भीलवाड़ा कायमखानी महासभा ने मनाया नवाब कायम ख़ान साहब का 602 वां शहीद दिवस
-------------------------------------------------
श्री पशुपति नाथ गौशाला शाहपुरा में की गौ सेवा और राजकीय अस्पताल का शिशु वार्ड लिया गोद
********************************
भीलवाड़ा/शाहपुरा (थार न्यूज़-इकरा पत्रिका)। कायमखानी क़ौम के प्रथम पुरूष व हिसार-हांसी रियासत के तत्कालीन शासक और सुलतान फिरोज शाह तुगलक के प्रधान वज़ीर व सिपहसालार (सेनापति) नवाब कायम ख़ान साहब के शहादत दिवस 14 जून को हर वर्ष कायमखानी क़ौम कायम ख़ान डे के तौर पर मनाती है। इस बार 602 वां शहीद दिवस मनाया गया। राजस्थान कायमखानी महासभा की भीलवाड़ा जिला इकाई ने हर साल की तरह इस बार भी अपने रिवायती अन्दाज़ में कायम ख़ान डे मनाया है।


महासभा पदाधिकारियों और क़ौम के गणमान्य लोगों ने सुबह 11 बजे शाहपुरा स्थित श्री पशुपति नाथ गौशाला में गायों की हरा चारा व गुड़ के साथ गौ सेवा की। इस अवसर पर गौशाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष रतनलाल झंवर, सचिव राधेश्याम तोसनिवाल, कोषाध्यक्ष अनिल लोढा और व्यवस्थापक माधव प्रसाद शर्मा को साफा, शोल, गुलदस्ता और स्मृति चिन्ह सम्मान स्वरूप भेंट कर सम्मानित भी किया।


इसके बाद सुबह साढे 11 बजे राजकीय सामान्य जिला अस्पताल (सेटेलाइट हाॅस्पिटल) शाहपुरा (जिला भीलवाड़ा) के शिशु वार्ड को गोद लिए जाने का उद्घाटन कार्यक्रम अस्पताल परिसर में आयोजित किया। वार्ड का उद्घाटन शाहपुरा नगर पालिका के चेयरमैन रघुनंदन सोनी और प्रमुख चिकित्सा अधिकारी (पीएमओ) डाॅक्टर अशोक जैन ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर अस्पताल प्रशासन ने कायमखानी क़ौम के सम्मान में एक कार्यक्रम भी आयोजित किया।


इस कार्यक्रम में कायमखानी महासभा के जिलाध्यक्ष सांवत ख़ान बेसकलाई, युवा जिलाध्यक्ष ताज मोहम्मद खान, पूर्व युवा जिलाध्यक्ष इमरान कायमखानी, समाजसेवी हरकलाल विश्नोई, कायमखानी वेलफेयर ट्रस्ट जयपुर के महासचिव मोहम्मद खान और इक़रा पत्रिका के सम्पादक एम फ़ारूक़ ख़ान का अस्पताल के पीएमओ डाॅक्टर अशोक जैन ने माल्यार्पण कर सम्मान किया और उन्होंने कायमखानी क़ौम को धन्यवाद देते हुए दूसरे समाजों से बचे हुए वार्डों को गोद लेने की अपील की। उन्होंने वार्ड को गोद लेने और मेडिकल सामान उपलब्ध करवाने का पत्र कायमखानी महासभा के पदाधिकारियों को प्रधान किया।


कार्यक्रम में कायमखानी महासभा ने चेयरमैन रघुनंदन सोनी और पीएमओ डाॅक्टर अशोक जैन को साफा व शोल पहनाकर एवं स्मृति चिन्ह व गुलदस्ता भेंट कर सम्मानित किया। साथ ही अस्पताल कर्मियों को गुलाब पुष्प भेंट कर कोरोना वाॅरियर के तौर पर सम्मानित किया। इसके अलावा मरीजों को फल वितरित किए तथा शिशु वार्ड के लिए दो सक्शन पीईडी मशीन और पांच नेब्युलाइज़र मशीनें भेंट की।


कार्यक्रम में प्रिन्सिपल मोहब्बत ख़ान, पार्षद मोहम्मद इस्हाक कायमखानी, याकूब खान उर्फ गोलू पार्षद प्रतिनिधि, आजाद खान, रफीक खान, सोनू खान जमील खान, शौकत खान, मोहम्मद अली खान, फिरोज खान, महमूद खान, नजमा बानो, हिना बानो मुंशी खान, सलीम खान, छोटू खान आदि भी शरीक रहे।

इनके अलावा शाम 6 बजे गांव मेंघरास (जिला भीलवाड़ा) में राजस्थान कायमखानी महासभा के नव नियुक्त भीलवाड़ा जिला युवा अध्यक्ष ताज मोहम्मद खान सुपुत्र इस्लाम खां जी (पूर्व प्रधान बनेड़ा पंचायत समिति) का पदभार ग्रहण कार्यक्रम और निवर्तमान युवा जिलाध्यक्ष इमरान कायमखानी का विदाई कार्यक्रम एवं नवाब कायम ख़ान साहब के लिए दुआ ए मग्फिरत कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम इस्लाम खान प्रधान जी के फार्म हाउस में आयोजित किया गया। जिसमें क़ौम के गणमान्य लोग शरीक हुए।


उल्लेखनीय यह है कि शौर्य, साहस और वतन परस्त कायमखानी क़ौम के प्रथम पुरूष नवाब कायम ख़ान साहब का शहादत दिवस 14 जून को हर साल कायमखानी क़ौम अपने गांव-मोहल्लों में विभिन्न तरीके से "कायम खान डे" के तौर पर मनाती है। कायमखानी क़ौम के 200 से अधिक वीर सैनिक विभिन्न युद्धों और सैन्य ऑपरेशनों में देश की रक्षा करते हुए शहीद हो चुके हैं। काफी कायमखानी सैनिकों को विभिन्न सैन्य अवार्ड मिले हुए हैं। इनमें छह कायमखानी सैनिकों को भारत सरकार ने "वीर चक्र" और दो को "शौर्य चक्र" जैसे सैन्य सम्मान से भी सम्मानित किया है। इन शहीदों के नाम नवाब कायम ख़ान साहब की जन्म स्थली ददरेवा (जिला चूरू) में बनाए गए नवाब कायम ख़ान शहीद स्मारक पर दर्ज किए गए हैं। इसके अलावा इनमें से अधिकतर शहीद सैनिकों के नाम इंडिया गेट, वाॅर मेमोरियल दिल्ली, शहीद स्मारक जयपुर पर भी दर्ज हैं।
(15-06-2021)
--------------------------------------------------
➡️अगर आपको हमारा यह लेख/खबर पसंद आया हो, तो प्लीज इसे शेयर/फॉरवर्ड कीजिए और साथ ही हमारे अखबार की आर्थिक मदद भी कीजिए।
अकाउंट डिटेल्स:- इकरा पत्रिका
A/c no. 613900 55000 00252
IKRA PATRIKA
IFSC:- PUNB 0613900
PNB, MUSLIM SR. SEC. SCHOOL, MOTI DUNGARI ROAD, JAIPUR.
-----------------------------------------------------
➡️इकरा पत्रिका को सहयोग राशि आप Paytm, Phone Pay और Google Pay से भी भेज सकते हैं। फोन नम्बर 9414361522 पर (अकाउंट Farooq Ali Khan)
------------------------------------------------------
©️ Copyright :- इस सम्पूर्ण लेख/खबर को या इसके किसी पैराग्राफ़ को हुबहू या तोड़ मरोड़ कर प्रकाशित करना मना है। अलबत्ता आप चाहें तो लेखक और हमारे अखबार के नाम के साथ इस सम्पूर्ण लेख/खबर को सोशल मीडिया पर शेयर जरूर कर सकते हैं।
------------------------------------------------------
-@-एम फारूक़ ख़ान सम्पादक इकरा पत्रिका।
09602992087, 09414361522

©️ Copyright Thar News & Ikra Patrika.
All Rights Reserved.

Comments

Popular posts from this blog

झुंझुनूं में रीटा चौधरी को कांग्रेस जिलाध्यक्ष बनाने पर जबरदस्त रोष

चित्तौड़गढ़ अन्जुमन स्कूल में किया मुस्लिम शिक्षकों का सम्मान

कुरैशी समाज की नो दहेज, नो गार्डन, नो डिनर मुहिम के तहत सादगी से हुई शादी