भारत-पाकिस्तान की नजदीकियां एक अच्छी खबर

भारत-पाकिस्तान की नजदीकियां एक अच्छी खबर
***********************************
जयपुर (थार न्यूज़-इकरा पत्रिका)। पिछले दिनों यह खबरें मीडिया की सुर्खियां बनी कि भारत और पाकिस्तान के बीच बातचीत के रास्ते खुल रहे हैं और दोनों मुल्क एक दूसरे के नजदीक आने के लिए तैयार होते जा रहे हैं। यह खबर बहुत अच्छी है और इससे दोनों मुल्कों को फायदा होगा। यह जग जाहिर है कि पाकिस्तान हमारे मुल्क के खिलाफ़ आतंकी साजिशें करता है और उसने आतंकी हमलों में हमारा काफी नुकसान भी किया है। पिछले दो तीन साल में हुई आतंकी घटनाओं से हमारे बीच दूरियां और बढी हैं तथा यह कहें तो गलत नहीं होगा कि दोनों मुल्कों के बीच बातचीत व ताल्लुक एक तरह से खत्म हो गए थे।


पिछले दिनों पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान और वहाँ के सेनापति जनरल बाजवा ने शान्ति, भाईचारे और एक दूसरे की तरक्की की बात की। इसके बाद खबर आई कि भारत पहली बार पाकिस्तान में युद्धाभ्यास करेगा। यानी पाकिस्तान की जमीन पर भारतीय फौज और पाकिस्तानी फौज के बीच दोस्ताना जंग होगी। चर्चा इस बात की भी है भारत और पाकिस्तान के बीच ताल्लुक सुधारने के पीछे अरब देश, अमेरिका, रूस और चीन का हाथ है। जो भी हो, लेकिन ताल्लुक अच्छे होते हैं और शान्ति व भाईचारा दोनों के दरम्यान मजबूत होता है, तो यह पूरे भारतीय उप महाद्वीप के लिए एक नई तारीख़ (इतिहास) लिखने वाली बात होगी।

यह भी नहीं है कि अरब देश, अमेरिका, रूस और चीन का इस मुद्दे पर भारत या पाकिस्तान पर कोई बड़ा एहसान है या वे हमारा भला चाहते हैं। वे सिर्फ खुद का राजनीतिक व आर्थिक लाभ देख रहे हैं। दूसरी बात यह है कि पहले भी ऐसी नजदीकियां हुई थी, लेकिन हर बार हमारे साथ धोखा हुआ है। इसलिए हमें हर कदम फूंक फूंककर रखना चाहिए तथा पाकिस्तान को स्पष्ट शब्दों में कह देना चाहिए कि भारत के खिलाफ़ आपके यहाँ चल रही तमाम आतंकवादी गतिविधियों को बन्द करना पड़ेगा। पाकिस्तान को भी चाहिए कि 70 साल में सब कुछ देख लिया, दोनों तरफ नफरत, जंग और आतंकवाद से बहुत बरबादी हुई है, इसलिए ज़बान से अमन व भाईचारे की बात न करे, बल्कि दिल से करे और इस पर अमल भी करे। साथ ही हमारे देश के उन बड़े नेताओं को भी अपनी ज़बान पर लगाम लगानी चाहिए जो बात बात पर पाकिस्तान का नाम लेकर यहाँ नफरत की सियासत करते हैं।


जिसे हम भारतीय उप महाद्वीप कहते हैं, यानी भारत और उसके आस पास के देश (पाकिस्तान, अफगानिस्तान, नेपाल, भूटान, बांग्लादेश, श्रीलंका और मालदीव) इनके पास दुनिया की हर ताकत है। अगर यह देश शान्ति व भाईचारे की अपने यहाँ मजबूती से स्थापना करें और एक दूसरे का सहयोग करें, तो हमें बहुत कुछ हासिल हो सकता और सभी देश चन्द बरसों में विकसित देशों की श्रेणी में आ सकते हैं। इन देशों में करीब 195 करोड़ लोग रहते हैं और यहाँ बेशुमार प्राकृतिक संसाधन हैं, खेती भी बहुत अच्छी होती है तथा इनका इतिहास भी एक दूसरे को जोड़ने वाला रहा है। 

खुदा करे यूरोपीय देशों की तरह हमारे इन देशों के भी साॅफ्ट बार्डर हो जाएं, लोग आसानी से एक दूसरे के यहाँ जाएं, भाईचारे, नौकरी और व्यापार को बढावा दें। लेकिन यह तभी सम्भव है जब पाकिस्तान अपने यहाँ की आतंकी गतिविधियों को खत्म करे और भारत व पाकिस्तान के रिश्ते शहद की तरह मीठे हों तथा यह रिश्ते मीठे हो सकते हैं, अगर दोनों तरफ के सत्ताधीश ऐसा करना चाहें तो, क्योंकि अवाम तो चाहे इधर की हो या उधर की नजदीक आना चाहती है, लेकिन कुछ नफरती तत्व और नफरत की सियासत करने वाले सियासतदां ऐसा होने नहीं देते हैं। 
(24-03-2021)
---------------------------------------------------
➡️अगर आपको हमारा यह लेख/खबर पसंद आया हो, तो प्लीज इसे शेयर/फॉरवर्ड कीजिए और साथ ही हमारे अखबार की आर्थिक मदद भी कीजिए। 
अकाउंट डिटेल्स:- इकरा पत्रिका
A/c no. 613900 55000 00252 
IKRA PATRIKA 
IFSC:- PUNB 0613900
PNB, MUSLIM SR. SEC. SCHOOL, MOTI DUNGARI ROAD, JAIPUR. 
-----------------------------------------------------
➡️इकरा पत्रिका को सहयोग राशि आप Paytm, Phone Pay और Google Pay से भी भेज सकते हैं। फोन नम्बर 9414361522 पर (अकाउंट Farooq Ali Khan)
------------------------------------------------------
©️ Copyright :- इस सम्पूर्ण लेख/खबर को या इसके किसी पैराग्राफ़ को हुबहू या तोड़ मरोड़ कर प्रकाशित करना मना है। अलबत्ता आप चाहें तो लेखक और हमारे अखबार के नाम के साथ इस सम्पूर्ण लेख/खबर को सोशल मीडिया पर शेयर जरूर कर सकते हैं।
------------------------------------------------------
-@-एम फारूक़ ख़ान सम्पादक इकरा पत्रिका।
09602992087, 09414361522

©️ Copyright Thar News & Ikra Patrika.
All Rights Reserved.

Comments

Popular posts from this blog

झुंझुनूं में रीटा चौधरी को कांग्रेस जिलाध्यक्ष बनाने पर जबरदस्त रोष

चित्तौड़गढ़ अन्जुमन स्कूल में किया मुस्लिम शिक्षकों का सम्मान

कुरैशी समाज की नो दहेज, नो गार्डन, नो डिनर मुहिम के तहत सादगी से हुई शादी