राजस्थान उप चुनाव में सिर्फ जीत का तिकड़म, जनहित के मुद्दों से दूर भागती कांग्रेस व भाजपा !

राजस्थान उप चुनाव में सिर्फ जीत का तिकड़म, जनहित के मुद्दों से दूर भागती कांग्रेस व भाजपा !
************************************
जयपुर (थार न्यूज़-इकरा पत्रिका)। 17 अप्रैल को राजस्थान की तीन विधानसभा सीटों पर उप चुनाव हो रहे हैं। मुख्य रूप से तीन पार्टियां मैदान में हैं। सत्ताधारी पार्टी कांग्रेस, प्रमुख विपक्षी पार्टी भाजपा और सांसद हनुमान बेनीवाल की आरएलपी। कौन जीतेगा और कौन हारेगा तथा कौन किसके लिए वोट काटू साबित होगा और कौन भितरघात कर अपनी पार्टी से हिसाब चुकता करेगा ? इन सवालों का जवाब तो मतगणना के दिन आएगा। लेकिन तीनों पार्टियों ने जीत के लिए जोर लगा रखा है। इन चुनावों में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, पीसीसी अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया की प्रतिष्ठा दांव पर है। 


इन तीनों सीटों में से सुजानगढ व सहाड़ा दो सीटें कांग्रेस के पास थीं, इसलिए हर हाल में कांग्रेस इन्हें जीतना चाहती है तथा राजसमन्द भाजपा के पास थी, इसलिए भाजपा किसी भी हाल में यह सीट खोना नहीं चाहती। लेकिन यह चुनाव दोनों ही पार्टियां कांग्रेस व भाजपा जनहित के मुद्दों की बजाए तिकड़म से जीतना चाहती हैं। जनहित के मुद्दे एक तरह से चुनावी मैदान से गायब हैं, दोनों पार्टियों के नेता एक दूसरे पर विभिन्न प्रकार के आरोप लगा रहे हैं और खुद को जन हितैषी साबित करने की कोशिश कर रहे हैं। एक पार्टी प्रधानमंत्री मोदी को राष्ट्र नायक साबित कर वोट लेना चाहती है, जिन्होंने सात साल में देश का बेड़ा गर्क कर दिया। दूसरी पार्टी मुख्यमंत्री गहलोत को जन नायक साबित कर वोट लेना चाहती है, जिन्होंने ढाई साल में सिर्फ एक काम किया है, वो है खुद की कुर्सी बचाना, चाहे उसके लिए किसी भी स्तर तक जाया जाए।


जनहित के मुद्दों पर तवज्जोह इसलिए नहीं दी जा रही है, क्योंकि दोनों पार्टियों को मालूम है कि उनकी सरकारों ने जनहित के लिए कुछ खास नहीं किया है। केन्द्र में लाखों सरकारी वैकेंसी खाली पड़ी हैं। सवाल है प्रधानमंत्री मोदी ने भर्ती क्यों नहीं की ? राज्य के विभिन्न विभागों में हजारों वैकेंसी खाली हैं। गहलोत ने ढाई साल में उन्हें क्यों नहीं भरा ? प्रधानमंत्री मोदी ने जहाँ नोटबन्दी, जीएसटी और कोरोना लाॅकडाउन के जरिए देश को बरबाद करने में कोई कोर कसर बाकी नहीं छोड़ी। वहीं मुख्यमंत्री गहलोत ने अंतर्राज्यीय जल समझौतों के तहत तय राजस्थान के हिस्से का पानी दिलवाने और बेरोजगारों को रोजगार देने के मुद्दे पर कुछ विशेष नहीं किया। उलटा कोढ में खाज वाली कहावत जनता के साथ यह चरितार्थ की कि देश में सबसे पहले लाॅकडाउन लगाने वाले मुख्यमंत्री का तमगा उन्होंने अपने गले में डाल लिया।


राजस्थान में कोरोना महामारी के नाम पर की गई सरकारी खरीद और वितरण किए गए राशन में तथाकथित जन नायक के शासन में जमकर धांधली हुई है। एक तरफ लोग लाॅकडाउन व बेरोजगारी की पीड़ा से त्राहि त्राहि कर रहे थे, वहीं गहलोत की छत्रछाया में उनके शासन प्रशासन के बहुत से कर्णधार कोरोना की आड़ में चान्दी काट रहे थे। किसानों का सम्पूर्ण कर्ज माफी का वादा हो या संविदाकर्मियों को नियमित करने का वादा हो, गहलोत सरकार ने उसे निभाने में दिलचस्पी नहीं ली तथा यह समस्या आज वहीं की वहीं मुंह फैलाए खड़ी है। कोराना लाॅकडाउन की पीड़ा में गहलोत सरकार ने जनता को बढे हुए बिजली बिलों की लूट और बन्द स्कूल काॅलेजों की फीस लूट में झौंक कर खुद तमाशबीन बन कर बैठ गई।

आज जनता का रोटी रोजगार और व्यापार सब कुछ चौपट हो चुका है तथा इसके लिए सिर्फ और सिर्फ भाजपा व कांग्रेस की जन विरोधी नीतियां जिम्मेदार हैं। उप चुनाव की सहाड़ा सीट पर लादूलाल पितलिया के नामांकन को जिस दबाव से उठवाया गया तथा फिर सरकारी दखल से पितलिया को होम क्वारेंटाइन किया गया, उससे भाजपा व कांग्रेस पूरी तरह से बेनकाब हो गई। जनता को चाहिए कि वो तिकड़म से चुनाव जीतने का ख्वाब देखने वाले इन दोनों पार्टियों के नेताओं से सवाल करें कि आप ने जनहित के लिए क्या क्या किया ? क्यों आज बेशुमार लोग बेरोजगार हैं ? क्यों आज किसान व मजदूर खून के आंसू रो रहे हैं ? क्यों आज लोगों के काम धन्धे व व्यापार चौपट हो गए ? कौन है इसके लिए जिम्मेदार ? सत्ताधीश नहीं तो फिर और कौन ? (09-04-2021)
-----------------‐-------------------------------
➡️अगर आपको हमारा यह लेख/खबर पसंद आया हो, तो प्लीज इसे शेयर/फॉरवर्ड कीजिए और साथ ही हमारे अखबार की आर्थिक मदद भी कीजिए।
अकाउंट डिटेल्स:- इकरा पत्रिका
A/c no. 613900 55000 00252
IKRA PATRIKA
IFSC:- PUNB 0613900
PNB, MUSLIM SR. SEC. SCHOOL, MOTI DUNGARI ROAD, JAIPUR.
-----------------------------------------------------
➡️इकरा पत्रिका को सहयोग राशि आप Paytm, Phone Pay और Google Pay से भी भेज सकते हैं। फोन नम्बर 9414361522 पर (अकाउंट Farooq Ali Khan)
------------------------------------------------------
©️ Copyright :- इस सम्पूर्ण लेख/खबर को या इसके किसी पैराग्राफ़ को हुबहू या तोड़ मरोड़ कर प्रकाशित करना मना है। अलबत्ता आप चाहें तो लेखक और हमारे अखबार के नाम के साथ इस सम्पूर्ण लेख/खबर को सोशल मीडिया पर शेयर जरूर कर सकते हैं।
------------------------------------------------------
-@-एम फारूक़ ख़ान सम्पादक इकरा पत्रिका।
09602992087, 09414361522

©️ Copyright Thar News & Ikra Patrika.
All Rights Reserved.

Comments

Popular posts from this blog

झुंझुनूं में रीटा चौधरी को कांग्रेस जिलाध्यक्ष बनाने पर जबरदस्त रोष

चित्तौड़गढ़ अन्जुमन स्कूल में किया मुस्लिम शिक्षकों का सम्मान

कुरैशी समाज की नो दहेज, नो गार्डन, नो डिनर मुहिम के तहत सादगी से हुई शादी