"बंगाल को अब रोजगारयुक्त बनाएंगे", प्रधानमंत्री मोदी की यह बात चुनावी ठगी है !

"बंगाल को अब रोजगारयुक्त बनाएंगे", प्रधानमंत्री मोदी  की यह बात चुनावी ठगी है !
******************************
जयपुर (थार न्यूज़-इकरा पत्रिका)। 22 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पश्चिम बंगाल और असम के दौरे पर रहे। पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों में प्रधानमंत्री और उनकी पार्टी भाजपा ने पश्चिम बंगाल को खासतौर पर टारगेट बना रखा है। यहाँ हर हाल में वे तृणमूल कांग्रेस पार्टी की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की सरकार को उखाड़ना चाहते हैं। चुनाव में मुकाबला ममता समर्थन और ममता विरोध के बीच बन चुका है तथा ममता विरोध का अधिकतर वोट भाजपा को मिलने की सम्भावना है।

22 फरवरी के इस दौरे में प्रधानमंत्री मोदी ने हुबली में एक सभा को सम्बोधित करते हुए रोटी रोजगार की बात कही, जो बहुत सराहनीय है। उन्होंने कहा हम बंगाल को रोजगारयुक्त बनाएंगे। अब सवाल यह उठता है कि आप बंगाल को ही रोजगारयुक्त क्यों बनाएंगे, बाकी देश को क्यों नहीं ? अधिकतर राज्यों में भाजपा की सरकार है, वहाँ बेरोजगारी ने जनता की कमर तोड़ रखी है। हकीकत यह है कि अच्छे दिन आने, कालाधन लाने, 15 लाख रूपये हर परिवार को देने, सबका विकास करने आदि भांति भांति के जुमले व नारे प्रधानमंत्री जी ने पूर्व के चुनावों में दिए हैं, उसी कड़ी का यह नया जुमला है। यह सिर्फ एक चुनावी ठगी और जुमलेबाजी है, इसके अलावा कुछ नहीं है।

अगर प्रधानमंत्री जी को रोजगारयुक्त बंगाल बनाना है, तो पिछले सात साल में देश और देश के उन राज्यों को रोजगारयुक्त क्यों नहीं बनाया जहाँ उनकी सरकार है ? एक अनुमान के मुताबिक केन्द्र और राज्य सरकारों की सेवाओं के करीब 53 लाख पद खाली पड़े हैं। यानी 53 लाख युवक युवतियों को सरकार चाहे तो नौकरी दे सकती है। इसी प्रकार जो भर्तियां निकलती हैं, उनमें ज्यादातर किसी न किसी कारण से कोर्ट में अटक जाती हैं, क्योंकि अधिकारी जानबूझकर उनकी प्रक्रिया में कमी छोड़ देते हैं। फिर बरसों तक आवेदक मुंह ताकते रहते हैं। न इन भर्तियों की परीक्षा समय पर होती है और ना ही परिणाम व नियुक्ति समय पर होती है तथा इस हेराफेरी व झांसापट्टी के खेल में कमोबेश सभी पार्टियों की सरकारें शामिल हैं, यहाँ तक कि भाजपा की सरकारें भी। इसलिए प्रधानमन्त्री जी का बंगाल को रोजगारयुक्त बनाने की बात कहना एक चुनावी जुमला और ठगी के अलावा कुछ नहीं है।
(24-02-2021)
------------------------------------------------
➡️अगर आपको हमारा यह लेख/खबर पसंद आया हो, तो प्लीज इसे शेयर/फॉरवर्ड कीजिए और साथ ही हमारे अखबार की आर्थिक मदद भी कीजिए। 
अकाउंट डिटेल्स:- इकरा पत्रिका
A/c no. 613900 55000 00252 
IKRA PATRIKA 
IFSC:- PUNB 0613900
PNB, MUSLIM SR. SEC. SCHOOL, MOTI DUNGARI ROAD, JAIPUR. 
-----------------------------------------------------
➡️इकरा पत्रिका को सहयोग राशि आप Paytm, Phone Pay और Google Pay से भी भेज सकते हैं। फोन नम्बर 9414361522 पर (अकाउंट Farooq Ali Khan)
------------------------------------------------------
©️ Copyright :- इस सम्पूर्ण लेख/खबर को या इसके किसी पैराग्राफ़ को हुबहू या तोड़ मरोड़ कर प्रकाशित करना मना है। अलबत्ता आप चाहें तो लेखक और हमारे अखबार के नाम के साथ इस सम्पूर्ण लेख/खबर को सोशल मीडिया पर शेयर जरूर कर सकते हैं।
------------------------------------------------------
-@-एम फारूक़ ख़ान सम्पादक इकरा पत्रिका।
09602992087, 09414361522

©️ Copyright Thar News & Ikra Patrika.
All Rights Reserved.

Comments

Popular posts from this blog

झुंझुनूं में रीटा चौधरी को कांग्रेस जिलाध्यक्ष बनाने पर जबरदस्त रोष

चित्तौड़गढ़ अन्जुमन स्कूल में किया मुस्लिम शिक्षकों का सम्मान

कुरैशी समाज की नो दहेज, नो गार्डन, नो डिनर मुहिम के तहत सादगी से हुई शादी