छोटे से पर्यावरण प्रेमी बच्चे सिद्धार्थ को मिला ग्लोबल ग्रीन अवार्ड

छोटे से पर्यावरण प्रेमी बच्चे सिद्धार्थ को मिला ग्लोबल ग्रीन अवार्ड
***********************************
जोधपुर (थार न्यूज़-इकरा पत्रिका)। जोधपुर जिले के सूरसागर क्षेत्र के सोढों की ढ़ाणी निवासी पर्यावरण संरक्षण के लिए कार्य करने वाले नन्हें बालक सिद्धार्थ सिंह सोलंकी को गत दिनों ग्लोबल ग्रीन अवार्ड से सम्मानित किया गया है। गौरतलब है कि ग्लोबल ग्रीन अवार्ड हर साल उन शख्सियतों को दिया जाता है जिन्होंने वैश्विक स्तर पर पर्यावरण को बचाने में उल्लेखनीय कार्य किया हो। 


ट्री बैंक इंडिया के द्वारा धरती को बचाने के लिए 2020 का ग्लोबल ग्रीन अवार्ड पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधरोपण करने पर आज तक के इतिहास में सबसे छोटी उम्र में पौधारोपण करने के लिए दिया गया है। यह अवार्ड सिद्धार्थ नामक बच्चे को दिया गया। राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित कार्यक्रम में कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए वर्चुअल विडियो कॉन्फ्रेंसिंग से ट्री बैंक इंडिया के कॉन्फ्रेन्स हॉल में कार्यक्रम संयोजक सोमनाथ नक्षत्र वाटिका ट्रस्ट के साथ आयोजित कार्यक्रम में दिया गया। 

वन एवं पर्यावरण मंत्री राजस्थान सरकार सुखराम विश्नोई के मुख्य आतिथ्य में ट्री बैंक इंडिया की मैनेजिंग डायरेक्टर पूनम सिंह एवं फाउण्डर प्रिया दत्त और रेणुका वध्वा फाउण्डर सोमनाथ नक्षत्र वाटिका ट्रस्ट ने सिद्धार्थ को यह ग्लोबल ग्रीन अवार्ड का सम्मान पत्र अभिनन्दन करते हुए प्रेषित किया। इन्होंने सिद्धार्थ के उज्जवल भविष्य की कामना की। 


इस अवसर पर ट्री बैंक इंडिया की मैनेजिंग डायरेक्टर श्वेता आचार्य एवं नेशनल को-ऑडिनेटर डाॅक्टर रश्मि शर्मा अजमेर और गुजरात सोमनाथ नक्षत्र वाटिका ट्रस्ट की संस्थापक रेणुका वाध्वा व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विशाखा भट्ट उपस्थित थे। इस अवसर पर सोमनाथ नक्षत्र वाटिका ट्रस्ट की राष्ट्रीय अध्यक्ष व ट्री बैंक की फाउण्डर प्रिया दत्त आनन्द ने कहा कि इतने छोटे पर्यावरण प्रेमी सिद्धार्थ से सबको प्रेरणा लेकर ज्यादा से ज्यादा पौधे लगा कर इस धरा को हरा भरा करने में अपना योगदान देना चाहिए।
(08-05-2021)
--------------------------------------------------
➡️अगर आपको हमारा यह लेख/खबर पसंद आया हो, तो प्लीज इसे शेयर/फॉरवर्ड कीजिए और साथ ही हमारे अखबार की आर्थिक मदद भी कीजिए। 
अकाउंट डिटेल्स:- इकरा पत्रिका
A/c no. 613900 55000 00252 
IKRA PATRIKA 
IFSC:- PUNB 0613900
PNB, MUSLIM SR. SEC. SCHOOL, MOTI DUNGARI ROAD, JAIPUR. 
-----------------------------------------------------
➡️इकरा पत्रिका को सहयोग राशि आप Paytm, Phone Pay और Google Pay से भी भेज सकते हैं। फोन नम्बर 9414361522 पर (अकाउंट Farooq Ali Khan)
------------------------------------------------------
©️ Copyright :- इस सम्पूर्ण लेख/खबर को या इसके किसी पैराग्राफ़ को हुबहू या तोड़ मरोड़ कर प्रकाशित करना मना है। अलबत्ता आप चाहें तो लेखक और हमारे अखबार के नाम के साथ इस सम्पूर्ण लेख/खबर को सोशल मीडिया पर शेयर जरूर कर सकते हैं।
------------------------------------------------------
-@-एम फारूक़ ख़ान सम्पादक इकरा पत्रिका।
09602992087, 09414361522

©️ Copyright Thar News & Ikra Patrika.
All Rights Reserved.

Comments

Popular posts from this blog

झुंझुनूं में रीटा चौधरी को कांग्रेस जिलाध्यक्ष बनाने पर जबरदस्त रोष

चित्तौड़गढ़ अन्जुमन स्कूल में किया मुस्लिम शिक्षकों का सम्मान

कुरैशी समाज की नो दहेज, नो गार्डन, नो डिनर मुहिम के तहत सादगी से हुई शादी