सीकर में आयोजित हुआ ब्लड डोनेशन कैम्प
सीकर में आयोजित हुआ ब्लड डोनेशन कैम्प
------------------------------------------------
आदिल तंवर की याद में 120 युवाओं ने किया ब्लड डोनेट
*******************************
------------------------------------------------
आदिल तंवर की याद में 120 युवाओं ने किया ब्लड डोनेट
*******************************
सीकर (थार न्यूज़-इकरा पत्रिका)। ह्यूमन सोशल वेलफेयर सोसायटी की ओर से सीकर में 14 मार्च को एक ब्लड डोनेशन कैम्प आयोजित किया गया। यह ब्लड डोनेशन कैम्प मरहूम आदिल तंवर की याद में आयोजित किया गया। इससे पहले ऐसा ब्लड डोनेशन कैम्प इस सोसायटी ने गत वर्ष 16 मार्च को भी आयोजित किया था।
सोसायटी के अध्यक्ष मोहम्मद आरिफ तंवर ने बताया कि यह ब्लड डोनेशन कैम्प 14 मार्च रविवार को सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक मोहल्ला पिनारान में आयोजित किया गया। इसमें एक निशुल्क चिकित्सा कैम्प भी आयोजित किया गया, जिसमें शुगर, ब्लड प्रेशर, ऑक्सीजन लेवल आदि की जांच की गई तथा अनुभवी चिकित्सकों से निशुल्क परामर्श दिलाया गया। उन्होंने बताया कि ब्लड डोनेशन कैम्प में 120 युवाओं ने ब्लड डोनेट किया।
उन्होंने बताया कि यह कैम्प खिदमत और नई पीढ़ी में खिदमत का जज़्बा पैदा करने के मकसद से आयोजित किया गया। हमारी सोसायटी ने लाॅकडाउन के दौरान भी जो हो सका ज़रूरतमंदों की मदद की थी। हमारे साथी हर वक्त ज़रूरतमंदों की खिदमत के लिए तैयार रहते हैं। इस सोसायटी में इमरान अहमद बहलीम सचिव हैं और मोहम्मद मूसा खतरी कोषाध्यक्ष हैं तथा काफी स्थानीय युवा इस सोसायटी से जुड़े हुए हैं।
उन्होंने बताया कि स्थानीय वी के जैन हाॅस्पिटल, मित्तल हाॅस्पिटल और श्री कल्याण हाॅस्पिटल से मेडिकल टीम आई और उन्होंने ब्लड संकलन किया। सुरेन्द्र कुमार, मोहम्मद असलम, डाॅक्टर सुरेन्द्र सिंह आदि की मेडिकल टीम ने ब्लड संकलन किया।
उन्होंने बताया कि शरीफ चौहान, शकील सुलतानिया, मयूर शेख, इमरान बहलीम, सद्दाम खोखर, मूसा खतरी, लियाकत अली, समीर खोखर, रशीद भाटी, यूसुफ टीके, शब्बीर टीके, साजिद टीके, इरशाद टीके, सुहेल टीके, नावेद खतरी, इकबाल खोखर आदि सोसायटी पदाधिकारी व सदस्यों ने कैम्प की व्यवस्था का संचालन किया।
उन्होंने बताया कि कैम्प में युवाओं का हौसला अफजाई करने के लिए जावेद मास्टर, सलीम गौरी ठेकेदार, सदर कासम खिलजी, महेश शर्मा, कमल सिकवाल, रमेश जलधारी, मुश्ताक तंवर, इमरान बहलीम पार्षद प्रतिनिधि आदि शरीक हुए।
(23-03-2021)
-------------------------------------------------
➡️अगर आपको हमारा यह लेख/खबर पसंद आया हो, तो प्लीज इसे शेयर/फॉरवर्ड कीजिए और साथ ही हमारे अखबार की आर्थिक मदद भी कीजिए।
अकाउंट डिटेल्स:- इकरा पत्रिका
A/c no. 613900 55000 00252
IKRA PATRIKA
IFSC:- PUNB 0613900
PNB, MUSLIM SR. SEC. SCHOOL, MOTI DUNGARI ROAD, JAIPUR.
-----------------------------------------------------
➡️इकरा पत्रिका को सहयोग राशि आप Paytm, Phone Pay और Google Pay से भी भेज सकते हैं। फोन नम्बर 9414361522 पर (अकाउंट Farooq Ali Khan)
------------------------------------------------------
©️ Copyright :- इस सम्पूर्ण लेख/खबर को या इसके किसी पैराग्राफ़ को हुबहू या तोड़ मरोड़ कर प्रकाशित करना मना है। अलबत्ता आप चाहें तो लेखक और हमारे अखबार के नाम के साथ इस सम्पूर्ण लेख/खबर को सोशल मीडिया पर शेयर जरूर कर सकते हैं।
------------------------------------------------------
-@-एम फारूक़ ख़ान सम्पादक इकरा पत्रिका।
09602992087, 09414361522
©️ Copyright Thar News & Ikra Patrika.
All Rights Reserved.




Comments
Post a Comment