सीकर में ब्लड डोनेशन कैम्प 14 मार्च को

सीकर में ब्लड डोनेशन कैम्प 14 मार्च को
*******************************
सीकर (थार न्यूज़-इकरा पत्रिका)। ह्यूमन सोशल वेलफेयर सोसायटी की ओर से सीकर में 14 मार्च को ब्लड डोनेशन कैम्प आयोजित किया जाएगा। यह ब्लड डोनेशन कैम्प मरहूम आदिल तंवर की याद में आयोजित किया जाएगा। इससे पहले ऐसा ब्लड डोनेशन कैम्प इस सोसायटी ने गत वर्ष 16 मार्च को भी आयोजित किया था। 


सोसायटी के अध्यक्ष मोहम्मद आरिफ तंवर ने एक बयान जारी कर बताया कि यह ब्लड डोनेशन कैम्प 14 मार्च को सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक मोहल्ला पिनारान में आयोजित किया जाएगा। इस दिन एक निशुल्क चिकित्सा कैम्प भी आयोजित किया जाएगा, जिसमें शुगर, ब्लड प्रेशर, ऑक्सीजन लेवल आदि की जांच की जाएगी तथा अनुभवी चिकित्सकों से निशुल्क परामर्श दिलाया जाएगा।

उन्होंने बताया कि यह कैम्प खिदमत और नई पीढ़ी में खिदमत का जज़्बा पैदा करने के मकसद से आयोजित किया जा रहा है। हमारी सोसायटी ने लाॅकडाउन के दौरान भी जो हो सका ज़रूरतमंदों की मदद की थी। हमारे साथी हर वक्त ज़रूरतमंदों की खिदमत के लिए तैयार रहते हैं। इस सोसायटी में इमरान अहमद बहलीम सचिव हैं और मोहम्मद मूसा खतरी कोषाध्यक्ष हैं तथा काफी स्थानीय युवा इस सोसायटी से जुड़े हुए हैं।
(06-03-2021)
-------------------------------------------------
➡️अगर आपको हमारा यह लेख/खबर पसंद आया हो, तो प्लीज इसे शेयर/फॉरवर्ड कीजिए और साथ ही हमारे अखबार की आर्थिक मदद भी कीजिए। 
अकाउंट डिटेल्स:- इकरा पत्रिका
A/c no. 613900 55000 00252 
IKRA PATRIKA 
IFSC:- PUNB 0613900
PNB, MUSLIM SR. SEC. SCHOOL, MOTI DUNGARI ROAD, JAIPUR. 
-----------------------------------------------------
➡️इकरा पत्रिका को सहयोग राशि आप Paytm, Phone Pay और Google Pay से भी भेज सकते हैं। फोन नम्बर 9414361522 पर (अकाउंट Farooq Ali Khan)
------------------------------------------------------
©️ Copyright :- इस सम्पूर्ण लेख/खबर को या इसके किसी पैराग्राफ़ को हुबहू या तोड़ मरोड़ कर प्रकाशित करना मना है। अलबत्ता आप चाहें तो लेखक और हमारे अखबार के नाम के साथ इस सम्पूर्ण लेख/खबर को सोशल मीडिया पर शेयर जरूर कर सकते हैं।
------------------------------------------------------
-@-एम फारूक़ ख़ान सम्पादक इकरा पत्रिका।
09602992087, 09414361522

©️ Copyright Thar News & Ikra Patrika.
All Rights Reserved.

Comments

Popular posts from this blog

झुंझुनूं में रीटा चौधरी को कांग्रेस जिलाध्यक्ष बनाने पर जबरदस्त रोष

चित्तौड़गढ़ अन्जुमन स्कूल में किया मुस्लिम शिक्षकों का सम्मान

कुरैशी समाज की नो दहेज, नो गार्डन, नो डिनर मुहिम के तहत सादगी से हुई शादी