भंवरलाल जी लाटा एक आदर्श शिक्षक

भंवरलाल जी लाटा एक आदर्श शिक्षक
*****************************
शम्सुद्दीन स्नेही
सुजानगढ (थार न्यूज़-इकरा पत्रिका)। भंवरलाल जी लाटा का जन्म संवत् 1992 की नागपंचमी के दिन 8 मार्च 1937 को गोरधनपुरा (जिला सीकर) में हुआ। आपका परिवार एक यायावर की तरह रहा। आपके दादाजी व पिताजी कर्मकांडी ब्राह्मण थे। महाराजा गंगा सिंह जी ने आपके पिता श्री लाधुराम जी को सुजानगढ तहसील के सड़ू,साण्डवा, बम्बू, ईयांरा व आसरासर का ताम्रायत ब्राह्मण घोषित कर ताम्बापत्र प्रदान किया था। पिताजी के साथ आप बचपन में ही साण्डवा आ गए। फिर सुजानगढ को अपना स्थायी निवास बना लिया।


आप एक अध्ययनशील व प्रतिभाशाली विद्यार्थी, आदर्श तथा लोकप्रिय शिक्षक एवं समाजसेवीे थे। आपकी कक्षा 6 तक की शिक्षा साण्डवा, प्राथमिक विद्यालय नम्बर 11 व पीसीबी स्कूल में हुई। डीडवाना के धूता बावड़ी छात्रावास में रहकर घासी कुई बगीची में स्थापित बाँगड़ विद्यालय से मैट्रिक व बाँगड़ काॅलेज से इन्टरमीडिएट किया। लाटा जी ने श्री रामानुज संस्कृत महाविद्यालय डीडवाना से धर्म रत्न, धर्म विशारद तथा हिन्दी साहित्य सम्मेलन प्रयाग से हिन्दी विशारद, साहित्य रत्न की परीक्षाएं उत्तीर्ण की। सेवारत् रहते हुए बीए, एमए (हिन्दी) तथा बीएड का प्रशिक्षण प्राप्त किया।

भंवरलाल जी ने दिगम्बर जैन विद्यालय सुजानगढ, तापड़िया हाईस्कूल जसवंतगढ, मीठड़ी, पीसीबी स्कूल सुजानगढ, झाम्बर, अनूपगढ, छापर आदि में सेवाएं देने के बाद व्याख्याता रहते हुए 1995 में आप जाजोदिया विद्यालय सुजानगढ से सेवानिवृत्त हुए। जाजोदिया स्कूल में 21 वर्षों तक आपने उल्लेखनीय सेवाएं दी। आप एक अच्छे स्काउटर थे। झाम्बर में प्रधानाध्यापक रहते हुए आपके सहयोग से हनुमान गढ़ में डिवीजनल रैली का आयोजन हुआ। फरीदाबाद जम्बूरी एवं अनेक शिविरों में आपने शिरकत की।

पद्मश्री कन्हैयालाल सेठिया की प्रेरणा से भामाशाह मुरलीधर जी सराफ द्वारा निर्मित विवेकानंद छात्रावास का आपने 1974 से 1995 तक "न लाभ, न हानि" आधार पर संचालन किया। जिसमें शिक्षक श्री गोपाल दास जी खत्री ने आपका पूर्ण सहयोग किया। एक लेखक के रूप में आपने विचार, वीथि, कविता संग्रह तथा शंका समाधान नाम से संकलन त्रय का सृजन किया। दिनांक 8 नवम्बर 2017 को आपका सुजानगढ में देहावसान हुआ। आपकी स्मृति को सादर श्रद्धांजलि। फोटो में भंवरलाल जी के साथ दूसरी फोटो खुद लेखक शम्सुद्दीन स्नेही की है।
(22-05-2021)
--------------------------------------------------
➡️अगर आपको हमारा यह लेख/खबर पसंद आया हो, तो प्लीज इसे शेयर/फॉरवर्ड कीजिए और साथ ही हमारे अखबार की आर्थिक मदद भी कीजिए। 
अकाउंट डिटेल्स:- इकरा पत्रिका
A/c no. 613900 55000 00252 
IKRA PATRIKA 
IFSC:- PUNB 0613900
PNB, MUSLIM SR. SEC. SCHOOL, MOTI DUNGARI ROAD, JAIPUR. 
-----------------------------------------------------
➡️इकरा पत्रिका को सहयोग राशि आप Paytm, Phone Pay और Google Pay से भी भेज सकते हैं। फोन नम्बर 9414361522 पर (अकाउंट Farooq Ali Khan)
------------------------------------------------------
©️ Copyright :- इस सम्पूर्ण लेख/खबर को या इसके किसी पैराग्राफ़ को हुबहू या तोड़ मरोड़ कर प्रकाशित करना मना है। अलबत्ता आप चाहें तो लेखक और हमारे अखबार के नाम के साथ इस सम्पूर्ण लेख/खबर को सोशल मीडिया पर शेयर जरूर कर सकते हैं।
------------------------------------------------------
-@-एम फारूक़ ख़ान सम्पादक इकरा पत्रिका।
09602992087, 09414361522

©️ Copyright Thar News & Ikra Patrika.
All Rights Reserved.

Comments

Popular posts from this blog

झुंझुनूं में रीटा चौधरी को कांग्रेस जिलाध्यक्ष बनाने पर जबरदस्त रोष

चित्तौड़गढ़ अन्जुमन स्कूल में किया मुस्लिम शिक्षकों का सम्मान

कुरैशी समाज की नो दहेज, नो गार्डन, नो डिनर मुहिम के तहत सादगी से हुई शादी