इमरान कायमखानी ने दिया युवा कायमखानी महासभा के जिलाध्यक्ष पद से इस्तीफा

इमरान कायमखानी ने दिया युवा कायमखानी महासभा के जिलाध्यक्ष पद से इस्तीफा
********************************
भीलवाड़ा (थार न्यूज़-इकरा पत्रिका)। राजस्थान कायमखानी महासभा की भीलवाड़ा जिला इकाई की युवा टीम यानी युवा कायमखानी महासभा के जिलाध्यक्ष पद से इमरान कायमखानी ने इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपना इस्तीफा महासभा के जिलाध्यक्ष सांवत खान बेसकलाई (पूर्व सरपंच) को दिया, जिन्होंने महासभा के संयोजक कर्नल शौकत अली खान की स्वीकृति के बाद उसे स्वीकार कर लिया है। यह इस्तीफा 15 मई को दिया गया था।


गौरतलब है कि यह इस्तीफा इमरान कायमखानी ने तब दिया है, जब उन्होंने सक्रिय राजनीति में आने की इच्छा व्यक्त की। इमरान कायमखानी ने भाजपा ज्वाॅइन कर ली है और पार्टी ने उन्हें भीलवाड़ा अल्पसंख्यक मोर्चे का जिलाध्यक्ष मनोनीत कर दिया है। इमरान कायमखानी ने अपनी युवा टीम के साथ और राजस्थान कायमखानी महासभा एवं कायमखानी वेलफेयर ट्रस्ट के सहयोग से भीलवाड़ा के इलाके में कई प्रोग्राम किए हैं। वे करीब 10 साल तक कायमखानी महासभा की युवा इकाई के जिलाध्यक्ष रहे हैं।


राजस्थान कायमखानी महासभा की भीलवाड़ा इकाई को संगठन में सबसे मजबूत जिला इकाई के तौर पर गिना जाता है, क्योंकि भीलवाड़ा जिले में हर साल पांच-सात छोटे बड़े प्रोग्राम कायमखानी क़ौम के आयोजित किए जाते हैं। जिनमें इमरान कायमखानी की प्रमुख भूमिका रहती है। यहाँ ब्लड डोनेशन कैम्प, नवाब कायम खान डे प्रोग्राम, पुरस्कार वितरण समारोह, प्रतिभा सम्मान समारोह, जनरल नाॅलेज कॉम्पिटिशन और सामूहिक विवाह सम्मेलन आदि प्रमुख कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। 


खास बात यह भी है कि भीलवाड़ा एकमात्र ऐसा जिला है जहाँ पूरी कायमखानी क़ौम का हर परिवार का डाटा महासभा के पास मौजूद है। जिले में कितने कायमखानी परिवार हैं, कितनी आबादी है और क्या शैक्षणिक स्थिति है ? इन मुद्दों का पूरा रिकाॅर्ड यहाँ की महासभा और उसकी युवा इकाई ने तैयार किया था, जिसे वेबसाइट व एप पर भी डाला जा चुका है। इस सम्पूर्ण काम करने में इमरान कायमखानी की प्रमुख भूमिका रही है। इसके अलावा एक विशेष बात यह भी है कि राजस्थान कायमखानी महासभा की एकमात्र भीलवाड़ा जिला इकाई ऐसी है, जिसने खुद अपना एप डवलप कर रखा है।
(04-06-2021)
---------------------------------------------------
➡️अगर आपको हमारा यह लेख/खबर पसंद आया हो, तो प्लीज इसे शेयर/फॉरवर्ड कीजिए और साथ ही हमारे अखबार की आर्थिक मदद भी कीजिए। 
अकाउंट डिटेल्स:- इकरा पत्रिका
A/c no. 613900 55000 00252 
IKRA PATRIKA 
IFSC:- PUNB 0613900
PNB, MUSLIM SR. SEC. SCHOOL, MOTI DUNGARI ROAD, JAIPUR. 
-----------------------------------------------------
➡️इकरा पत्रिका को सहयोग राशि आप Paytm, Phone Pay और Google Pay से भी भेज सकते हैं। फोन नम्बर 9414361522 पर (अकाउंट Farooq Ali Khan)
------------------------------------------------------
©️ Copyright :- इस सम्पूर्ण लेख/खबर को या इसके किसी पैराग्राफ़ को हुबहू या तोड़ मरोड़ कर प्रकाशित करना मना है। अलबत्ता आप चाहें तो लेखक और हमारे अखबार के नाम के साथ इस सम्पूर्ण लेख/खबर को सोशल मीडिया पर शेयर जरूर कर सकते हैं।
------------------------------------------------------
-@-एम फारूक़ ख़ान सम्पादक इकरा पत्रिका।
09602992087, 09414361522

©️ Copyright Thar News & Ikra Patrika.
All Rights Reserved.

Comments

Post a Comment

Popular posts from this blog

झुंझुनूं में रीटा चौधरी को कांग्रेस जिलाध्यक्ष बनाने पर जबरदस्त रोष

चित्तौड़गढ़ अन्जुमन स्कूल में किया मुस्लिम शिक्षकों का सम्मान

कुरैशी समाज की नो दहेज, नो गार्डन, नो डिनर मुहिम के तहत सादगी से हुई शादी