविर में 157 यूनिट रक्त एकत्रित
--------------------------------------------------
11 देहदान और 12 नेत्रदान के लिए भी हुए रजिस्ट्रेशन
********************************
जयपुर (थार न्यूज़-इकरा पत्रिका)। मानव सेवा के लिए समर्पित समर्पण संस्था द्वारा रविवार 7 मार्च को प्रताप नगर सेक्टर 11 स्थित सामुदायिक केन्द्र में 11 वें रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें 157 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। साथ ही इस शिविर में 11 व्यक्तियों ने देहदान और 12 व्यक्तियों ने नेत्रदान का रजिस्ट्रेशन करवाकर संकल्प लिया।


शिविर में सवाई मानसिंह चिकित्सालय ब्लड बैंक द्वारा 61, राजकीय जयपुरिया हॉस्पिटल ब्लड बैंक द्वारा 53 और स्वास्थ्य कल्याण ब्लड बैंक द्वारा 43 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। शिविर का उद्घाटन मुख्य अतिथि न्यायमूर्ति श्रीमान विजय कुमार व्यास ने अन्य विशिष्ट अतिथि व संस्था पदाधिकारियों के साथ फ़ीता काटकर किया। इस अवसर पर रक्तदान, नेत्रदान व देहदान का महत्व विषय पर एक संगोष्ठी का आयोजन भी किया गया। संस्था के संस्थापक अध्यक्ष आर्किटेक्ट डाॅक्टर दौलत राम माल्या ने सभी का स्वागत करते हुए संस्था के आगामी कार्यक्रमों की जानकारी के साथ विषय पर एक पीपीटी प्रजेन्टेशन प्रस्तुत किया।

संगोष्ठी में मुख्य अतिथि राजस्थान हाई कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश न्यायमूर्ति विजय कुमार व्यास ने कहा कि रक्तदान के इस नेक कार्य को और भी गति मिल सकती है। इसके लिए राष्ट्रीय रक्त क़ानून बनाकर पूरे देश में लागू किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि रक्तदान के सम्बन्ध में अनेक प्रश्न और शंकायें हैं। जिनके निराकरण के लिए रक्त क़ानून बना दिया जाये तो इस महान कार्य में और भी तेज़ी आ सकती है।

इस अवसर पर संगोष्ठी की अध्यक्षता कर रहे सेवानिवृत्त आईआरएस के सी घुमरिया ने कहा कि रक्तदान, नेत्रदान, अंगदान, देहदान महान कार्य है।रक्तदान को अब जन आंदोलन का रूप दे देना चाहिए। उन्होंने कहा कि समाज सेवा वह औषधि है जो जीवन की सभी पीड़ाओं को हर लेती है। संगोष्ठी में विशिष्ट अतिथि आर यू एच एस मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉक्टर सुधांशु कक्कड़, सवाई मानसिंह चिकित्सालय के वरिष्ठ ह्रदय रोग विशेषज्ञ डाॅक्टर सुनील कुमार जैन, आर यू एच एस कॉलेज ऑफ़ डेन्टल साइन्सेज की एच ओ डी डाॅक्टर ज्योति पालीवाल, आर यू एच एस कॉलेज ऑफ़ नर्सिंग के प्राचार्य मुकेश तेतरवाल, राजस्थान स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय के डिप्टी रजिस्ट्रार डाॅक्टर राजेश कुमार यादव, राजस्थान विश्वविद्यालय की सहायक प्रोफ़ेसर श्रीमती सुमन मौर्य, एक्यूपंचरिष्ट व पोषण विशेषज्ञ डॉक्टर जितेंद्र बहल, ऑर्गन डॉनेशन एम्बेसडर श्रीमती कंचन शर्मा, समाजसेवी जी एल शर्मा उपस्थित रहे।

यह रक्तदान शिविर संस्था के मुख्य संरक्षक सेवानिवृत्त कर्नल एस एस शेखावत की धर्मपत्नी श्रीमती पूनम शेखावत की प्रथम पुण्यतिथि पर आयोजित किया गया। शिविर में रक्तदान करने वाले सभी रक्तदाताओं को संस्था की तरफ से उपहार व प्रशंसा पत्र भी प्रदान किये गये। इस अवसर पर संस्था के मुख्य सलाहकार पूर्व जिला व सेशन न्यायाधीश उदयचंद बारूपाल, प्रधान मुख्य संरक्षक अब्दुल सलाम जौहर, मुख्य संरक्षक कर्नल एस एस शेखावत, रामजी लाल बैरवा, धर्म पाल, कमल सैनी सहित अनेक समाजसेवी व गणमान्य नागरिकों ने शिविर में पहुँचकर रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम का संचालन ऑल इण्डिया रेडियो एंकर श्रीमती शिवाली गुप्ता ने किया।
(08-03-2021)
----------------------------------------------------
➡️अगर आपको हमारा यह लेख/खबर पसंद आया हो, तो प्लीज इसे शेयर/फॉरवर्ड कीजिए और साथ ही हमारे अखबार की आर्थिक मदद भी कीजिए। 
अकाउंट डिटेल्स:- इकरा पत्रिका
A/c no. 613900 55000 00252 
IKRA PATRIKA 
IFSC:- PUNB 0613900
PNB, MUSLIM SR. SEC. SCHOOL, MOTI DUNGARI ROAD, JAIPUR. 
-----------------------------------------------------
➡️इकरा पत्रिका को सहयोग राशि आप Paytm, Phone Pay और Google Pay से भी भेज सकते हैं। फोन नम्बर 9414361522 पर (अकाउंट Farooq Ali Khan)
------------------------------------------------------
©️ Copyright :- इस सम्पूर्ण लेख/खबर को या इसके किसी पैराग्राफ़ को हुबहू या तोड़ मरोड़ कर प्रकाशित करना मना है। अलबत्ता आप चाहें तो लेखक और हमारे अखबार के नाम के साथ इस सम्पूर्ण लेख/खबर को सोशल मीडिया पर शेयर जरूर कर सकते हैं।
------------------------------------------------------
-@-एम फारूक़ ख़ान सम्पादक इकरा पत्रिका।
09602992087, 09414361522

©️ Copyright Thar News & Ikra Patrika.
All Rights Reserved.

Comments

Popular posts from this blog

झुंझुनूं में रीटा चौधरी को कांग्रेस जिलाध्यक्ष बनाने पर जबरदस्त रोष

चित्तौड़गढ़ अन्जुमन स्कूल में किया मुस्लिम शिक्षकों का सम्मान

कुरैशी समाज की नो दहेज, नो गार्डन, नो डिनर मुहिम के तहत सादगी से हुई शादी