कोरोना से डरें नहीं, यह मौका है खुदा (ईश्वर) को राजी करने और खुद को टटोलने का

कोरोना से डरें नहीं, यह मौका है खुदा (ईश्वर) को राजी करने और खुद को टटोलने का
***********************************
जयपुर (थार न्यूज़-इकरा पत्रिका)। कोरोना महामारी चारों तरफ फैल चुकी है, बेशुमार लोग इस बीमारी से जूझ रहे हैं, बेशुमार लोग इससे ठीक होकर पूरी तरह से तंदुरुस्त हो गए हैं और काफी तादाद में लोगों का इन्तकाल भी हो गया है। कोरोना अल्लाह का अजाब है और अल्लाह ने कई कौमों व इलाकों पर पहले भी अजाब नाजिल किए हैं। अल्लाह इन्सानी मुआशरे को को ठीक करने के लिए अजाब नाजिल करता है।


कोरोना से बिलकुल भी नहीं डरना चाहिए, यह खुदाई कुदरत है, जिसे क़ुबूल करते हुए हर शख्स को अपने आपको टटोलना चाहिए। खुदा से अपने ताल्लुक को मजबूत करना चाहिए और अपने गुनाहों की तौबा करनी चाहिए। अगर किसी के कोरोना होता है या हो गया है, तो बिलकुल भी नहीं घबराएं। काफी लोग ऐसे हैं जो 80-90 साल के हैं, जिन्हें शुगर, हार्ट, लीवर, किडनी वगैरह की बीमारियां हैं और वे कोरोना से ठीक हो चुके हैं। मौत जिस जरिए और जिस वक्त आनी है वो तय है। उसका वक्त और जरिया सिर्फ खुदा बदल सकता है, दुआओं से। कई बार हमने देखा है कि जबरदस्त एक्सीडेंट में तीन मरे एक बच गया, जैसी खबरें आती हैं। वो एक कैसे बचा ? क्योंकि उसकी मौत एक्सीडेंट से और उस दिन नहीं लिखी हुई थी, या उस वक्त उसके लिए उसने या किसी और ने दुआ की थी, जो खुदा ने फौरन क़ुबूल कर ली।

मेरा (एम फारूक़ ख़ान) पूरे परिवार के साथ 15 अक्टूबर 2013 की रात को जंगल में जबरदस्त एक्सीडेंट हुआ, मैं पूरी तरह से टूट फूट कर मिट्टी में दब कर बेहोश हो गया था, गाड़ी भी मेरे ऊपर गिर गई थी। साथ वालों के किसी के भी खरोंच तक नहीं आई। कुछ महीने बैड रेस्ट व ट्रीटमेंट के बाद आज खुदा का शुक्र है कि आप सबके सामने हूँ। किसको मौत आनी है, किसको चोट लगनी है और किसको खरोंच भी नहीं आनी है, यह सब खुदा तय करता है।

खुदा न करे अगर किसी को कोरोना होता है, तो डरे नहीं, इन्शाअल्लाह वो पूरी तरह से तंदुरुस्त हो जाएगा। बस सिर्फ डाॅक्टर ने जो ट्रीटमेंट और परहेज़ बताया है उस पर अमल करे। कोरोना गाइडलाइन का सख्ती से पालन करे और अपना खाना पीना पंजतन पाक के सदके व तुफैल में पढकर व दुआ करके खाए। "ऐ अल्लाह तू मुझे इस बीमारी से बचा, क्योंकि तू ही बचाने वाला है, मुझे लम्बी व तंदुरुस्त भरी जिन्दगी दे और मुझे हादसे व अचानक वाली मौत मत देना। ऐ खुदा तेरे को कायनात का खालिक, मालिक व राजिक होने का वास्ता, तू ही मेरी दुआ क़ुबूल करने वाला है, तू तेरे तमाम नबियों, वलियों और महबूब बन्दों के सदके व तुफैल में मेरी दुआओं को क़ुबूल कर।"

एक और बात हर वक्त अपने आपको मसरूफ (बिजी) रखें, छोटे बच्चों से एंजॉय करें, चाहे वीडियो काॅल के जरिए ही करें। मन पसंद किताबें पढें। लिखने, खाना बनाने या कोई और काम करने का शौक हो तो घर पर वो काम करें। बिना जरूरी काम के घर से नहीं निकलें और मास्क को खुद भी लगाएं व इसके लिए दूसरों को भी टोकें। अगर अल्लाह ने मदद करने की ताकत व हैसियत दे रखी है, तो ज़रूरतमंदों की मदद करें। फिल्म या सीरियल देखने का शौक है तो वो देखिए। असहाब ए कैफ, हुजर इब्ने अदी, मुख्तारनामा, यूसुफ अलैहिस्सलाम की जिन्दगी, वाकिया ए करबला, मूसा अलैहिस्सलाम की जिन्दगी, अरतगुल गाजी की जद्दोजहद वगैरह पर बेहतरीन सीरियल फिल्म बनी हुई हैं, उनको यूट्यूब पर देखिए, बहुत कुछ सीखने को मिलेगा और इन्शाअल्लाह यह वक्त (परेशानी का दौर) भी गुजर जाएगा। अल्लाह (ईश्वर) हम सबकी हिफाज़त करे और हमें सीधे रास्ते पर चलाए, आमीन।
(08-05-2021)
------------------------------------------------
➡️अगर आपको हमारा यह लेख/खबर पसंद आया हो, तो प्लीज इसे शेयर/फॉरवर्ड कीजिए और साथ ही हमारे अखबार की आर्थिक मदद भी कीजिए। 
अकाउंट डिटेल्स:- इकरा पत्रिका
A/c no. 613900 55000 00252 
IKRA PATRIKA 
IFSC:- PUNB 0613900
PNB, MUSLIM SR. SEC. SCHOOL, MOTI DUNGARI ROAD, JAIPUR. 
-----------------------------------------------------
➡️इकरा पत्रिका को सहयोग राशि आप Paytm, Phone Pay और Google Pay से भी भेज सकते हैं। फोन नम्बर 9414361522 पर (अकाउंट Farooq Ali Khan)
------------------------------------------------------
©️ Copyright :- इस सम्पूर्ण लेख/खबर को या इसके किसी पैराग्राफ़ को हुबहू या तोड़ मरोड़ कर प्रकाशित करना मना है। अलबत्ता आप चाहें तो लेखक और हमारे अखबार के नाम के साथ इस सम्पूर्ण लेख/खबर को सोशल मीडिया पर शेयर जरूर कर सकते हैं।
------------------------------------------------------
-@-एम फारूक़ ख़ान सम्पादक इकरा पत्रिका।
09602992087, 09414361522

©️ Copyright Thar News & Ikra Patrika.
All Rights Reserved.

Comments

Popular posts from this blog

झुंझुनूं में रीटा चौधरी को कांग्रेस जिलाध्यक्ष बनाने पर जबरदस्त रोष

चित्तौड़गढ़ अन्जुमन स्कूल में किया मुस्लिम शिक्षकों का सम्मान

कुरैशी समाज की नो दहेज, नो गार्डन, नो डिनर मुहिम के तहत सादगी से हुई शादी